Header Ads

स्वप्न शास्त्र: सपने में शादी देखना शुभ या अशुभ, जानें यहां

swapna shastra sapne mein shadi dekhna marriage dream meaning
Sapne Mein Shadi Dekhna

 

Swapna Shastra: शादी जीवन को जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है। लेकिन यही शादी जब हम सपने में देखते हैं तो इसका क्या मतलब होता है। क्या यह सपना शुभ होता या अशुभ। स्वप्न शास्त्र में इस सपने के बारे में विस्तार से बताया गया है। अगर आप ने भी इस तरह का कोई सपना देखा है और आप इस सपने का मतलब जानना चाहते हैं तो हम आज आपको इसके बारे में बताएंगे तो चलिए जानते हैं कैसा होता है सपने में शादी देखना (Sapne Mein Shadi Dekhna Kaisa Hota Hai)


सपने में शादी देखना (Sapne Me Shadi Dekhna )

स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में शादी देखना एक बहुत ही अशुभ सपना माना जाता है। इस सपने के अनुसार आने वाले समय में आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस समय में आपके कार्यों में बाधा आ सकती हैं। वहीं आपको इस समय में स्वास्थय संबंधी परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है। इसलिए सपने में शादी देखना एक बहुत ही अशुभ सपना माना जाता है। 


सपने में  दुल्हा दुल्हन को देखना (Sapne Mein Dulha Dulhan ko Dekhna)

अगर सपने में दुल्हा और दुल्हन को शादी में देखते हैं तो यह सपना भी एक अशुभ सपना माना जाता है। इस सपने के अनुसार आपके कार्यों में कोई परेशानी आ सकती है। यदि आप कोई नया कार्य  शुरू करना चाहते हैं तो आपको इस समय में रूक जाना चाहिए। वहीं यह सपना धनहानि की और भी संकेत करता है। इसलिए शादी में दुल्हा दुल्हन को देखना एक अशुभ सपना माना जाता है।


सपने में बारात देखना (Sapne Me Barat Dekhna)

यदि आप अपने सपने में बारात को देखते हैं तो यह सपना भी अच्छा सपना नहीं माना जाता। इस सपने के अनुसार आने वाले समय में आपको या आपके परिवार में किसी को कोई रोग परेशान कर सकता है। यदि आप या आपके परिवार में कोई पहले से ही बीमार है तो आपको इस समय में पहले से ही सावधान हो जाना चाहिए। क्योंकि सपने में शादी की बारात देखना भी एक अशुभ सपना ही माना जाता है। 


सपने में दूसरी शादी देखना (Sapne Mein Dusri Shadi Dekhna)

अगर आप सपने में खुद की दूसरी शादी होते हुए देखते हैं तो स्वप्न शास्त्र के अनुसार यह सपना भी एक बुरा सपना माना जाता है। यह सपना दुख का सूचक माना जाता है। इस समय में आपको कोई दुख भरा समाचार प्राप्त हो सकता है। वहीं दूसरी और इस सपने को मृत्यु का सूचक भी माना जाता है। इसलिए यदि आप इस तरह का कोई भी सपना देखें तो आपको पहले से ही सावधान हो  जाना चाहिए।


सपने में भाई की शादी देखना (Sapne Me Bhai ki Shadi Dekhna)

यदि आप सपने में अपने भाई की शादी होते हुए देखते हैं तो यह सपना भी एक अशुभ सपना माना जाता है। इस सपने के अनुसार आने वाले समय में मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं यह सपना धनहानि का सूचक भी माना जाता है। इसलिए आपको इस समय में न तो किसी को धन उधार देना चाहिए और न हीं किसी से धन उधार लेना चाहिए। 





कोई टिप्पणी नहीं

If you have and doubts. Please Let Me Know

Blogger द्वारा संचालित.