Header Ads

स्वप्न शास्त्र: जानिए कैसा होता है सपने में भैंस देखना,शुभ या अशुभ

Swapna Shastra Sapne Me Bhais Dekhna Buffalo Dream Meaning In Hindi
Sapne Mein Bhains Dekhna

 

Swapna Shastra-Sapne Me Bhais Dekhna: स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने हमें जीवन में होने वाली शुभ और अशुभ घटनाओं के बारे में न केवल पहले से बताते हैं बल्कि हमें इनसे होने वाले शुभ और अशुभ फलों के बारे में पहले से ही सचेत कर देते हैं। इन्हीं सपनों में से एक सपना है सपने में भैंस (Buffalo Dream Meaning) देखना जो कुछ अवस्थाओं में शुभ तो कुछ अवस्थाओं में अशुभ माना जाता है तो चलिए जानते हैं कैसा होता सपने में भैंस देखना (Sapne Mein Bhais Dekhna Kaisa Hota Hai)

सपने में भैंस देखना (Sapne Mein Bhais Dekhna)

सपने मे भैंस देखना स्वप्न शास्त्र के अनुसार एक अशुभ सपना माना जाता है। इस सपने के अनुसार आने वाले समय में आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस सपने के अनुसार आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। वहीं यह सपना परिवार में वाद-विवाद की ओर भी संकेत करता है। इसलिए सपने में भैंस देखना एक अशुभ सपना माना जाता है।  

ये भी पढ़ें- स्वप्न शास्त्र: सपने में भाई को देखने से मिलते हैं ये संकेत, आप भी जानें

सपने में भैंसा देखना (Sapne Me Bhaisa Dekhna)

यदि आप सपने में भैंसा देखते हैं तो स्वप्न शास्त्र के अनुसार यह सपना भी एक अशुभ सपना माना जाता है। इस सपने के अनुसार आने वाले समय में आपको बुरी खबर सुनने को मिल सकती है। वहीं दूसरी ओर यह सपना रोग और कष्ट के आने की ओर संकेत करता है। इसलिए यदि आप सपने में भैंसा देखते हैं तो आपको सावधान हो जाना चाहिए। क्योंकि यह सपना एक बहुत ही बुरा सपना माना जाता है। 

सपने में भूरे रंग की भैंस देखना (Sapne Mein Bhure Rang Ki Bhains Dekhna)

अगर आप सपने में भूरे रंग की भैंस देखते हैं तो यह सपना भी एक अशुभ सपना माना जाता है। इस सपने के अनुसार आने वाले समय में आपके साथ किसी प्रकार की कोई दुर्घटना हो सकती है। इसलिए आपको पहले से ही सावधान हो जाना चाहिए और यदि आप वाहन चलाते हैं तो आपको सावधानी पूर्वक वाहन को चलाना चाहिए। क्योंकि यह सपना दुर्घटना का सूचक माना जाता है।

ये भी पढ़ें-स्वप्न शास्त्र : जानिए क्या है सपने में पीतल देखने का रहस्य

सपने में भैंस का दूध निकालना (Sapne Mein Bhains Ka Doodh Nikalna)

यदि आप सपने में स्वंय को भैंस का दूध निकालते हुए  देखते हैं या फिर कोई और भैंस का दूध निकाल रहा है तो स्वप्न शास्त्र के अनुसार यह सपना एक बहुत ही शुभ सपना माना जाता है। इस सपने के अनुसार आने वाले समय में आपको धनलाभ हो सकता है। इस सपने के अनुसार आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इसलिए सपने में भैंस को दूध निकालते हुए देखना एक शुभ और अच्छा सपना माना जाता है। 

सपने में बिना सींग की भैंस देखना (Sapne Mein Bina Sing Ki Bhains Dekhna)

अगर आप सपने में कोई ऐसी भैंस देखते हैं जिसके सिर पर सिंग न हो तो यह सपना भी एक अच्छा सपना नहीं माना जाता। इस सपने के अनुसार आने वाले समय में आपको धनहानि हो सकती है। इसलिए इस समय में आपको भूलकर भी किसी को उधार नहीं करना चाहिए और धन का लेन देन सोच समझकर ही करना चाहिए नहीं तो आपको आने वाले समय में धन का नुकसान हो सकता है। 

कोई टिप्पणी नहीं

If you have and doubts. Please Let Me Know

Blogger द्वारा संचालित.