Header Ads

Mars Transit 2021 June: मंगल का कर्क राशि में गोचर, शनि के साथ बनेगा समसप्तक योग,जानिए क्या होगा आपकी राशि पर इसका प्रभाव

Mars Transit 2021 June: मंगल का कर्क राशि में गोचर, शनि के साथ बनेगा समसप्तक योग,जानिए क्या होगा आपकी राशि पर इसका प्रभाव
Mars Transit 2021 June 

                                       


Mars Transit 2021 June:मंगल ग्रह इस समय मिथुन राशि में गोचर कर रहे हैं। लेकिन मंगल 2 जून को बुधवार के दिन सुबह 8 बजकर 47 मिनट पर अपनी नीच राशि कर्क में गोचर कर जाएंगे और मंगल कर्क राशि में 20 जुलाई 2021 तक स्थित रहेंगे और इसके बाद सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे। लेकिन मंगल न केवल यहां नीच होंगे। बल्कि शनि के साथ समसप्तक योग भी बनाएंगे। जहां शनि और मंगल दोनों ही अपनी सातवीं दृष्टि से एक दूसरे को देखेंगे। ज्योतिष शास्त्र में इस स्थिति को शुभ नहीं माना जाता तो चलिए जानते हैं कैसा रहेगा सभी 12 राशियों के जातको पर मंगल के इस राशि परिवर्तन का असर। 

मेष राशि 

मेष राशि के जातको के लिए मंगल चतुर्थ भाव में गोचर करने जा रहे हैं। मंगल के इस भाव में गोचर करने के कारण आपके पारिवारिक सुखों में कमीं आ सकती है। यदि आप कोई भूमि,भवन या वाहन आदि खरीदना चाहते हैं तो इस समय में आपको थोड़ा रूक जाना चाहिए।क्योंकि मंगल का यह गोचर आपके लिए शुभ नहीं कहा जा सकता। वहीं इस समय में आपकी माता जी की सेहत भी इस समय में खराब हो सकती है। इसलिए अपनी माता की सेहत की और विशेष ध्यान दें। इस समय में आपके वैवाहिक जीवन में भी तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। यदि आप नौकरी करते हैं तो आपको इस समय में अपने कार्यक्षेत्र में भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इस समय में आपके मान-सम्मान में भी कमीं आ सकती है। इसलिए इस समय में कोई भी ऐसा काम बिल्कुल भी न करें। जिससे आपके मान-सम्मान को ठेस पहुंचे।

वृषभ राशि 

वृषभ राशि के जातको के लिए मंगल का यह गोचर तीसरे भाव में होने जा रहा है। तीसरे भाव में मंगल का गोचर होने के कारण इस समय में आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। लेकिन इस समय में आपके अपने छोटे भाई बहनों के साथ रिश्ते खराब हो सकते हैं। इसलिए छोटे भाई बहनों के साथ संबंधों को  लेकर सतर्क रहें या फिर आपका अपने छोटे भाई बहनों पर खर्च हो सकता है।  वैसे आप इस समय में अपने सभी शत्रुओं पर हावी रहेंगे। यदि आप नौकरी करते हैं तो आप इस समय में अपने काम को पूरी मेहनत और ईमानदारी के निपटाएंगे। लेकिन इस समय में आपको भाग्य के भरोसे बिल्कुल भी नहीं बैठना चाहिए। वहीं इस समय में आपकी कुछ यात्राएं भी हो सकती है। जिसे संभव हो तो टाल दें। क्योंकि आपकी यह यात्राएं परेशानी भरी रह सकती हैं।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातको के लिए मंगल का यह गोचर दूसरे भाव में होने जा रहा है। जिसकी वजह से इस समय में आपकी वाणी में कटूता आ सकती है। इस समय में आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना चाहिए नहीं तो आपको कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस समय में आपका अपने परिवार और ससुराल के लोगों के साथ भी झगड़ा हो सकता है।वहीं आर्थिक स्थिति के लिए भी मंगल का यह गोचर शुभ नहीं कहा जा सकता। वैसे इस समय में आपको धनलाभ के कई अवसर तो प्राप्त होंगे। लेकिन आप उन अवसरों का उपयोग नहीं कर पाएंगे। वहीं इस समय में आपको अपने भाग्य का भी कम ही साथ मिलेगा। इसलिए भाग्य के भरोसे बिल्कुल भी न बैठें।आपको इस समय में कानून के विरूद्ध भी कोई कार्य बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। क्योंकि यह समय आपके लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं कहा सकता।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातको के लिए मंगल उनके लग्न भाव में गोचर कर रहा है। लग्न भाव में मंगल के गोचर के कारण आपके अंदर गुस्सा बढ़ सकता है। जिसका असर आपके वैवाहिक जीवन पर भी पड़ सकता है। इस समय में आपके वैवाहिक जीवन में तनाव की स्थितियां उत्पन्न हो सकती है। पति पत्नि के बीच में छोटी मोटी बातों पर झगड़ा बढ़ सकता है। जो आपको काफी परेशान भी कर सकता है। वहीं यदि आप साझेदारी में व्यापार करते हैं तो आपका अपने बिजनेस पार्टनर से किसी तरह का कोई विवाद हो सकता है। इस समय में आपका अपने सुसराल के लोगों के साथ भी झगड़ा भी हो सकता है। इसलिए ससुराल पक्ष के साथ संबंधों को लेकर सतर्क रहें। मंगल का यह गोचर आपकी माता जी के लिए भी ठीक नहीं कहा जा सकता। इस समय में आपकी माताजी को भी स्वास्थय संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।



सिंह राशि

सिंह राशि के जातको के लिए मंगल का यह गोचर बारहवें भाव में होने जा रहा है। बारहवें भाव में मंगल का गोचर होने के कारण आपके खर्चों में वृद्धि हो सकती है। आपका यह खर्च अपनी माता या परिवार के लोगों पर हो सकता है। वहीं मंगल का यह गोचर आपकी निंद को भी प्रभावित करेगा। इस समय में या तो आपको बहुत ज्यादा नींद आएगी या बहुत कम नींद आएगी। इस समय में आपको अपने स्वास्थय पर भी अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। क्योंकि इस समय में आपको रक्त और बीपी से संबंधित रोग परेशान कर सकते हैं। मंगल के इस गोचर के कारण आपको अपने शत्रुओं से भी परेशानी हो सकती है। यदि आपका कोई कोर्ट केस चल रहा है तो आपको उसमें भी असफलता प्राप्त हो सकती है। वहीं मंगल का यह गोचर आपके ऊपर कर्ज का बोझ भी बढ़ा सकता है।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातको के लिए मंगल का यह गोचर ग्यारहवें भाव में होने जा रहा है। ग्यारहवें भाव में मंगल का यह गोचर आपके लिए कुछ शुभ कहा जा सकता है। मंगल के इस गोचर के कारण आपको अपने सुसराल पक्ष और छोटे भाई बहनों से किसी तरह का कोई लाभ प्राप्त हो सकता है। यदि आप रिसर्च के कार्यों से जुड़े हुए हैं तो मंगल का यह गोचर आपको लाभ देने वाला कहा जा सकता है। लेकिन मंगल के इस गोचर के कारण शादीशुदा जातको की संतान को कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस समय में आपके बच्चे को किसी तरह की कोई चोट आदि लग सकती है। वहीं इस राशि के जो जातक प्रेम संबंधों में हैं उन्हें भी इस समय में अपने प्रेम जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।वहीं विद्यार्थियों के लिए भी मंगल का यह गोचर शुभ नहीं कहा जा सकता। इस समय में आपका ध्यान पढ़ाई की और से भटक सकता है।

तुला राशि

तुला राशि के जातको के लिए मंगल का यह गोचर दशम भाव में होने जा रहा है। दशम भाव में मंगल का गोचर होने के कारण इस समय में आपको अपने कार्यक्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस समय में आपका अपने कार्यक्षेत्र में किसी के साथ कोई झगड़ा भी हो सकती है। इसलिए आपको इस समय में अत्याधिक सावधान रहना चाहिए।आपको अपने काम के सिलसिले में कहीं दूर यात्रा भी करनी पड़ सकती है। वहीं इस समय आपको अपने पारिवारिक जीवन में भी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस समय में आपकी माता जी की सेहत खराब हो सकती है। इस समय में आपका मन अशांत रह सकता है। लेकिन इस समय में आपका अपने जीवनसाथी की वजह से मान-सम्मान बढ़ सकता है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातको के लिए मंगल का गोचर नवम भाव में होने जा रहा है। जिसकी वजह से इस समय में आपको अपने भाग्य का कम ही साथ मिलेगा। वहीं इस समय में आपके पिता की सेहत भी खराब हो सकती है। आपके पिता को इस समय में रक्त या फिर बीपी से संबंधित कोई परेशानी हो सकती है। वहीं इस समय में आपका अपने छोटे भाई बहनों के साथ भी संबंध खराब हो सकता है या फिर आपके छोटे भाई बहनों को किसी तरह की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। आपकी इस समय में यात्राएं भी अधिक हो सकती है। इसलिए संभव हो तो आप इस समय में यात्राओं को टाल दें। वैसे इस समय में आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। लेकिन आपको इस समय में अपने पराक्रम का उपयोग व्यर्थ के कार्यों में नहीं करना चाहिए नहीं तो आप किसी परेशानी में फंस सकते हैं।

धनु राशि

धनु राशि के जातको के लिए मंगल का यह गोचर अष्टम भाव में होने जा रहा है। जो आपके लिए बिल्कुल भी शुभ नहीं कहा जा सकता है। इस समय में आपको कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपको इस समय में अपनी वाणी पर भी विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है नहीं तो आपके अपने परिवारवालों और रिश्तेदारों के झगड़े हो सकते हैं। ससुराल पक्ष के साथ भी आपका इस समय में कोई विवाद हो सकता है।धन के लिहाज से भी यह समय ठीक नहीं कहा जा सकता। वहीं इस राशि के जो लोग प्रेम संबंधों में हैं उन्हें भी इस समय में अपने प्रेम जीवन पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। क्योंकि इस समय में आपके प्रेम जीवन में तनाव बढ़ सकता है। शादीशुदा जातको को संतान पक्ष की तरफ से भी कोई परेशानी हो सकती है। 

मकर राशि

मकर राशि के जातको के लिए मंगल का यह गोचर सप्तम भाव में होने जा रहा है। सप्तम भाव में मंगल का गोचर होने के कारण इस समय में आपके वैवाहिक जीवन में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है या फिर आपके जीवनसाथी को स्वास्थय संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं इस समय में आपके अंदर भी गुस्सा बढ़ सकता है। जिसकी वजह से आपके कई बनते-बनते काम बिगड़ सकते हैं। यदि आप व्यापार साझेदारी में व्यापार करते हैं तो इस समय में आप और आपके पार्टनर के बीच में भी तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। लेकिन मंगल का यह गोचर नौकरी करने वाले लोगों के लिए ठीक ठाक कहा जा सकता है। इस समय में आप अपने कार्यस्थल पर अधिक मेहनत करेंगे। जिससे आपके उच्च अधिकारी भी आपसे प्रसन्न रहेंगे। 

कुंभ राशि 

कुंभ राशि के जातको के लिए मंगल का यह गोचर छठे भाव में होने जा रहा है। छठे भाव में मंगल का गोचर आपको स्वास्थय संबंधी परेशानियां दे सकता है। इस समय में आपको रक्त से संबंधित कोई बीमारी परेशान कर सकती है। वहीं इस समय में आपके साथ किसी प्रकार की कोई दुर्घटना भी घट सकती है।इसलिए सावधान रहे हैं। यदि आप वाहन चलाते हैं तो आपको ध्यानपू्र्वक अपने वाहन को चलाना चाहिए। वैसे इस समय में आपको अपने शत्रुओं से छुटकारा मिलेगा। वहीं यदि आपका कोई कोर्ट केस चल रहा है तो आपको उसमें भी थोड़ी राहत मिल सकती है। लेकिन इस समय में आप पर कर्ज का बोझ बढ़ सकता है। इसलिए जरूरी न हो तो कर्ज बिल्कुल भी न लें। क्योंकि इस समय में आपके खर्च बढ़ेंगे। आपका  धन व्यर्थ में खर्च हो सकता है। 

मीन राशि

मीन राशि के जातको के लिए मंगल का यह गोचर पंचम भाव में होने जा रहा है। पंचम भाव में मंगल का गोचर होने के कारण इस समय में शादीशुदा जातको की संतान को कष्ट हो सकता है। इस राशि की जो महिलाएं गर्भवती हैं उनको इस समय में अपना विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए। क्योंकि शनि की सातवीं दृष्टि सीधे मंगल पर पड़ रही है। जिसकी वजह से आपका गर्भपात भी हो सकता है। इसलिए डॉक्टर की सलाह समय-समय पर अवश्य लेते रहें। वहीं इस राशि के विद्यार्थियों के लिए मंगल का यह गोचर ठीक नहीं कहा जा सकता। आपको इस समय में अपनी पढ़ाई पर अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। तब ही आप अपने उचित परिणाम की प्राप्ति होगी। वहीं इस राशि के जो जातक प्रेम संबंधों में हैं उनके प्रेमी के अंदर गुस्सा बढ़ सकता है और आप दोनों के बीच में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।



कोई टिप्पणी नहीं

If you have and doubts. Please Let Me Know

Blogger द्वारा संचालित.