Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Nag Panchami Puja Vidhi: यहां जानें नाग पंचमी की संपूर्ण पूजा विधि

nag panchami puja vidhi nag panchami puja kaise kare nag panchami puja at home
Nag Panchami Puja Vidhi

Nag Panchami Puja Vidhi: नाग पंचमी का त्योहार (Nag Panchami Festival) श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन विशेष रूप से नाग देवता की पूजा की जाती है। नाग पंचमी के दिन नाग देवता के 12 रूपों की पूजा का विधान है। माना जाता है कि इस दिन नाग की पूजा और भगवान शिव (Lord Shiva) का रुद्राभिषेक करने से जीवन के सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है। 


इसके अलावा यह दिन कालसर्प दोष से मुक्ति के लिए भी विशेष माना जाता है। यदि आप भी इस दिन नाग देवता की पूजा करना चाहते हैं और आपको नाग पंचमी की पूजा विधि के बारे में नहीं पता है तो आज हम आपको इसके बारे में बताएंगे तो बिना किसी देरी के चलिए डालते हैं नाग पंचमी की पूजा विधि पर एक नजर...

नाग पंचमी की पूजा विधि (Nag Panchami Puja Vidhi) 

1. इस दिन साधक को ब्रह्ममुहूर्त में उठाना चाहिए और स्नान आदि करने के बाद साफ वस्त्र धारण करने चाहिए। इसके बाद घर के मुख्य द्वार पर नाग देवता का चित्र बनाना चाहिए। 

2. नाग देवता का चित्र बनाने के बाद घर की अच्छी तरह से सफाई करें और फिर प्रसाद के लिए सेवई और चावल बनाएं।

3. इसके बाद एक साफ चौकी लेकर नाग देवता की तस्वीर या मूर्ति स्थापित करें और फिर नाग देवता को पंचामृत बनाकर स्नान कराएं। 


ये भी पढ़ें- Nag Panchami 2024 Date and Time: नागपंचमी 2024 में कब है, जानिए शुभ मुहूर्त और नागपंचमी की कथा

4. स्नान कराने के बाद चंदन, गंध से युक्त जल अर्पित करें। हरिद्रा, चूर्ण, कुमकुम, सिंदूर, बेलपत्र, आभूषण और पुष्प माला, सौभाग्य, द्रव्य, धूप दीप, नैवेद्य, ऋतु फल, तांबूल चढ़ाने के बाद अंत मे आरती करें। 

5. अंत में नाग देवता को सेवई का भोग लगांए और किसी भी प्रकार के भूल के लिए क्षमा याचना अवश्य करें और यदि संभव हो तो किसी सांप को नाग पंचमी के दिन दूध अवश्य पिलाएं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ