Header Ads

Sapne Mein Chandi Dekhna: सपने में चांदी देखना शुभ या अशुभ, जानें यहां

swapna shastra sapne me chandi dekhna silver in dream
Sapne Mein Chandi Dekhna

Sapne Mein Chandi Dekhna-Swapna Shastra: सपने में चांदी देखना शुभ और अशुभ (Sapne Me Chandi Dekhna Shubh ya Ashubh) दोनों तरह का माना जाता है। लेकिन यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपने सपने में चांदी (Silver) को किस अवस्था में देखा है। क्योंकि स्वप्न शास्त्र के अनुसार कुछ अवस्थाओं में सपने में चांदी देखना (Sapne me Chandi Dekhna) बहुत ही शुभ तो वहीं कुछ अवस्थाओं में सपने में चांदी देखना बहुत ही अशुभ माना जाता है, तो चलिए जानते हैं कैसा होता सपने में चांदी देखना (Sapne Mein Chandi Dekhna Kaisa Hota Hai )

सपने में चांदी देखना (Sapne Mein Chandi Dekhna)

सपने में चांदी देखना स्वप्न शास्त्र के अनुसार एक शुभ सपना माना जाता है। जो कई प्रकार के लाभ की ओर संकेत करता है। इस सपने के अनुसार आने वाले समय में आपको धनलाभ हो सकता है। वहीं यदि कुंवारे हैं तो आपकी आने वाले समय में शादी हो सकती है। इसके अलावा यदि कोई दंपत्ति इस प्रकार का सपना देखते हैं तो उन्हें आने वाले समय में संतान प्राप्त हो सकती है। 

ये भी पढ़ें- स्वप्न शास्त्र: जानिए कैसा होता है सपने में अंगूठी देखना, शुभ या अशुभ

सपने में चांदी के बर्तन देखना (Sapne Mein Chandi Ke Bartan Dekhna)

यदि आप सपने में चांदी के बर्तन देखते हैं तो स्वप्न शास्त्र के अनुसार यह सपना एक अशुभ सपना माना जाता है। इस सपने के अनुसार आने वाले समय में आपको किसी प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। वहीं यदि आप किसी नए काम को शुरु करने जा रहे हैं तो उसमें भी बाधा आ सकती है। इसलिए सपने में चांदी के बर्तनों को देखना शुभ सपना नहीं माना जाता।

सपने में चांदी के सिक्के देखना (Sapne Mein Chandi Ke Sikke Dekhna)

अगर आप सपने में चांदी के सिक्के देखते हैं तो स्वप्न शास्त्र के अनुसार यह सपना एक शुभ सपना माना जाता है। इस सपने के अनुसार आने वाले समय में आपको सुख और शांति की प्राप्ति होगी। यदि आपके परिवार में किसी तरह का कोई विवाद चल रहा था तो वह इस समय में समाप्त हो जाएगा और आपको घर में सुख और शांति का वास होगा। यह सपना स्त्री और पुरुष दोनों के लिए ही एक समान माना गया है।

ये भी पढ़ें- स्वप्न शास्त्र: सपने में पड़ोसी को देखने से मिलते हैं शुभ और अशुभ फल, आप भी जानें

सपने में चांदी की पायल देखना (Sapne Mein Chandi Ki Payal Dekhna)

सपने में चांदी की पायल देखना स्वप्न शास्त्र के अनुसार एक शुभ सपना माना जाता है। इस सपने के अनुसार आने वाले समय में आपको धनलाभ हो सकता है। यदि आप नौकरी करते हैं तो आपकी सैलरी बढ़ सकती है। वहीं यदि आप व्यापार करते हैं तो आपको अपने व्यापार में धनलाभ हो सकता है। यह सपना स्त्री और पुरुष दोनों के लिए एक समान माना गया है। 

सपने में चांदी के गहने देखना (Sapne Mein Chandi Ke Gahne Dekhna)

यदि आप सपने में किसी को चांदी के गहने पहने हुए देखते हैं या फिर आप स्वंय चांदी के गहने पहन रहे हैं तो स्वप्न शास्त्र के अनुसार इस सपने का फल शुभ और अशुभ दोनों ही तरह का माना जाता है। इस सपने के अनुसार आने वाले समय में आपको संघर्षो के बाद सफलता की प्राप्ति होगी यानी आप जो भी काम कर रहे हैं उसमें आपको सफलता प्राप्त करने के लिए बहुत अधिक संघर्ष करना पड़ेगा। लेकिन अंत में आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी।

सपने में चांदी की अंगूठी देखना

अगर आप सपने में चांदी की अंगूठी देखते हैं तो स्वप्न शास्त्र के अनुसार यह सपना एक बहुत ही अच्छा सपना माना जाता है। इस सपने के अनुसार यदि आप कुंवारें हैं तो जल्द ही आप विवाह के बंधन में बंध सकते हैं। वहीं यह सपना इस बात की और भी संकेत करता है कि जो लोग सच्चे प्यार की तलाश कर रहे हैं, उन्हें आने वाले समय में अपना सच्चा प्यार भी मिल सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं

If you have and doubts. Please Let Me Know

Blogger द्वारा संचालित.