Header Ads

Vyasa Puja Vidhi: यहां जानें व्यास पूजा पर कैसे करें महार्षि वेद व्यास की पूजा

vyasa puja vidhi maharishi veda vyasa ki puja
Vyasa Puja Vidhi

Vyasa Puja Vidhi: व्यास पूजा को महार्षि वेद व्यास की जयंती (Maharishi Ved Vyas Jayanti) के रूप में मनाया जाता है। जो हर साल आषाढ़ माह की पूर्णिमा तिथि को आती है। इस दिन शिष्य अपने गुरुओं की पूजा करते हैं और उनके प्रति आभार व्यक्त करते हैं। इस पूजा के दौरान, आचार्यों के तीन समूहों यानी कृष्ण पंचकम, व्यास पंचकम, और शंकराचार्य पंचकम की पूजा की जाती है और इन तीन समूहों में से प्रत्येक में पांच अलग-अलग आचार्य होते हैं। चूंकि इस दिन वेद व्यास का जन्म हुआ था, इसलिए व्यास पूजा को व्यास पूर्णिमा (Vyas Purnima) के रूप में भी जाना जाता है।

ये भी पढ़ें- Vyasa Puja Importance: जानिए क्या है व्यास पूजा का महत्व

 इस दिन महार्षि वेद व्यास की पूजा को विशेष महत्व दिया जाता है। क्योंकि जिन लोगों के कोई गुरु नहीं होते वह वेद व्यास जी की पूजा करके गुरु पूजा का लाभ प्राप्त कर सकते हैं तो बिना किसी देरी चलिए जानते हैं व्यास पूजा के दिन कैसे करें महार्षि वेद व्यास की पूजा।

व्यास जी की पूजन विधि (Vyasa Pujan Vidhi)

1. व्यास पूजा के दिन ब्रह्ममुहूर्त में उठकर स्नान करें और फिर पीले या सफेद रंग के वस्त्र पहने।

2. इस दिन सबसे पहले एक चौकी पर व्यास जी का चित्र स्थापित करें और फिर इस चित्र को फूल-मालाओं से सजाएं और उनकी विधिवत करें।

3. इसके बाद व्यास जी को वस्त्र और दक्षिणा आदि अर्पित करें। यदि आपके कोई गुरु हैं तो आप यह दक्षिणा और वस्त्र अपने गुरु को दे सकते हैं। 

ये भी पढ़ें- Vyasa Puja 2024 Date and Time: जानिए व्यास पूजा 2024 में कब है और कौन थे महार्षि वेद व्यास

4. लेकिन यदि आपके कोई गुरु नहीं हैं तो आप इन वस्त्र और दक्षिणा को किसी ब्राह्मण को भी दे सकते हैं। 

5. पूजा संपन्न होने के बाद व्यास जी से पूजा में हुई किसी भी भूल के लिए क्षमा याचना करें और उनसे ज्ञान का आशीर्वाद मांगे।




कोई टिप्पणी नहीं

If you have and doubts. Please Let Me Know

Blogger द्वारा संचालित.