Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Hartalika Teej Importance: जानिए क्या है हरतालिका तीज का महत्व

hartalika teej importance hartalika teej significance hartalika teej mahatva
Hartalika Teej Importance

Hartalika Teej Importance: हिंदू धर्म में सुहागन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, समृद्धि और स्वस्थ जीवन के लिए व्रत रखती हैं। इन्हीं में से एक त्योहार हरतालिका तीज (Hartalika Teej Festival) भी है, जिसे विवाहित महिलाएं बड़ी ही धूमधाम से मनाती हैं। यह तीन दिवसीय उपवास उत्सव है, जो देवी पार्वती के सम्मान में मनाया जाता है। शादीशुदा महिलाओं के साथ-साथ कुंवारी लड़कियां भी अच्छा जीवनसाथी पाने के लिए यह व्रत रख सकती हैं। लेकिन यह व्रत इसलिए भी खास है, क्योंकि हरतालिका तीज के इस व्रत को विधवा महिलाएं भी रख सकती हैं। इसके अलावा और क्या है हरतालिका तीज का महत्व (Hartalika Teej Significance) आइए जानते हैं...

हरतालिका तीज का महत्व (Hartalika Teej Ka Mahatva)

तीज के त्योहारों में हरतालिका तीज को सबसे बड़ा माना जाता है। हरतालिका तीज से पहले हरियाली तीज और कजरी तीज भी पड़ती है। लेकिन हरतालिका तीज को बहुत ही विशेष माना जाता है। 

यह तीज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है। इसी वजह से इसे हरतालिका तीज के नाम से पुकारा जाता है। यह व्रत सुहागन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए करती हैं। वहीं इस व्रत को कुंवारी लड़कियां भी सुयोग्य वर पाने के लिए करती हैं। 

इस दिन विशेष रूप से भगवान गणेश, शिव और पार्वती जी का पूजन किया जाता है। इस व्रत को निर्जल रहकर किया जाता है। इसलिए यह व्रत सबसे कठिन व्रतों में एक माना जाता है। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ