Header Ads

ज्योतिष शास्त्र: कर्क राशी की महिलाएं होती है भावुक, जानिए उनका स्वाभाव,प्रेम जीवन,शौक गुण और अवगुण

ज्योतिष शास्त्र: कर्क राशी की महिलाएं होती है भावुक, जानिए उनका स्वाभाव,प्रेम जीवन,शौक गुण और अवगुण
cancer sign woman nature in hindi

 


Jyotish Shastra: कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा होता है और यह राशि जल तत्व का प्रतिनिधित्व करती है। इसलिए इस राशि की महिलाओं में जल तत्व अधिक पाया जाता है। यह अधिक भावुक होती हैं। लेकिन भावुक होने के साथ-साथ यह स्वंय पर संयम भी रखती हैं और अपनी बातों को छिपा कर रखने में भी माहिर होती हैं तो चलिए जानते हैं कर्क राशि की महिलाओं का स्वाभाव,प्रेम जीवन,शौक,गुण और अवगुण

कर्क राशि की महिलाओं का स्वाभाव (Cancer Sign Woman Nature)

इस राशि की महिलाएं काफी भावुक और संवेदनशील होती हैं। लेकिन यह अपने भाव को सहज रखने में भी सक्षम होती हैं। इस राशि की महिलाओं में सभी के दिलों में जगह बनाने का हुनर होता है। यह किसी का भी दिल जीतने में छल,कपट और दिखावे का प्रयोग नहीं करतीं। इस राशि की महिलाएं जैसी है वैसा ही सामने वाले के सामने स्वंय को प्रस्तुत करती हैं। इस राशि की महिलाओं का अपनी माता के प्रति अधिक प्रेम होता है। इनकी वाणी में मिठास होती है। जिसकी वजह से यह लोगों पर आसानी से अपने प्रभाव डालती हैं। 

कर्क राशि की महिलाओं के गुण  (Cancer Sign Woman Qualities)

इस राशि की महिलाएं हंसमुख होती हैं। मित्रों के बीच हंसी मजाक करने में यह पीछे नहीं रहती। इनके मित्रों की संख्या भी अधिक होती है। कर्क राशि की महिलाएं अधिक बुद्धिमान होती हैं। इस राशि की महिलाएं किसी से ज्यादा बहस नहीं करती। अगर ऐसी कोई स्थिति बनती भी है तो इस राशि की महिलाएं उस जगह से पीछे हटना ही बेहतर समझती हैं। इस राशि की महिलाएं संघर्ष से भी नहीं घबराती और संघर्ष करते-करते यह अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर ही लेती हैं।वहीं इस राशि की महिलाएं एक अच्छी मां, बहन और पत्नी होती हैं। इस राशि की महिलाएं अपने घर वालों की खुशी को अधिक महत्व देती हैं।

कर्क राशि की महालाओं के शौक (Cancer Sign Woman Fond)

इस राशि की महिलाओं की भोजन के प्रति विशेष रूचि होती है। इस राशि की महिलाओं को चटपटा और मीठा भोजन अधिक प्रिय होता है। इस राशि की महिलाओं की कला के क्षेत्र में विशेष रूचि होती है।गायन,नृत्य,चित्रकारी जैसे कार्य करना इन्हें बहुत ज्यादा पसंद होता है। इस राशि की महिलाओं को पानी वाली जगहों पर घूमना अधिक पसंद होता है। वहीं इसके अलावा इस राशि की महिलाओं को हंसी मजाक करने का भी शौक होता है। लेकिन इस राशि की महिलाएं कई बार मजाक पर भी ज्यादा सीरियस हो जाती हैं।  

कर्क राशि की महिलाओं का प्रेम जीवन (Cancer Sign Woman Love Life)

कर्क राशि की महिलाओं को वफादार,शिष्ट और ईमानदार पुरूष पसंद आते हैं। वे ऐसे जीवनसाथी की तलाश करती हैं जो इनकी भावनाओं को समझें। ये प्यार करने वाले से पहले उसकी विश्वसनियता को परखना पसंद करती हैं। इस राशि की महिलाओं के जीवन में प्रेम संबंधी परेशानी अधिक होती है।जिसकी वजह से इन्हें दुख के अलावा कुछ और नहीं मिलता। इस राशि की महिलाएं यदि किसी से एक बार प्रेम कर लें तो फिर उसे भूला नहीं पाती। वहीं अगर इनके शादीशुदा जीवन की बात करें तो यह अपने पति और ससुराल वालों के प्रति पूरी तरह समर्पित रहती हैं। लेकिन इस राशि की महिलाओं का मन स्थिर नहीं रहता। जिसकी वजह से इनके शादीशुदा जीवन में तकलीफें आती हैं।

कर्क राशि की महिलाओं के अवगुण़ (Cancer Sign Woman  Demerit)

इस राशि की महिलाएं अत्याधिक चंचल होती हैं। जिसकी वजह से इनका मन स्थिर नहीं होता और यह एक काम का लंबे समय तक नहीं कर पातीं। जिसकी वजह से इन्हें जीवन में कई बार इन्हें पीछे रहना पड़ता है। वहीं इस राशि की महिलाएं छोटी मोटी बातों को भी दिल पर ले लेती हैं। इस राशि की महिलाएं को शक करने की आदत अधिक होती है और यह हर किसी व्यक्ति पर संदेह करती हैं। यह महिलाएं अपनी बातें किसी के साथ भी शेयर नहीं करती और सभी बातों को अपने मन में दबाएं रहती हैं। वहीं इसके अलावा इस राशि की महिलाओं को तारीफ सुनना अधिक पसंद होता है।


कोई टिप्पणी नहीं

If you have and doubts. Please Let Me Know

Blogger द्वारा संचालित.