Header Ads

Janaki Jayanti 2025 Date and Time: जानकी जयंती 2025 में कब है, जानिए शुभ मुहूर्त और जानकी जयंती की कथा

when is maha shivaratri 2025 maha shivaratri 2025 date and time why is mahashivratri celebrated
Janaki Jayanti 2025 Date and Time

Janaki Jayanti 2025 Date and Time: फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन जानकी जयंती मनाई जाती है। जानकी जयंती (Janaki Jayanti) को सीता अष्टमी (Sita Ashtami) के नाम से भी जाना जाता है। माना जाता है कि इसी दिन माता का जन्म हुआ था। इसी कारण से इस दिन भगवान श्री राम और माता सीता की विशेष रूप से पूजा की जाती है। माना जाता है कि इस दिन जो सुहागन स्त्री पूरे श्रद्धा भाव से भगवान श्री राम और माता सीता की विधिवत पूजा करती है, उसके जीवन की सभी वैवाहिक समस्याओं का अंत स्वत: ही हो जाता है, तो बिना किसी देरी के चलिए जानते हैं जानकी जयंती 2025 में कब है (Janaki Jayanti 2025 Mein Kab Hai), जानकी जयंती का शुभ मुहूर्त (Janaki Jayanti Shubh Muhurat) और जानकी जयंती की कथा (Janaki Jayanti Story)


जानकी जयंती 2025 तिथि (Janaki Jayanti 2025 Tithi)

21 फरवरी 2025

जानकी जयंती 2025 शुभ मुहूर्त (Janaki Jayanti 2025 Shubh Muhurat)

अष्टमी तिथि प्रारम्भ -  सुबह 9 बजकर 58 मिनट से (20 फरवरी 2025)

अष्टमी तिथि समाप्त - अगले दिन सुबह 11 बजकर 57 मिनट तक (21 फरवरी 2025)


जानकी जयंती की कथा (Janaki Jayanti Ki Katha)

पौराणिक कथा के अनुसार एक बार राजा जनक के राज्य मिथिला में भंयकर सूखा पड़ गया। जिसकी वजह से राजा जनक काफी परेशान हो गए थे। जिसके बाद उन्होंने ऋषियों से इस समस्या का हल पूछा। जिस पर पर ऋषियों ने उन्हें यज्ञ कराने और धरती पर हल चलाने की सलाह दी।

जिसके बाद राजा जनक ने ऐसा ही किया। लेकिन जब राजा जनक धरती पर हल चला रहे थे। उसी समय उनके हल से एक कलश टकराया।  जब उस कलश को बाहर निकाला गया तो उसमें एक दिव्य कन्या थी। राजा जनक के कोई संतान नहीं थी। इसलिए राजा जनक ने उस कन्या को गोद लेने का फैसला किया।

 जिसे बाद में सीता नाम दिया गया। वहीं राजा जनक की पुत्री होने के कारण उनका एक नाम जानकी भी था। माता सीता का आगे चलकर भगवान राम के साथ विवाह हुआ। जिसके बाद वह भगवान राम के साथ 14 वर्ष के वनवास पर गई थीं। 


कोई टिप्पणी नहीं

If you have and doubts. Please Let Me Know

Blogger द्वारा संचालित.