Header Ads

स्वप्न शास्त्र : जानिए कैसा होता है सपने में बंदर देखना शुभ या अशुभ

 




Swapna Shastra-Sapne Me Bandar Dekhna: सपने हमारे जीवन में विशेष महत्व रखते हैं। हम नींद में कई बार इस तरह के सपने देखते हैं जो हमारे वास्तविक जीवन को प्रभावित करते हैं। इन्हीं सपनों में से एक सपना है सपने में बंदर देखना यह एक साधारण सपना है जो कई लोग अपने जीवन में अक्सर देखते हैं। लेकिन क्या आप इस सपने का सही अर्थ जानते हैं। आपको पता है यह सपना आपके लिए शुभ है या अशुभ अगर नहीं तो आज हम आपको इसके बारे में बताएंगे तो चलिए जानते हैं कैसा होता सपने में बंदर देखना (Sapne Me Bandar Dekhna Kaisa Hota Hai)। 

सपने में बंदर देखना (Sapne Mein Bandar Dekhna)

यदि आपको सपने में बंदर शांत अवस्था में बैठा हुआ दिखाई देता है तो स्वप्न शास्त्र के अनुसार यह सपना आपके लिए बहुत ही शुभ सपना है। यदि आपको शांत अवस्था में बंदर दिखाई देता है तो आपको यह समझना चाहिए कि आप पर हनुमान जी की असीम कृपा बनी हुई है।ऐसा सपना दिखाई देने पर आपकी कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। वहीं यदि आपको बंदर अशांत अवस्था में दिखाई दे तो आपके लिए यह सपना शुभ नहीं है। आपको इस समय में किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। यदि आप इन दोनों कोई भी सपना देखते हैं तो आपको हनुमान जी की पूजा अवश्य करनी चाहिए।

सपनें में बंदर को खाना खिलाना (Sapne Mein Bandar Ko Khana Khilana)

स्वप्न शास्त्र के अनुसार यदि आप सपने में बंदर को कुछ खिलाते हैं तो यह सपना आपके लिए बहुत ही शुभ है। इस सपने के अनुसार आने वाले समय में आपको कहीं से धन प्राप्त होने की सूचना मिलने वाली है। यह धन आपका उधार दिया हुआ धन भी हो सकता है। यह सपना स्त्री और पुरुष दोनों के लिए एक समान ही है। इसलिए सपने में बंदर को कुछ खिलाना बहुत ही शुभ माना जाता है। 

सपने में बंदर का झुंड देखना (Sapne Me Bandar Ka Jhund Dekhna)

यदि आप सपने में बहुत सारे बंदर देखते हैं या सपने में बंदरों का झुंड देखते हैं तो स्वप्न शास्त्र के अनुसार यह सपना एक बहुत ही शुभ सपना है। इस सपने के अनुसार आने वाले समय आपका पूरा परिवार हर परिस्थिति में आपके साथ खड़ा रहेगा। आपका परिवार आपका इस समय में पूरा साथ देगा। इतना ही नहीं इस समय में आपको आने वाले समय में धनलाभ भी हो सकता है।

सपने में बंदर को हमला करना (Sapne Mein Bandar ka Hamla Karna)

अगर आप सपने में बंदर को स्वंय पर हमला करते हुए या फिर स्वंय को काटते हुए देखते हैं तो स्वप्न शास्त्र के अनुसार यह सपना एक अशुभ सपना माना जाता है। इस सपने के अनुसार आप आने वाले समय में किसी रोग से ग्रसित होने वाले हैं और यदि आपको पहले से ही कोई रोग है तो आने वाले समय में आपका यह रोग बढ़ सकता है। इसलिए आपको पहले से ही सावधान हो जाना चाहिए।

सपने में मरा हुआ बंदर देखना (Sapne Mein Mara Hua Bandar Dekhna)

यदि आप सपने में आप सपने में मरा हुआ बंदर देखते हैं तो स्वप्न शास्त्र के अनुसार यह एक शुभ सपना माना जाता है। इस सपने के अनुसार आने वाले समय में आपको अपने सभी शत्रुओं से मुक्ति मिलेगी। वहीं दूसरी ओर यह सपना विपत्ति समाप्त होने की ओर भी संकेत करता है। इसलिए सपने में मरा हुआ बंदर देखना बहुत ही शुभ और अच्छा सपना माना जाता है। 

सपने में बदंर का बच्चा देखना (Sapne Mein Bandar ka Baccha Dekhna)

सपने में बंदर का बच्चा देखना स्वप्न शास्त्र के अनुसार एक बहुत ही शुभ सपना माना जाता है। जिसके अनुसार आने वाले समय में आपके परिवार में किसी की संतान प्राप्ति की इच्छा पूरी हो सकती है। वहीं यदि आपके पास पहले से ही संतान है तो आपका इस समय में अपने संतान के प्रति प्रेम बढ़ सकता है।












कोई टिप्पणी नहीं

If you have and doubts. Please Let Me Know

Blogger द्वारा संचालित.