Header Ads

Sapne Me Magarmach Dekhna: सपने में मगरमच्छ देखना देता है ये शुभ और अशुभ परिणाम, आप भी जानें

 


Sapne Me Magarmach Dekhna-Swapna Shastra: सपने में मगरमच्छ देखना स्वप्न शास्त्र के अनुसार यह सपना (Sapna) आपको शुभ और अशुभ दोनों तरह के परिणाम दे सकता है। लेकिन यह सपना इस बात पर निर्भर करता है कि आपने सपने में मगरमच्छ (Crocodile in Dream) को किस अवस्था में देखा है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में मगरमच्छ की कुछ अवस्थाएं शुभ बताई गई हैं तो कुछ अवस्थाएं अशुभ तो चलिए जानते हैं कैसा होता है सपने में मगरमच्छ देखना शुभ या अशुभ (Sapne Mein Magarmach Dekhna Subh ya Ashubh)

ये भी पढ़ें- स्वप्न शास्त्र: सपने में पड़ोसी को देखने से मिलते हैं ये शुभ और अशुभ फल, आप भी जानें

सपने में मगरमच्छ देखना (Sapne Mein Magarmach Dekhna)

स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में मगरमच्छ देखना एक अशुभ सपना माना जाता है। यह सपना इस बात की ओर संकेत करता है कि आपका कोई करीबी ही आपको धोखा दे सकता है। इस सपने के अनुसार आपके दुश्मन भी आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए आपको सावधान रहना चाहिए।क्योंकि यह सपना आपको आने वाले समय में नुकसान दे सकता है। 

सपने में मगरमच्छ को हमला करते देखना (Sapne Mein Magarmach Ko Hamla Karte Dekhna)

यदि आप सपने में मगरमच्छ को खुद पर हमला करते हुए देखते हैं तो स्वप्न शास्त्र के अनुसार यह सपना एक अशुभ सपना माना जाता है। इस सपने के अनुसार आने वाले समय में आपको स्वास्थय संबंधी परेशानियां हो सकती है। इस समय में आपको मानसिक परेशानियां भी हो सकती है। इस समय में आप स्वंय को अकेला भी महसूस कर सकते हैं। 

सपने में मगरमच्छ को मारना (Sapne Me Magarmach ko Marna)

सपने में मगरमच्छ को मारना को शुभ और अशुभ (Sapne Me Magarmach ko Marna Shubh Ya Ashubh) दोनों तरह का परिणाम दे सकता है। इस सपने के अनुसार आने वाले समय में आपको सफलता के कई अवसर प्राप्त होंगे। लेकिन आप अपनी जल्दबाजी की वजह से इन अवसरों को खो देंगे। यदि आप इस तरह का कोई सपना देखते हैं तो आपको इस समय में बहुत ही संयम काम लेना चाहिए और अपने अवसरों का सही उपयोग करना चाहिए। 

सपने में मगरमच्छ को पालना (Sapne Mein Magarmach Ko Palna)

यदि आप सपने में मगरमच्छ को पालते हैं और उसे सहला रहें तो स्वप्न शास्त्र के अनुसार यह सपना एक शुभ सपना है। इस सपने के अनुसार आप अपने जीवन में आने वाली सभी समस्याओं पर काबू पाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं और आप उन समस्याओं पर काबू भी पा लेंगे। जिसकी वजह से आने वाला समय आपके लिए काफी शुभ होगा। इसलिए सपने में मगरमच्छ को पालना एक शुभ सपना माना जाता है।

ये भी पढ़ें- स्वप्न शास्त्र: जानिए कैसा होता है सपने में नेवला देखना, शुभ या अशुभ 

सपने में मगरमच्छ से लड़ना (Sapne Me Magarmach Se Ladna)

यदि आप सपने में मगरमच्छ को लड़ते हुए देखते हैं तो स्वप्न शास्त्र के अनुसार यह सपना इस बात की ओर संकेत करता है कि आने वाले समय में आपका किसी से वाद विवाद हो सकता है। जिससे आपको दूर रहना चाहिए।यदि आप ऐसा नहीं करते तो भविष्य में आपको इसकी वजह काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है। इसलिए आपको समय रहते ही सावधान हो जाना चाहिए। 

सपने में सफेद मगरमच्छ देखना (Sapne me Safed Magarmach Dekhna)

सपने में सफेद मगरमच्छ देखना यह एक शुभ सपना माना जाता है। जिसके अनुसार आने वाले समय में आपको धनलाभ हो सकता है। वहीं दूसरी और यह सपना कार्यों में सफलता की और भी इशारा करता है। इसलिए सपने में सफेद मगरमच्छ को देखना एक बहुत ही शुभ और सकारात्मक सपना माना जाता है।

सपने में मगरमच्छ का बच्चा देखना (Sapne Me Magarmach Ka Bacha Dekhna)

सपने में यदि आप मगरमच्छ का बच्चा देखते हैं तो स्वप्न शास्त्र के अनुसार यह सपना एक बेहद ही अशुभ सपना माना जाता है। इस सपने के अनुसार आने वाले समय में आपको कुछ छोटी-मोटी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए आपको पहले से ही सावधान हो जाना चाहिए।

सपने में मरा हुआ मगरमच्छ देखना (Sapne Me Mara Hua Magarmach Dekhna)

सपने में मरा हुआ मगरमच्छ देखना एक बहुत ही शुभ सपना माना जाता है। इस सपने के अनुसार आने वाले समय में आपको अपने जीवन के सभी कष्टों से मुक्ति मिल सकती है। इतना ही यह सपना शत्रुओं पर विजय का भी सूतक माना जाता है। इसलिए यदि आप अपने शत्रुओं से अत्याधिक परेशान है तो जल्द ही आपको उनसे भी छुटकारा मिल सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं

If you have and doubts. Please Let Me Know

Blogger द्वारा संचालित.