Header Ads

स्वप्न शास्त्र: सपने में वकील को देखना शुभ या अशुभ, जानें यहां

swapna shastra sapne mein vakil dekhna lawyer dream advocate dream meaning
Sapne Mein Vakil Dekhna


Swapna Shastraकोर्ट में वकील एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है। लेकिन जब यह वकील सपने में दिखाई  (Lawyer Dream Meaning) दे तो कैसा होता है। क्या हमेशा वकील के सपने अशुभ फल ही देते हैं या फिर इसके कुछ शुभ परिणाम भी होते हैं। यदि आप यह जानना चाहते हैं तो हम आज आपको इसके बारे में बताएंगे तो चलिए जानते हैं कैसा होता है सपने में वकील को देखना शुभ या अशुभ (Sapne Me Vakil Dekhna Shubh ya Ashubh)

ये भी पढ़ें- स्वप्न शास्त्र: सपने में भागना शुभ या अशुभ, जानें यहां

सपने में वकील देखना (Sapne Mein Vakil Dekhna)

सपने में वकील देखना स्वप्न शास्त्र के अनुसार एक अशुभ सपना माना जाता है। इस सपने के अनुसार आने वाले समय में आपको किसी मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। यह परेशानी आपको परिवार या फिर आपके कार्यक्षेत्र पर कहीं से भी हो सकती है। इसलिए आपको पहले से ही सावधान हो जाना चाहिए क्योंकि सपने में वकील को देखना एक बहुत ही अशुभ सपना माना जाता है। 

सपने में वकील बनना (Sapne Mein Vakil Banna)

यदि आप सपने में स्वंय को वकील बना हुआ देखते हैं तो स्वप्न शास्त्र के अनुसार यह सपना एक बहुत ही शुभ सपना माना जाता है। इस सपने के अनुसार आने वाले समय में आप अपने जीवन का कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं और यह निर्णय आपके लिए शुभ काफी शुभ और इसकी वजह से आपको लाभ भी होगा। इसलिए सपने में खुद को वकील बने देखना बहुत ही शुभ माना जाता है।

ये भी पढ़ें-  स्वप्न शास्त्र: जानिए कैसा होता है सपने में डॉक्टर को देखना शुभ याअशुभ,जानें यहां

सपने में वकील से बात करना (Sapne Me Vakil Se Baat Karna)

अगर आप सपने में स्वंय को किसी वकील से बात करते हुए देखते हैं तो स्वप्न शास्त्र के अनुसार यह सपना बताता है कि आने वाले समय में आपको कोई ऐसा व्यक्ति मिलेगा। जिसकी सलाह से आप अपने जीवन की सभी परेशानियों से बाहर निकलने में सफल होंगे। उस व्यक्ति की सलाह आपके जीवन की परेशानी को पूरी तरह से खत्म कर देगी। यह व्यक्ति आपके घर, परिवार का या फिर आपका कोई दोस्त भी हो सकता है।

सपने में वकील को केस लड़ते देखना (Sapne Me Vakil Ko Case Ladte Dekhna)

यदि आप सपने में किसी वकील को केस लड़ते हुए देखते हैं और आपका कोई कोर्ट केस चल रहा है तो आपको अपने उस कोर्ट केस में सफलता तो प्राप्त होगी। लेकिन इसके लिए आपको बहुत अधिक संघर्ष करना पड़ेगा और साथ ही इसके लिए आपको बहुत अधिक परेशानियों का सामना भी करना पड़ेगा।परंतु अंत में जीत आपकी होगी। इसलिए यह सपना संघर्ष के बाद सफलता को दर्शाता है।


कोई टिप्पणी नहीं

If you have and doubts. Please Let Me Know

Blogger द्वारा संचालित.