Header Ads

Ganesh Chaturthi 2024 Sthapna Muhurat: जानिए अपने शहर के अनुसार गणेश स्थापना का शुभ मुहूर्त

ganesh chaturthi 2024 sthapna muhurat ganesh chaturthi murti sthapana muhurat 2024 according to city in all india
Ganesh Chaturthi 2024 Sthapna Muhurat

Ganesh Chaturthi 2024 Sthapna Muhurat:  गणेश चतुर्थी का त्योहार (Ganesh Chaturthi Festival) इस साल 31 अगस्त से मनाया जाएगा। इस दिन लोग अपने घरों में भगवान गणेश की स्थापना (Lord Ganesha Sthapana) करते हैं और दस दिनों तक उनकी विधिवत पूजा करके उनका विर्सजन कर देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके शहर में गणेश स्थापना का शुभ मुहूर्त क्या है, अगर नहीं तो हम आपको इसके बारे में बताएंगे तो बिना किसी देरी के चलिए जानते हैं क्या है भारत के विभिन्न शहरों में भगवान गणेश की स्थापना का शुभ मुहूर्त।

ये भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi 2024 Date and Day: गणेश चतुर्थी 2024 में कब है, जानिए शुभ मुहूर्त और गणेश चतुर्थी की कथा

गणेश चतुर्थी पर क्यों कि जाती है भगवान गणेश की स्थापना (Ganesh Chaturthi Per Kyu Ki Jati Hai Bhagwan Ganesh Ki Sthapana)

गणेश चतुर्थी का त्योहार भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। पुराणों के अनुसार इसी दिन भगवान गणेश का जन्म हुआ था। इसलिए हर साल इस त्योहार को भगवान गणेश के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है। इसके अलावा भगवान गणेश की स्थापना के पीछे एक कथा भी प्रचलित है। जिसके अनुसार जब वेदव्यास भी महाभारत को विस्तार से लिखवाना चाहते थे तो उन्हें इस ब्रह्मांड में कोई भी ऐसा नहीं मिला जो महाभारत को लिख सके।

जिसके बाद वह गणेश जी के पास गए। जिसके बाद भगवान गणेश ने लगातार 10 दिनों तक महाभारत को लिखते रहे और इस वजह से उनके शरीर का ताप बढ़ गया और इसके बाद वेदव्यास जी ने उन्हें एक सरोवर में रखा और उनकी सेवा की। उसी दिन से गणेश जी की स्थापना की जाने लगी। माना जाता है कि जो

भी व्यक्ति दस दिनों तक गणेश जी की स्थापना करके उनकी विधिवत पूजा करता है। उसके जीवन के सभी विघ्न समाप्त हो जाते हैं और उसे सभी सुखों की प्राप्ति होती है।

ये भी पढ़ें- Hartalika Teej Puja Vidhi: यहां जानें हरतालिका तीज की संपूर्ण पूजा विधि

भारत के शहरों में गणेश स्थापना का शुभ मुहूर्त (Ganesh Sthapana Shubh Muhurat in India)

पुणे - सुबह 11 बजकर 18 मिनट से दोपहर 1 बजकर 47 मिनट तक

नई दिल्ली - सुबह 11 बजकर 03 मिनट से दोपहर 01 बजकर 34 मिनट तक

चेन्नई - सुबह 10 बजकर 53 मिनट से दोपहर 1 बजकर 21 मिनट तक

जयपुर- सुबह 11 बजकर 09 मिनट से दोपहर 1 बजकर 40 मिनट तक

हैदराबाद - सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजकर 28 मिनट तक

गुरुग्राम- सुबह 11 बजकर 04 मिनट से दोपहर 1 बजकर 35 मिनट तक

चण्डीगढ़-सुबह 11 बजकर 05 मिनट से दोपहर 1 बजकर 36 मिनट तक

कोलकाता- सुबह 10 बजकर 20 मिनट से दोपहर 12 बजकर 49 मिनट तक

मुम्बई- सुबह 11 बजकर 22 मिनट से दोपहर 1 बजकर 51 मिनट तक

बेंगलूरु- सुबह 11 बजकर 04 मिनट से दोपहर 1 बजकर 31 मिनट तक

अहमदाबाद- सुबह 11 बजकर 23 मिनट से दोपहर 1 बजकर 52 मिनट तक

 नोएडा- सुबह 11 बजकर 03 मिनट से दोपहर 1 बजकर 33 मिनट तक







कोई टिप्पणी नहीं

If you have and doubts. Please Let Me Know

Blogger द्वारा संचालित.