Header Ads

Venus Transit In Gemini 2021: शुक्र का मिथुन राशि में गोचर, जानिए कैसा रहेगा सभी 12 राशियों जातको पर अपना प्रभाव

 

Venus Transit In Gemini 2021: शुक्र का मिथुन राशि में गोचर, जानिए कैसा रहेगा सभी 12 राशियों जातको पर अपना प्रभाव
Venus Transit In Gemini 2021

Venus Transit In Gemini 2021: शुक्र को भौतिक सुखों का कारक ग्रह माना जाता है। इस समय में शुक्र वृषभ राशि में गोचर कर रहे हैं। लेकिन 29 मई 2021 शनिवार के दिन रात 12 बजकर 13 मिनट पर शुक्र मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। जिसके बाद 22 जून 2021 तक शुक्र मिथुन राशि में ही स्थित रहेंगे और उसके बाद कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे। जिस समय शुक्र मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे उस समय शुक्र के साथ मंगल और बुध भी होंगे तो चलिए जानते हैं शुक्र के इस राशि परिवर्तन का कैसा रहेगा सभी 12 राशियों के जातको पर असर।.


मेष राशि

मेश राशि के जातको के लिए शुक्र तीसरे भाव में गोचर करेंगे। जिसके कारण इस समय में आपके पराक्रंम में तो वृद्धि होगी ही साथ ही आपके अपने छोटे भाई बहनों के साथ भी संबंध मधुर होंगे। वहीं  इस समय में आपको छोटे भाई बहन कुछ शौकिन मिजाज के हो सकते हैं। वहीं वैवाहिक जीवन के लिए भी शुक्र का यह गोचर आपके लिए ठीक कहा जा सकता है। इस समय में आपकी कुछ यात्राएं भी हो सकती है जो आपको लाभ दे सकती हैं। भाग्य का भी इस समय में आपको पूर्ण साथ मिलेगा। इस समय में आप धन कमाने के लिए अधिक मेहनत करेंगे। शुक्र के इस गोचर के कारण ऑनलाइन बिजनेस करने वाले लोगों को इस समय में अधिक फायदा हो सकता है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातको के लिए शुक्र का यह गोचर दूसरे भाव में होने जा रहा है। शुक्र के इस भाव में गोचर करने के कारण आपकी वाणी में मधुरता आएगी। वहीं इस समय में आपके अपने परिवार के लोगों के साथ संबंध भी मधुर होंगे। आपकी आर्थिक स्थिति भी इस समय में ठीक रहेगी। वहीं आपके इस समय में अपने सुसराल के लोगों के साथ संबंध मधुर होंगे। यदि जीवनसाथी के साथ चल रहा तनाव इस समय में समाप्त होगा। आपके वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी। इस समय में आप खाने के शौकिन अधिक हो सकते हैं। इसलिए अपने खान-पान का ध्यान रखें नहीं तो आपको बीमारी का शिकार भी होने पड़ सकता है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातको के लिए शुक्र उनके लग्न भाव में गोचर करने जा रहे हैं। शुक्र के इस भाव में गोचर करने के कारण इस समय में आप कुछ शौकिन मिजाज के हो सकते हैं। इस समय में आप अपने ऊपर धन अधिक खर्च कर सकते हैं। इस राशि के जो लोग प्रेम संबंधों में उनके लिए शुक्र का यह गोचर ठीक कहा जा सकता है। इस समय में आपके प्रेम संबंधों में मधुरता। आप इस समय में अपने प्रेमी को खुश करने के लिए उन्हें कोई महंगा गिफ्ट दे सकते हैं। वहीं इस राशि के विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर अधिक ध्यान देना चाहिए। क्योंकि इस समय में वह मौज मस्ती में अपने समय को व्यर्थ कर सकते हैं। वहीं इस समय में मिथुन राशि के जातको के खर्च भी बढ़ सकते हैं। इसलिए सोच समझकर ही धन को खर्च करें।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातको के लिए शुक्र का यह गोचर बारहवें भाव में होने जा रहा है। शुक्र के इस गोचर के कारण आपकी आमदनी और खर्च समान मात्रा में रहेंगे। वैसे इस समय में आपके खर्च अधिक हो सकते हैं। इस समय में आपके खर्च विलासिता की वस्तुओं को प्राप्त करने में हो सकते हैं। वहीं इस समय में आपकी यात्राएं भी हो सकती हैं। जिस पर भी आपका धन खर्च हो सकता है। छोटे भाई बहनों पर भी आपका धन इस समय में खर्च हो सकता है। वहीं इस समय में आपको अपने शत्रुओं से छुटकारा मिलेगा। स्वास्थय लाभ भी इस समय में आपको प्राप्त हो सकता है।लेकिन यदि आप पहले से ही बीमार चल रहे हैं तो डॉक्टर का परामर्श अवश्य लेते रहें।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातको के लिए शुक्र का यह गोचर ग्यारहवें भाव में होने जा रहा है। जिसकी वजह से आपको कई तरह के लाभ प्राप्त हो सकते हैं। यदि आप नौकरी करते हैं तो इस समय में आपको अपने कार्यक्षेत्र में भी कई तरह के लाभ के अवसर प्राप्त हो सकते हैं।वहीं इस समय में आपकी सैलरी भी बढ़ सकती है। वहीं इस राशि के जो लोग ऑनलाइन बिजनेस करते हैं उनके लिए भी यह लाभ का समय है। शादीशुदा जातको के इस समय में अपनी संतान के साथ संबंध मधुर होंगे।वहीं इस राशि के जो लोग प्रेम संबंधों में हैं उनके लिए भी शुक्र का यह गोचर काफी अच्छा है। इस समय में आपके प्रेम जीवन में मजबूती आएगी। लेकिन इस राशि के विद्यार्थियों का ध्यान इस समय में मौज मस्ती के कार्यों में अधिक लग सकता है।जिसकी वजह से पढ़ाई से उनका ध्यान भटक सकता है।

कन्या राशि 

कन्या राशि के जातको के लिए शुक्र का यह गोचर दशम भाव में होने जा रहा है। दशम भाव में शुक्र का गोचर होने के कारण इस समय में आपको अपने कार्यक्षेत्र में अपने उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। वहीं इस समय में आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। जीवनसाथी की वजह से भी इस समय में आपको मान-सम्मान प्राप्त होगा। इस समय में कन्या राशि के जातको के पारिवारिक सुखों में बढ़ोतरी होगी। मां के साथ संबंधों में भी मधुरता आएगी। कन्या राशि के जातक इस समय में अपने घर के रख रखाव की तरफ अधिक ध्यान देंगे। यदि आप काफी समय से कोई भूमि, भवन या वाहन आदि खरीदना चाहते थे तो शुक्र का यह गोचर आपके लिए काफी शुभ है।

तुला राशि 

तुला राशि के जातको के लिए शुक्र का गोचर नवम भाव में होने जा रहा है। नवम भाव में शुक्र का गोचर होने के कारण आपको इस समय में आपके भाग्य का पूर्ण साथ मिलेगा। इस समय में आपकी कुछ यात्राएं भी हो सकती हैं। इस राशि के जो लोग उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। उनके लिए भी शुक्र का यह गोचर अच्छा रहेगा।वहीं इस राशि के जो लोग धर्म के कामों से जुड़े हुए हैं। उनके लिए भी शुक्र का यह गोचर अच्छा कहा जा सकता है। वहीं इस राशि के जातको के अपने छोटे भाई बहनों के साथ भी संबंध मधुर होंगे। आपको इस समय में अपने भाई बहनों से भी मदद की प्राप्ति होगी। जिसकी वजह से आपका कोई रूका हुआ काम भी इस समय में बन सकता है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातको के लिए शुक्र का यह गोचर अष्टम भाव में गोचर करने जा रहा है। जिसकी वजह से आपको इस समय में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। यदि आप किसी से प्रेम करते हैं तो इस समय में आपके प्रेम जीवन में भी समस्याएं उतन्न हो सकती हैं। आर्थिक रूप से वैसे तो आपकी स्थिति ठीक रहेगी। लेकिन अगर आप ने किसी अनुचित कार्य से धन कमाने की कोशिश की तो आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन में आपको अपने जीवनसाथी का पूर्ण साथ मिलेगा। वहीं ससुराल पक्ष के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। लेकिन इस समय में आपको सभी तरह के अनुचित कार्यों से बचना चाहिए नहीं तो आप व्यर्थ की परेशानियों मे फंस सकते हैं। 

धनु राशि

धनु राशि के जातको के लिए शुक्र का यह गोचर सप्तम भाव में होने जा रहा है। जिसकी वजह से आपके वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी। पति और पत्नी की बीच में प्रेम बढ़ेगा। इस समय में आपका जीवनसाथी भौतिक सुखों की और ज्यादा अग्रसर हो सकता है। वहीं इस राशि के जो जातक व्यापार करते हैं उनके लिए भी शुक्र का यह गोचर अच्छा कहा जा सकता है। इस समय में आपको अपने व्यापार को बढ़ा़ने के कई अवसर प्रा्प्त होंगे। वहीं राशि के जो जातक अपने प्रेमी से विवाह करना चाहते हैं उनके लिए भी शुक्र का यह गोचर शुभ रहेगा। नौकरी करने वाले जातको के लिए भी शुक्र का यह गोचर शुभ ही रहेगा। इस समय में आपको अपने कार्यस्थल पर मान-सम्मान प्राप्त हो सकता है और आपके उच्च अधिकारी आपके काम से प्रसन्न हो सकते हैं।

मकर राशि

मकर राशि के जातको के लिए शुक्र का यह गोचर छठे भाव में होने जा रहा है। जिसकी वजह से आपको अपने शत्रुओं से परेशानी हो सकती है। इस समय में आपको किसी भी महिला से गलत शब्दों का प्रयोग बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए नहीं तो आप परेशानी में फंस सकते हैं। वहीं किसी महिला शत्रु से भी आपको इस समय में परेशानी हो सकती है। इसलिए सावधान रहें। धन के लिहाज से भी यह समय ठीक नहीं कहा जा सकता। इसलिए इस अवधि में न तो किसी से उधार ले और न हीं किसी पैसा उधार दें। वैसे स्वास्थय के लिहाज से यह समय आपके लिए ठीक कहा जा सकता है। नौकरी करने वाले जातको को इस समय में नौकरी बदलने के बारे में बिल्कुल भी नहीं सोचना चाहिए नहीं तो आप अपनी इस नौकरी से भी हाथ धो बैठेंगे।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातको के लिए शुक्र का यह गोचर पंचम भाव में होने जा रहा है। शुक्र के इस गोचर के कारण इस समय में आप अपना ज्यादा समय मौज मस्ती में बिता सकते हैं। इस समय में आप अपने मनोरंजन के साधनों को खोजने में अपना समय व्यर्थ कर सकते हैं। वैसे इस समय में जो लोग एक्टिंग या फिर खेल के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। उन्हें यह शुक्र काफी अच्छा लाभ दे सकता है। वहीं इस राशि के अन्य लोगों को भी इस समय में लाभ प्राप्त हो सकता है। कुंभ राशि के जो जातक प्रेम संबंधों में हैं उनके प्रेमी जीवन में मधुरता आएगी। शादीशुदा जातको के अपनी संतान के साथ संबंध मधुर होंगे। लेकिन इस राशि के विद्यार्थियों को पढ़ाई में अपनी एकाग्रता बनाए रखने की कोशिश करनी होगी। वैसे यह शुक्र इस राशि के विद्यार्थियों को लाभ दे सकता है। 

मीन राशि

मीन राशि के जातको के लिए शुक्र का यह गोचर चतुर्थ भाव में होने जा रहा है। शुक्र के इस गोचर के कारण आपके पारिवारिक सुखों में वृद्धि होगी। माता के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। यदि आप काफी समय से भूमि,भवन या फिर वाहन आदि खरीदना चाहते थे तो शुक्र का यह गोचर आपके लिए शुभ है। इस राशि के व्यापारियों को भी अपनी मेहनत का फल अवश्य प्राप्त होगा। इस समय में आप अपने बिजनेस को ऑनलाइन करने के बारे में सोच में सकते हैं। जिसमें आपको लाभ भी प्राप्त होगा। नौकरी करने वाले जातको को इस समय में अपने कार्यक्षेत्र में कुछ अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है।लेकिन आपको अपनी मेहनत का फल भी अवश्य ही प्राप्त होगा। 

कोई टिप्पणी नहीं

If you have and doubts. Please Let Me Know

Blogger द्वारा संचालित.