Header Ads

Sapne me Pani Dekhna: सपने में पानी देखना आपको देता है भविष्य के ये संकेत, जाने यहां

Swapna Shastra Sapne Me Pani Dekhna In Hindi Water Dream Meaning
Sapne Mein Pani Dekhna

 

Sapne me Pani Dekhna-Swapna Shastra: सपने में पानी देखना। स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने की दुनिया बहुत ही रहस्मयी होती है। जिसे जानना बहुत ही मुश्किल होता है। लेकिन स्वप्न शास्त्र सपनों की इस दुनिया को जानने में हमारी मदद करता है।इन्हीं सपनों में से एक सपना है सपने में पानी देखना जिसकी बहुत ही अवस्थाएं होती है जैसे सपने में साफ पानी देखना,सपने में गंदा पानी देखना, सपने में कुएं का पानी देखना, सपने में पानी में तैरना और सपने में पानी में डूबना। इन सभी अवस्थाओं में पानी देखने का मतलब अलग- अलग होता है तो चलिए जानते हैं कैसा होता है सपने में पानी देखना (Sapne Mein Pani Dekhna Kaisa Hota Hai)

सपने में साफ पानी देखना (Sapne Me Saaf Pani Dekhna)

सपने में साफ पानी देखना स्वप्न शास्त्र के अनुसार एक बेहद ही शुभ सपना माना जाता है। इस सपने के अनुसार आने वाले में आपको सफलता प्राप्त होगी। यदि आप नौकरी करते हैं तो आपका नौकरी में प्रमोशन हो सकता है और यदि आप व्यापार करते हैं तो आपको अपने व्यापार में भी लाभ प्राप्त हो सकता है। यह सपना स्त्री और पुरुष दोनों के लिए ही एक समान माना जाता है। 

Hanuman Jayanti 2021 Kab Hai: हनुमान जयंती 2021 में कब है,जानिए शुभ मुहूर्त,महत्व और पूजा विधि

सपने में गंदा पानी देखना (Sapno Me Ganda Pani Dekhna)

अगर आप सपने में गंदा पानी देखते हैं तो स्वप्न शास्त्र के अनुसार यह सपना एक अशुभ सपना माना जाता है। इस सपने के अनुसार आपके जीवन में कोई बड़ी मुसीबत आने वाली है। यदि आप किसी शुभ कार्य की शुरुआत करने जा रहे हैं तो आपको कुछ समय के उसे टाल देना चाहिए नहीं तो आपको कोई भारी नुकसान हो सकता है और आपको आर्थिक हानि का सामना भी करना पड़ सकता है। 

सपने में पानी में तैरना (Sapne Mein Pani Mein Tairna)

यदि आप सपने में स्वंय को पानी में तैरते हुए देखते हैं तो स्वप्न शास्त्र के अनुसार यह सपना एक अच्छा सपना माना जाता है। यह सपना आयु वृद्धि की ओर इशारा करता है। इसके अलावा यह सपना स्वास्थय के अच्छा होने की ओर भी संकेत करता है। यदि आप काफी समय से बीमार चल रहे थे तो आप जल्द ही स्वस्थ हो जाएंगे।इसलिए सपने में पानी में तैरना बहुत ही शुभ और अच्छा सपना माना जाता है।

स्वप्न शास्त्र: जानिए कैसा होता है सपने में बारिश देखना, शुभ या अशुभ

सपने में पानी में डूबना (Sapne Mein Pani Mein Dubna)

अगर आप सपने में स्वंय को पानी में डूबता हुआ देखते हैं तो यह सपना एक अशुभ सपना माना जाता है। इस सपने के अनुसार आने वाले समय में आप परेशानियों में फंस सकते हैं। इस परेशानी की वजह से आपको मानसिक कष्ट भी अधिक हो सकता है। इसलिए आपको पहले से ही सावधान हो जाना चाहिए। क्योंकि स्वप्न शास्त्र के अनुसार पानी में डूबना एक बेहद ही खराब सपना होता है।

सपने में कुएं का पानी देखना (Sapne Mein Kuye Ka Pani Dekhna)

यदि आप सपने में कुएं का पानी देखते हैं तो स्वप्न शास्त्र के अनुसार यह सपना एक बहुत ही शुभ सपना माना जाता है। इस सपने के अनुसार आने वाले समय में आपके धन वृद्धि हो सकती है। जिसकी वजह से आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। वहीं यह सपना यह भी बताता है कि आप जिस योजना को बना रहे हैं उसमें आपको सफलता प्राप्त होगी। इसलिए सपने में कुएं का पानी देखना बहुत ही शुभ सपना माना जाता है।  

कोई टिप्पणी नहीं

If you have and doubts. Please Let Me Know

Blogger द्वारा संचालित.