Header Ads

Krishna Janmashtami shubh muhurat 2024: जानिए क्या है आपके शहर में कृष्ण जन्माष्टमी की पूजा का शुभ मुहूर्त

Krishna Janmashtami Shubh Muhurat 2024 Janmashtami 2024 Shubh Muhurat in all city Janmashtami 2024 Puja Time
Krishna Janmashtami Shubh Muhurat 2024

Krishna Janmashtami Shubh Muhurat 2024: कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार (Krishna Janmashtami Festival) भाद्रपद मास की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन भगवान विष्णु (Lord Vishnu) ने देवकी और वासुदेव की आठवीं संतान के रूप में जन्म लिया था। इस दिन भक्त भगवान कृष्ण के जन्म से एक दिन पहले रात्रि जागरण और उपवास रखते हैं। फिर कृष्ण की मूर्ति को नए कपड़े पहनाए जाते हैं, दूध और पानी से स्नान कराया जाता है और पूजा की जाती है। पत्तियों और फूलों का उपयोग मंदिरों और घरेलू मंदिरों को सजाने के लिए किया जाता है। माना जाता है कि इस दिन उपवास रखने और भगवान कृष्ण की पूजा करने से सभी इच्छाओं की पूर्ति होती है। 

लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस बार कृष्ण जन्माष्टमी पर क्या है आपके शहर में पूजा का शुभ मुहूर्त अगर नहीं तो आज हम आपको इसके बारे में बताएंगे तो बिना किसी देरी के चलिए जानते हैं क्या है आपके शहर में कृष्ण जन्माष्टमी की पूजा का शुभ मुहूर्त।

ये भी पढ़ें- Janmashtami 2024 Date and Time: जन्माष्टमी 2024 में कब है, जानिए शुभ मुहूर्त और जन्माष्टमी की कथा


कृष्ण जन्माष्टमी 2024 तिथि (Krishna Janmashtami 2024 Tithi) 

26 अगस्त 2024 

कृष्ण जन्माष्टमी 2024 शुभ मुहूर्त (Krishna Janmashtami 2024 Subh Mahurat)

पुणे- रात 12 बजकर 13 मिनट से रात 12 बजकर 59 मिनट तक (27 अगस्त 2024)

नई दिल्ली- रात 12 बजकर 01 मिनट से रात 12 बजकर 45 मिनट तक  (27 अगस्त 2024)

चेन्नई- रात 11 बजकर 48 मिनट से (26 अगस्त 2024) रात 12 बजकर 34 मिनट तक (27 अगस्त 2024)

जयपुर- रात 12 बजकर 6 मिनट से रात 12 बजकर 51 मिनट तक (27 अगस्त 2024)

हैदराबाद- रात 11 बजकर 55 मिनट से (26 अगस्त 2024) रात 12 बजकर 41 मिनट तक (27 अगस्त 2024)

गुरुग्राम-  रात 12 बजकर 01 मिनट से रात 12 बजकर 46 मिनट तक  (27 अगस्त 2024)

चंडीगढ़-  रात 12 बजकर 03 मिनट से रात 12 बजकर 47 मिनट तक  (27 अगस्त 2024)

कोलकाता- रात 11 बजकर 16 मिनट से (26 अगस्त 2024) रात 12 बजकर 01 मिनट तक (27 अगस्त 2024)

मुंबई- रात 12 बजकर 17 मिनट से रात 1 बजकर 03 मिनट तक  (27 अगस्त 2024)

बेंगलूरु- रात 11 बजकर 58 मिनट से (26 अगस्त 2024) रात 12 बजकर 44 मिनट तक (27 अगस्त 2024)

अहमदाबाद- रात 12 बजकर 19 मिनट से रात 1 बजकर 04 मिनट तक  (27 अगस्त 2024)

नोएडा- रात 12 बजे से रात 12 बजकर 44 मिनट तक  (27 अगस्त 2024)


ये भी पढ़ें- Raksha Bandhan Ki Vidhi: रक्षाबंधन पर इस विधि से बाधें अपने भाई को राखी, आप दोनों के बीच जीवनभर बना रहेगा प्यार

कृष्ण जन्माष्टमी व्रत 2024 के पारण का समय (Krishna Janmashtami Vrat Paran Samay 2024)

धर्म शास्त्र के अनुसार पारण का समय- सुबह 3 बजकर 38 मिनट (27 अगस्त 2024)

धर्म शास्त्र के अनुसार वैकल्पिक पारण का समय- सुबह 5 बजकर 57 मिनट (27 अगस्त 2024)

वर्तमान में समाज में प्रचलित पारण का समय- रात 12 बजकर 45 मिनट (27 अगस्त 2024)


अष्टमी तिथि का प्रारंभ - सुबह 03 बजकर 39 मिनट से (26 अगस्त 2024)

अष्टमी तिथि की समाप्ति - अगले दिन रात 02 बजकर 19 मिनट तक (27 अगस्त 2024)


रोहिणी नक्षत्र का प्रारंभ - सुबह 03 बजकर 55 मिनट से (26 अगस्त 2024)

रोहिणी नक्षत्र समाप्त - अगले दिन सुबह 03 बजकर 38 मिनट तक (27 अगस्त 2024)



कोई टिप्पणी नहीं

If you have and doubts. Please Let Me Know

Blogger द्वारा संचालित.