Header Ads

Sapne Me Pakshi Dkehna : सपने में पक्षी देखना शुभ या अशुभ,जानें यहां

स्वप्न शास्त्र: सपने में पक्षी देखना शुभ या अशुभ,जानें यहां
sapne mein pakshi dekhna

 

Sapne Me Pakshi Dkehna-Swapna Shastra: स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में पक्षी देखना कई तरह के लाभों के बारे में बताता है। लेकिन पक्षियों के कुछ सपने (Pakshi Ka Sapna) ऐसे भी होते हैं। जिन्हें देखने पर आपको कई प्रकार के नुकसान का सामना भी करना पड़ सकता है तो चलिए जानते हैं कैसा होता है सपने में पक्षी देखना शुभ या अशुभ (Sapne Mein Pakshi Dkehna Shubh Ya Ashubh) 

सपने में पक्षी देखना (Sapne Mein Pakshi Dekhna)

सपने में पक्षी देखना स्वप्न शास्त्र के अनुसार बहुत ही शुभ सपना माना जाता है। जिसके अनुसार आने वाले समय मे आपको धन लाभ हो सकता है। यह धन आपको कहीं से भी प्राप्त हो सकता है।यदि आपने किसी को उधार दिया है तो आपको आपका वह उधार जल्द ही मिल सकता है। इसलिए सपने में पक्षी देखना बहुत ही शुभ सपना माना जाता है।

सपने में पक्षी को पिजरें में देखना (Sapne Me Pinjre Me Pakshi ko Dekhna)

सपने में यदि आप किसी पक्षी को पिंजरे में देखते हैं तो स्वप्न शास्त्र के अनुसार यह सपना एक अशुभ सपना माना जाता है। इस सपने के अनुसार आने वाले समय में आपके पारिवारिक कलेश बढ़ सकते हैं। इसलिए पारिवारिक जीवन पर इस समय में अधिक ध्यान दें नहीं तो आपके पारिवारिक जीवन में कलह की स्थितियां उत्पन्न हो सकती है।

सपने में पक्षियों को दाना डालना (Sapne Me Pakshi Ko Dana Khilana)

अगर आप सपने में पक्षियों को दाना डालते हुए देखते हैं तो स्वप्न शास्त्र के अनुसार यह सपना एक बहुत ही शुभ सपना माना जाता है। इस सपने के अनुसार आने वाले समय में आपको अपने कार्यक्षेत्र में लाभ की प्राप्ति होगी।यदि आप व्यापार करते हैं तो आपको अपने व्यापार में लाभ प्राप्त हो सकता है। वहीं यदि आप नौकरी करते हैं तो आपको नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। 

सपने में पक्षियों का जोड़ा देखना (Sapne Me Pakshi ka Joda Dekhna)

यदि आप सपने में पक्षियों का जोड़ा देखना  बहुत ही शुभ सपना माना जाता है। इस सपने के अनुसार आने वाले समय में आपके वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी। यदि आपके वैवाहिक जीवन में किसी तरह की कोई परेशानी चल रही है तो वह जल्द ही समाप्त हो जाएगी और आपका दांपत्य जीवन मधुर होगा। इसलिए सपने में पक्षियों का जोड़ा देखना बहुत ही शुभ सपना माना जाता है।

सपने में पक्षियों को मारना (Sapne Me Pakshi ko Marna)

यदि आप सपने में स्वंय को पक्षियों को मारते हुए देखते हैं (Sapne Mein Pakshiyon ko Marte Hue Dekhna) तो स्वप्न शास्त्र के अनुसार यह सपना एक बहुत ही अशुभ सपना माना जाता है। जो आपके नुकसान की ओर संकेत करता है। इस सपने के अनुसार आने वाले समय में आपको किसी बड़े नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए  सपने में पक्षियों को मारना अशुभ माना जाता है।


कोई टिप्पणी नहीं

If you have and doubts. Please Let Me Know

Blogger द्वारा संचालित.