Header Ads

Venus Transit in Cancer 2021: शुक्र का कर्क राशि में गोचर,जानिए किस राशि के जातको को मिलेगा धन और वैवाहिक सुख का लाभ

 

Venus Transit in Cancer 2021: शुक्र का मिथुन राशि में गोचर,जानिए किस राशि के जातको को मिलेगा धन और वैवाहिक सुख का लाभ
Venus Transit in Cancer 2021

Venus Transit in Cancer 2021: शुक्र को ऐश्वर्य और भौतिक सुखों के साथ-साथ वैवाहिक सुख का कारक ग्रह भी माना जाता है। शुक्र का राशि परिवर्तन जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। इस समय शुक्र मिथुन राशि में गोचर कर रहे हैं। लेकिन 22 जून 2021 को मंगलवार के दिन दोपहर 2 बजककर 34 मिनट पर शुक्र कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे। जहां वह मंगल के साथ युति बनाएंगे और शनि की पूर्ण दृष्टि शुक्र पर होगा। शुक्र कर्क राशि में 17 जुलाई 2021 तक रहेंगे और इसके बाद सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे। शुक्र के इस राशि परिवर्तन का कैसा रहेगा आपकी राशि पर असर आइए जानते हैं

मेष राशि

मेष राशि के जातको के लिए शुक्र चतुर्थ भाव में गोचर करेंगे। शुक्र के इस गोचर के कारण आप इस समय में अपना मन भौतिक सुखों की और ज्यादा अग्रसर होगा। इस समय में आप अपने घर की सुख सुविधाओं को बढ़ाने की कोशिश भी करेंगे या फिर अपने घर के रख रखाव की तरफ अधिक ध्यान देंगें।इस समय में आप बाहर से ज्यादा अपने घर में समय बिताना ज्यादा पसंद करेंगे। इस समय में आप कुछ भावुक भी हो सकते हैं।जिसकी वजह से आपको छोटी-छोटी बातें चुभ सकती हैं। माता के साथ संबंधों में इस समय में मधुरता आएगी। कार्यक्षेत्र में चली आ रही परेशानियां कुछ हद तक इस समय में कम हो सकती है। 

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातको के लिए शुक्र तीसरे भाव में गोचर करने जा रहा है। तीसरे भाव में शुक्र के गोचर करने के कारण आपके अपने छोटे भाई बहनों के साथ सुधरेंगे। इस समय में आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। वहीं यदि आप ट्रेवल या फिर ऑनलाइन बिजनेस से जुड़ा हुआ कोई काम करते हैं तो इस समय में आपको लाभ प्राप्त सकता है। इस समय में आप अपने आपको ऊर्जावान महसूस करेंगे। जिसकी वजह से आप अपने कामों को जल्दी से निपटाने की कोशिश करेंगे। लेकिन यह जल्दबाजी आपको नुकसान पहुंचा सकती है। वहीं इस समय में आपकी कुछ यात्राएं भी हो सकती हैं तो जा आपके लिए लाभदायक हो सकती हैं।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातको केलिए शुक्र का यह गोचर दूसरे भाव में होने जा रहा है। जिसकी वजह से आपकी वाणी में मधुरता आएगी। वहीं इस समय में आप धन संचय करने का प्रयास भी करेंगे। इस समय में आपकी आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार आ सकता है। वहीं परिवार और रिश्तेदारों के साथ भी आपका यह समय अच्छा गुजरेगा। लेकिन इस समय में आपका धन आपके परिवार पर या फिर किसी शुभ और मांगलिक कार्य पर भी खर्च हो सकता है। यदि आपका अपने सुसराल पक्ष के साथ किसी तरह का कोई विवाद चल रहा था तो इस समय में आपके उनके साथ भी संबंध सुधर सकते हैं।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातको के लिए शुक्र का यह गोचर उन्हीं की राशि में होने जा रहा है। जिसकी वजह से आप इस समय में भौतिक सुख सुविधाओं की तरफ इस समय में ज्यादा अग्रसर रहेंगे। इस समय में आप अपने घर की सुख सुविधाओं पर भी अधिक ध्यान देंगे। इस समय में आपको लाभ के भी कई अवसर प्राप्त होंगे।यदि आपके वैवाहिक जीवन में किसी तरह की कोई समस्या चल रही थी तो इस समय में उसमें कुछ सुधार आ सकता है। वहीं शुक्र से संबंधित चीजों का व्यापार करने वालों को भी इस समय में लाभ प्राप्त हो सकता है।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातको के लिए शुक्र का यह गोचर बारहवें भाव में होने जा रहा। शुक्र के इस गोचर के कारण आपके इस समय में खर्च अधिक हो सकते हैं। इस समय में आपके खर्च यात्राओं पर या फिर अपने छोटे भाई पर हो सकते हैं। लेकिन यदि आपका व्यापार विदेशों से जुड़ा हुआ है तो इस समय में आपको लाभ प्राप्त हो सकता है। इस समय में आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना चाहिए नहीं तो आपको आने वाले समय में आर्थिक परेशानियों का सामना करना करना पड़ सकता है। इस समय में आपको कर्ज भी नहीं लेना चाहिए।क्योंकि यह कर्ज चुकाने में आपको काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातको के लिए शुक्र का यह गोचर ग्यारहवें भाव में हो रहा है। शुक्र का यह गोचर आपके लिए शुभ कहा जा सकता है। इस समय में आपको आर्थिक लाभ हो सकता है।वहीं इस समय में आपको अपने बड़े भाई बहनों का भी भरपूर साथ मिल सकता है। भाग्य का भी इस समय में आपको पूरा साथ मिलेगा। यदि आप किसी से प्रेम करते हैं तो इस समय में आपके संबंधों में मधुरता आएगी। शादीशुदा जातको को अपने जीवनसाथी के साथ प्रेम बढ़ेगा। लेकिन इस समय में विद्यार्थियों का ध्यान अपनी पढ़ाई पर से हट सकता है और वह मौज मस्ती में अपना समय व्यर्थ कर सकते हैं।

तुला राशि

तुला राशि के जातको के लिए शुक्र का यह गोचर दशम भाव में होने जा रहा है। दशम भाव में शुक्र का गोचर होने के कारण इस समय में आपको अपने कार्यक्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस समय में आपको भूलकर भी किसी महिला का अपमान नहीं करना चाहिए नहीं तो आपको मान-हानि का सामना भी करना पड़ सकता है। वैसे पारिवारिक सुखों के लिए शुक्र का यह गोचर आपके लिए शुभ कहा जा सकता है। माता के साथ इस समय में संबंधों में मधुरता आएगी।घर की भौतिक सुख सुविधाओं को बढ़ाने का इस समय में आप प्रयास कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातको के लिए शुक्र का यह गोचर नवम भाव में होने जा रहा है। शुक्र के इस गोचर के कारण आपकी लंबी दूरी की यात्राएं हो सकती हैं। जिन्हें टाल देना ही इस समय में बेहतर रहेगा। क्योंकि इन यात्राओं पर आपका खर्च अधिक हो सकता है। वहीं छोटे भाई बहनों के साथ इस समय में आपके संबंध सुधरेंगे। आपका जीवनसाथी का पराक्रम इस समय बढ़ा चढ़ा रहेगा। यदि आप अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर कोई व्यापार करते हैं तो शुक्र का यह गोचर आपके लिए अच्छा कहा जा सकता है। व्यापारियों को इस समय में अपने व्यापार में सकारात्मक बदलाव प्राप्त हो सकते हैं।

धनु राशि

धनु राशि के जातको के लिए शुक्र का यह गोचर अष्टम भाव में होने जा रहा है। शुक्र के इस गोचर के कारण आपको कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस समय में आपको आपके दुश्मन दोस्त बनकर धोखा दे सकते हैं। वहीं इस समय में आपके दोस्त भी आपके दुश्मन बन सकते हैं। वहीं इस राशि के जो विद्यार्थी उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं या फिर उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वैसे इस समय में आपकी वाणी में मधुरता आएगी। जिसकी वजह से आप लोगों से अपने कुछ काम निकलवा सकते हैं।

मकर राशि 

मकर राशि के जातको के लिए शुक्र का यह गोचर सप्तम भाव में होने जा रहा है। सप्तम भाव में शुक्र का गोचर होने के कारण इस समय में आपके वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी। लेकिन इस समय में आपका जीवनसाथी भौतिक सुखों की और ज्यादा अग्रसर हो सकता है। वहीं यदि आप व्यापार करते हैं तो आपको अपने व्यापार में भी सकारात्मक परिणाम देखने के मिल सकते हैं। इस समय में आप और आपके बिजनेस पार्टनर के  बीच संबंधों में भी मधुरता आएगी। वहीं यदि आप किसी से प्रेम करते हैं और विवाह करना चाहते हैं तो अपने प्रेमी के आगे यह प्रस्ताव रखने का उचित समय है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातको के लिए शुक्र का यह गोचर छठे भाव में होने जा रहा है। छठे भाव में शुक्र का गोचर होने के कारण इस समय में आपको स्वास्थय की और विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। यदि आप नौकरी करते हैं तो आपकी बॉस अगर कोई महिला है तो इस समय में आपको उनसे लाभ हो सकता है। लेकिन इस समय में आपके खर्च भी बढ़ सकते है। इसलिए धन सोच समझकर ही खर्च करें। वैसे इस समय में आपको  किसी महिला शत्रु से नुकसान हो सकता है।इसलिए सावधान रहें। आपकी माता का स्वास्थय भी इस समय में खराब हो सकता है। इसलिए माता के स्वास्थ पर भी ध्यान दें।

मीन राशि

मीन राशि के जातको के लिए शुक्र का यह गोचर उनके पंचम भाव में होने जा रहा है। यदि आप किसी से प्रेम करते हैं तो इस समय में आपको विशेष रूप से सावधान रहना चाहिए क्योंकि इस समय में आप और आपके प्रेमी के बीच में झगड़ा हो सकता है। वहीं शादीशुदा जातको को अपनी संतान के स्वास्थय के प्रति सजग रहना चाहिए। मीन राशि के विद्यार्थियों को भी इस समय में पढ़ाई में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है आपको इस समय में अपनी पढ़ाई पर अधिक मेहनत की आवशयकता है।लेकिन जो लोग रिसर्च या फिर ऑनलाइन बिजनेस से जुड़े हुए हैं उन्हें इस समय में लाभ हो सकता है। 



कोई टिप्पणी नहीं

If you have and doubts. Please Let Me Know

Blogger द्वारा संचालित.