Header Ads

स्वप्न शास्त्र : सपने में भगवान शिव को देखना देता है ये अद्भुत लाभ, आप भी जानें

Swapna Shastra Bhagwan Shiv Ko Sapne Mein Dekhna Lord Shiva Dream Significance
Sapne Mein Bhagwan Shiv ko Dekhna

 Swapna Shastra- Sapne Mein Shiv Bhagwan Ko Dekhna: भगवान शिव को देवों का देव माना जाता है। शिवजी की पूजा (Shiv ji Ki Puja) करने वाले व्यक्ति को जीवन में किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं होती और उसके जीवन में सुख और समृद्धि सदा ही बनी रहती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भगवान शिव (Lord Shiva) को सपने में देखना कैसा होता है। अगर नहीं तो आज हम आपको इसके बारे में बताएंगे तो चलिए जानते हैं कैसा होता है सपने में भगवान शंकर को देखना (Sapne Me Shankar Bhagwan Ko Dekhna Kaisa Hota Hai)

सपने में भगवान शिव को देखना (Sapne Me Bhagwan Shiv Ko Dekhna)

सपने में भगवान शिव को देखना स्वप्न शास्त्र के अनुसार एक बहुत ही शुभ और अच्छा सपना माना जाता है। इस सपने के अनुसार आपको आने वाले समय में अपनी सभी परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। यदि आप वर्तमान समय में बहुत अधिक कष्टों से घिरे हुए हैं तो जल्द ही भगवान शिव की कृपा से आपके वह कष्ट जल्द ही समाप्त हो जाएंगे। इसलिए सपने में भगवान शिव को देखना एक बहुत ही शुभ और अच्छा सपना माना जाता है। 

सपने में शिव मंदिर देखना (Sapne Me Shiv Mandir Dekhana)

यदि आप सपने शिव मंदिर देखते हैं तो स्वप्न शास्त्र के अनुसार यह सपना भी एक बहुत ही शुभ सपना माना गया है। इस सपने के अनुसार आने वाले समय में आपके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आएंगे। यह सपना भाग्य उदय की ओर भी संकेत करता है। वहीं यदि आप काफी समय से बीमार चल रहे थे तो आपकी वह बीमारी जल्द ही ठीक हो जाएगी और स्वास्थय का लाभ प्राप्त होगा। 

सपने में भगवान शिव की मूर्ति देखना (Sapne Me Bhagwan Shiv Ki Murti Dekhna)

अगर आप सपने में भगवान शिव की मूर्ति देखते हैं तो यह सपना आपके लिए बहुत ही शुभ सपना है। यदि आप पहले से ही भगवान शिव की पूजा करते हैं तो आपकी सोच सकारात्मक होगी और आपके ज्ञान में वृद्धि होगी। लेकिन जो लोग भगवान शिव की पूजा नहीं करते और उन्हें इस तरह का कोई सपना आता है तो यह सपना बताता है कि आने वाले समय में उनकी कोई इच्छा पूरी हो सकती है। 

सपने में शिवलिंग देखना (Sapne Mein Shivling Dekhna)

यदि आप सपने में शिवलिंग देखते हैं तो स्वप्न शास्त्र के अनुसार यह सपना एक बहुत ही अच्छा सपना माना जाता है। यह सपना आर्थिक समृद्धि की ओर इशारा करता है। इस सपन के अनुसार आने वाले समय में आपको धन लाभ हो सकता है और आपके धन में वृद्धि हो सकती है।वहीं यह सपना परेशानियों से मुक्ति की ओर भी संकेत करता है। इसलिए सपने में शिवलिंग देखना बहुत ही अच्छा सपना माना जाता है। 

सपने में भगवान शिव और माता पार्वती को देखना (Sapne Me Shiv Parvati Dekhna)

अगर आप सपने में भगवान शिव और माता पार्वती को एक साथ देखते हैं तो यह सपना आपके लिए बहुत ही शुभ सपना है। इस सपने के अनुसार आपके दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। यदि आपके दांपत्य जीवन में किसी तरह की कोई परेशानी चल रही है तो वह अब समाप्त हो जाएगी। वहीं यदि कोई कुंवारी लड़की या कुंवारा लड़का इस तरह का कोई सपना देखता है तो जल्द ही उसका विवाह हो जाएगा।




कोई टिप्पणी नहीं

If you have and doubts. Please Let Me Know

Blogger द्वारा संचालित.