Header Ads

Sun Transit In Taurus 2021: 14 मई को सूर्य का वृषभ राशि में गोचर,जानिए क्या होगा सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव


sun transit in taurus 2021 surya gochar 14 may 2021 to 15 jun 2021 sun transit effects all zodiac sign
sun transit in taurus 2021


 Sun Transit In Taurus 2021: सूर्य इस समय मेष राशि में गोचर कर रहे हैं। लेकिन 14 मई 2021 शुक्रवार के दिन सूर्य देव रात 11 बजकर 41 मिनट पर वृषभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे और 15 जून तक इसी राशि में स्थित रहेंगे। सूर्य वृषभ राशि में गोचर करने के साथ ही शुक्र और राहु देव के साथ भी युति बनाएंगे। जिसका कुछ राशियों पर शुभ तो कुछ राशियों पर अशुभ पड़ेगा।ऐसा में आपकी राशि में कैसा रहेगा सूर्य के इस राशि परिवर्तन का असर आइए जानते हैं...

मेष राशि

मेष राशि के जातको के लिए सूर्य दूसरे भाव में गोचर करने जा रहे हैं। जिसकी वजह से आपकी वाणी में कटूता आ सकती है और आपका अपने परिवार वालों और रिश्तेदारों के साथ झगड़ा हो सकता है। इसलिए आपको इस समय में अपनी वाणी पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। धन के लिहाज से भी यह समय आपके लिए ठीक नहीं कहा जा सकता है। इस समय में आपकी आर्थिक स्थिति कुछ खराब हो सकती है। इसलिए इस समय में न तो किसी को धन उधार दें और न हीं किसी से धन उधार लें। लेकिन इस समय में आपको अपने ससुराल पक्ष से किसी तरह की कोई मदद मिल सकती है। 

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातको के लिए सूर्य का गोचर उनके ही लग्न भाव में होने जा रहा है। जिसकी वजह से आपको इस समय में स्वास्थय संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपको इस समय में सिरदर्द और बुखार आदि की समस्या परेशान कर सकती है। वहीं इस समय में आपके अंदर कुछ अंहकार भी आ सकता है। जिसकी वजह से भी आपके कई बनते बनते काम बिगड़ सकते हैं। आपके पारिवारिक सुखों में भी इस समय में कमीं देखी जा सकती है। वहीं इस समय में आपको अपनी माता जी के स्वास्थय पर भी विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।

मिथुन राशि 

मिथुन राशि के जातको के लिए सूर्य का गोचर उनके  बारहवें भाव में होने जा रहा है। जिसकी वजह से आपके खर्चों में वृद्धि हो सकती है। इस समय में आपका यह खर्च अपने छोटे भाई बहनों या मित्रों पर हो सकता है। वहीं यदि आप विदेश जाना चाहते हैं तो यह समय आपके लिए शुभ है। वहीं इस समय में आपको स्वास्थ संबंधी परेशानियां भी हो सकती है। इस समय में आपको बुखार, सिरदर्द और पेट की समस्याएं परेशान कर सकती है। इसलिए अपने स्वास्थय की और विशेष ध्यान दें। इस समय में आपके मित्र ही आपके शत्रु बन सकते हैं। इसलिए सावधान रहें।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातको के लिए सूर्य का यह गोचर उनके ग्यारहवें भाव में हो रहा है। जिसकी वजह से इस राशि के जातको को लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे। यदि आप नौकरी करते हैं तो इस समय में आपकी सैलरी में बढ़ातरी हो सकती है और यदि आप व्यापार करते हैं तो आपको अपने व्यापार में भी लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे। वहीं इस समय में आपको अपने परिवार और रिश्तेदारों से भी लाभ की प्राप्ति हो सकती है। लेकिन इस राशि के जो जातक प्रेम संबंधो में हैं उन्हें इस समय में अपने प्रेम संबंधो पर ध्यान देने की अवश्यकता है। क्योंकि इस समय में आपके प्रेमी के अंदर गुस्सा बढ़ सकता है। 

सिंह राशि

सिंह राशि के जातको के लिए सूर्य का गोचर दशम भाव में होने जा रहा है। सूर्य के इस भाव में गोचर करने के कारण इस समय में आपको अपने कार्यक्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आप पर इस समय में काम का बोझ भी बढ़ सकता है। राहू के साथ सूर्य की युति होने के कारण आपको इस समय में आपके मान-सम्मान में भी कमीं आ सकती है। वहीं इस समय में आपको सरकार की तरफ से भी परेशानियों का सामना करना पड़ा सकता है। इस समय में आपके पारिवारिक सुखों में भी कमीं आ सकती है।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातको के लिए सूर्य का यह गोचर नवम भाव में होने जा रहा है। नवम भाव में सूर्य का गोचर होने के कारण इस समय में आपके भाग्य में कुछ कमीं आ सकती है। आपको इस समय में लंबी दूरी की यात्रा भी करनी पड़ सकती है जो आपके लिए कष्टकारी हो सकती है। लेकिन इस समय में आपका पराक्रंम बढ़ा रहेगा। जिसकी वजह से आप अपने कामों को पूरी मेहनत के साथ करने की कोशिश करेंगे। इस समय में आपको अपने पिता की सेहत की और विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।क्योंकि इस समय में आपके पिता को हड्डियों से संबंधित कोई परेशानी या बुखार आदि परेशान कर सकता है।

तुला राशि 

तुला राशि के जातको के लिए सूर्य का यह गोचर अष्टम भाव में होने जा रहा है। इस समय में आपको कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस समय में आपको कार्यक्षेत्र में भी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। यदि आप नौकरी बदलने के बारे में सोच रहे हैं तो अभी थोड़ा रूक जाएं।वहीं इस समय में आपको कानून के विरूद्ध कोई भी काम नहीं करना चाहिए नहीं तो आप किसी गंभीर समस्या में भी फंस सकते हैं। इस समय में आपको अपनी वाणी पर भी नियंत्रण रखना चाहिए। क्योंकि आपकी वाणी की वजह से आपके कई बनते-बनते काम बिगड़ सकते हैं।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातको के लिए सूर्य का यह गोचर सप्तम भाव में होने जा रहा है। जिसकी वजह से आपको अपने वैवाहिक जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर आपके जीवनसाथी की सेहत इस समय में खराब हो सकती है। यदि आप साझेदारी में व्यापार करते हैं तो आपका इस समय में अपने बिजनेस पार्टनर के साथ भी मतभेद हो सकता है।  वहीं यदि आप नौकरी करते हैं तो आपको इस समय में नौकरी बदलने के बारे में भी बिल्कुल भी न सोचना चाहिए। वहीं इस समय में आपको अपनी सेहत का भी ध्यान रखना चाहिए क्योंकि इस समय में आपको छोटी मोटी बीमारी परेशान कर सकती हैं।

धनु राशि

धनु राशि के जातको के लिए सूर्य का यह गोचर उनके छठे भाव में हो रहा है। छठे भाव में सूर्य का गोचर आपको पेट संबंधी,सिरदर्द और बुखार आदि की समस्या दे सकता है। लेकिन सूर्य के इस गोचर के कारण आपको अपने शत्रुओं से छुटकारा मिलेगा। वहीं यदि आपका कोई कोर्ट केस चल रहा है तो आपको उसमें भी किसी प्रकार का कोई लाभ प्राप्त हो सकता है।यदि आप विद्यार्थी हैं और किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको उसमें सफलता प्राप्त हो सकती है। लेकिन इस समय में आपके खर्च बढ़ सकते हैं। इसलिए खर्चों को लेकर सावधान रहें।

मकर राशि 

मकर राशि के जातको के लिए सूर्य का यह गोचर पंचम भाव में रहा है। सूर्य का यह गोचर शादीशुदा जातको की संतान को कष्ट दे सकता है। इस समय में आपके बच्चों को बुखार या सिरदर्द आदि की समस्या हो सकती है। इसलिए संतान की सेहत के प्रति ज्यादा सावधान रहें।वहीं इस राशि के जो जातक प्रेम संबंधों में हैं। उनके प्रेम जीवन में इस समय में समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। आपका प्रेमी इस समय में अंहकार भरी बातें करेगा। जो आपको बिल्कुल भी पसंद नहीं आएगी। वहीं इस राशि के विद्यार्थीयों को भी अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने पर ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी।

कुंभ राशि 

कुंभ राशि के जातको के लिए सूर्य का गोचर चतुर्थ भाव में हो रहा है। चतुर्थ भाव में सूर्य का यह गोचर आपके सुखों में कमीं ला सकता है। इस समय में आपका मन कठोर हो सकता है। जिसकी वजह से आपके अपने परिवार के लोगों के साथ लड़ाई झगड़े भी हो सकते हैं। वहीं इस समय में आपकी माताजी की सेहत भी खराब हो सकती है।इसलिए आपको अपनी माता जी की सेहत पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। वहीं ऩौकरी करने वाले जातको पर इस समय में काम का बोझ अधिक बढ़ सकता है। जिसकी वजह से आपको मानसिक परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है। 

मीन राशि 

मीन राशि के जातको के लिए सूर्य का यह गोचर तीसरे भाव में होने जा रहा है। तीसरे भाव में सूर्य का गोचर होने के कारण इस समय में आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। जिसकी वजह से आप इस समय में अपने आपको अधिक ऊर्जावान महसूस करेंगे। लेकिन इस समय में आपके अपने छोटे भाई बहनों के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। वहीं इस में आपके छोटी मोटी यात्राएं भी हो सकती हैं जो आपके लिए कष्टकारी रहेंगी। इसलिए संभव हो तो इस समय में अपनी यात्राओं को टाल दें। नौकर कर रहे जातको को इस समय में अपनी मेहनत का फल का प्राप्त हो सकता है।


कोई टिप्पणी नहीं

If you have and doubts. Please Let Me Know

Blogger द्वारा संचालित.