Header Ads

स्वप्न शास्त्र: जानिए कैसा होता है सपने में दांत देखना, शुभ या अशुभ

Swapna Shastra Sapne Me Dant Dekhna Teeth Broken In Dream In Hindi
Sapne Me Dant Dekhna 


Swapna Shastra: सपने में दांत देखना (Sapne Me Dant Dekhna) यह सपना एक आम सपना है। जिसके फल शुभ और अशुभ दोनों तरह के हो सकते हैं। लेकिन इस सपने की व्याख्या स्वप्न शास्त्र में कुछ अलग ही प्रकार से की है। जिसके अनुसार यह सपना आपके साथ- साथ आपके परिवार के सदस्यों पर भी प्रभाव डालता है तो चलिए जानते हैं कैसा होता है सपने में दांत देखना शुभ या अशुभ (Sapne Mein Dant Dekhna Shubh ya Ashubh)


सपने में दांत देखना (Sapne Mein Dant Dekhna)

सपने में दांत देखना स्वप्न शास्त्र के अनुसार एक अशुभ सपना माना जाता है। इस सपने के अनुसार आने वाले समय में आपके माता-पिता या रिश्तेदारों को समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। यह समस्या शारीरीक या मानसिक हो सकती है। इसलिए सपने में दांत देखना एक अशुभ सपना माना जाता है। यह सपना स्त्री और पुरुष दोनों के लिए ही एक समान माना गया है।  

ये भी पढ़ें-  स्वप्न शास्त्र: सपने में मंदिर देखना देता है जीवन के ये संकेत, आप भी जानें

सपने में दांत टूटना (Sapne Mein Dant Tootna)

यदि आप सपने में अपने दांत का टूटते हुए देखते हैं तो स्वप्न शास्त्र के अनुसार यह सपना एक बहुत ही अशुभ सपना माना जाता है। इस सपने के अनुसार आने वाले समय में आपको किसी कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। जिसकी वजह से आपको शारीरीक और मानसिक दोनों तरह की परेशानी हो सकती है। इसलिए सपने में दांत टूटते हुए देखना एक अशुभ सपना माना जाता है।

सपने में सड़े हुए दांत देखना (Sapne Mein Sade Hue Dant Dekhna)

अगर आप सपने में सड़े हुए दांतों को देखते हैं तो स्वप्न शास्त्र के अनुसार यह सपना भी एक अशुभ सपना माना जाता है। इस सपने के अनुसार आने वाले समय में आपकी चिंताए बढ़ सकती हैं और साथ ही आपको मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा यह सपना शत्रु भय की ओर भी इशारा करता है। जिसके अनुसार आने वाले समय में आपका शत्रुओं से भय बढ़ सकता है।

ये भी पढ़ें- स्वप्न शास्त्र : सपने में भगवान शिव को देखना देता है ये अद्भुत लाभ, आप भी जानें

सपने में दांत उगते देखना (Sapne Me Dant Ugte Dekhna)

यदि आप सपने में दांतों को उगते हुए देखते हैं तो स्वप्न शास्त्र के अनुसार यह सपना एक शुभ सपना माना जाता है। यह सपना जीवन में खुशियों की ओर इशारा करता है। इस सपने के अनुसार आने वाले समय में आपके जीवन में खुशियां बढ़ सकती है।वहीं दूसरी ओर यह सपना धन लाभ की ओर भी संकेत करता है। जिसकी वजह से आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। इसलिए सपने में दातों का उगना एक अच्छा सपना माना जाता है।

सपने में दांत में दर्द होना (Sapne Me Dant Me Dard Hona)

अगर आप कोई ऐसा सपना देखते हैं। जिसमें आपके दांत में दर्द हो रहा है तो यह सपना बताता है कि आने वाले समय में आपका कोई नया कार्य शुरु हो सकता है। यदि आप काफी समय से बेरोजगार हैं तो आपको रोजगार मिल सकता है। वहीं यदि आप कोई नया व्यापार शुरु करना चाहते हैं तो यह समय आपके लिए काफी शुभ है। इसलिए सपने में दांत में दर्द देखना एक शुभ और सकारात्मक सपना माना जाता है।

कोई टिप्पणी नहीं

If you have and doubts. Please Let Me Know

Blogger द्वारा संचालित.