Header Ads

Jupiter Transit 2022 Date And Time: 13 अप्रैल को गुरु करेंगे मीन राशि में प्रवेश, जानिए किन राशियों के जातको को मिलने जा रहा आश्चर्यजनक लाभ


Jupiter Transit 2022 Date And Time: 13 अप्रैल को गुरु करेंगे मीन राशि में प्रवेश, जानिए किन राशियों के जातको को मिलने जा रहा आश्चर्यजनक लाभ
Jupiter Transit 2022 Date And Time


Jupiter Transit in Pisces 2022:  देव गुरु बृहस्पति इस साल बुधवार 13 अप्रैल को शाम 4 बजकर 57 मिनट पर मीन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिसके बाद देव गुरु 22 अप्रैल 2023 तक इसी राशि में स्थित रहेंगे और फिर अपनी मित्र राशि मेंष में प्रवेश कर जाएंगे। मीन राशि देव गुरु बृहस्पति की अपनी ही राशि मानी जाती है। इसलिए इस राशि परिवर्तन के सभी राशियों के जातको को ज्यादातर शुभ परिणाम ही प्राप्त होंगे तो बिना किसी देरी के चलिए जानते हैं देव गुरु बृहस्पति के राशि परिवर्तन का कैसा रहेगा सभी 12 राशियों के जातको पर असर।

गुरु गोचर 2022 मेष राशि

मेष राशि के जातको के लिए गुरु का यह गोचर बारहवें भाव में होने जा रहा है। बाहरहवें भाग को व्यय भाव माना जाता है। गुरु के इस राशि परिवर्तन की वजह से आपके खर्चों में वृद्धि हो सकती है। लेकिन आपका यह खर्च ज्यादातर शुभ कामों पर ही होगा।यदि आप काफी समय से कोई भूमि, भवन या वाहन आदि लेना चाहते थे तो आपका यह खर्च उस पर भी हो सकता है। वहीं इस राशि के जो जातक विदेश जाना चाहते थे। वह इस समय में विदेश जा सकते हैं। इस समय में आप दान के कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। परिवार में सुख और शांति का माहौल बना रहेगा। यदि आपके अपने माताजी के साथ संबंध खराब चल रहे थे तो इस समय में उसमें भी सुधार होगा। स्वास्थय के लिहाज से भी गुरु का यह गोचर आपके लिए शुभ ही रहेगा। इस समय में आपको शत्रु, कोर्ट कचहरी आदि के मामलों में भी शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। यदि आप नौकरी करते हैं तो आपको अपनी नौकरी में भी शुभ परिणामों की प्राप्ति होगी। वहीं यदि आप नौकरी ढूंढ रहे हैं तो आपको इस समय में नौकरी मिल सकती है। इस समय में आपको पैतृक संपत्ति भी प्राप्त हो सकती है या फिर आपको अपने सुसराल पक्ष से किसी प्रकार का कोई लाभ प्राप्त हो सकता है। 

गुरु गोचर 2022 वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातको के लिए गुरु का यह गोचर ग्यारहवें भाव में होने जा रहा है। ग्यारहवें भाव को लाभ और इच्छापूर्ति का भाव माना जाता है। गुरु का यह गोचर आपके लिए अत्यंत ही शुभकारी है। इस राशि के जो जातक नौकरी करते हैं। उनकी आय में इस समय में बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं जो लोग व्यापार करते हैं उन्हें इस समय में अपने व्यापार में लाभ की प्राप्ति हो सकती है। इस समय में आपको अपने भाई बहनों और मित्रों से भी लाभ प्राप्त हो सकता है। इसके साथ ही आपके उनके साथ संबंध मधुर होंगे। वृषभ इस राशि के जो जातक प्रेम संबंधों में उनके भी प्रेम संबंधों में इस समय में मधुरता आएगी और वहीं इस राशि के जो प्रेम विवाह का सपना देख रहे हैं उन्हें सफलता मिल सकती है। इसके अलावा शादीशुदा जातको के वैवाहिक जीवन में भी इस समय में मधुरता आएगी और आपका रिश्ता पहले से ज्यादा मजबूत होगा। इसके अलावा इस राशि के जिन जातको का अपनी संतान के साथ किसी तरह का कोई विवाद चल रहा था। वह भी इस समय में समाप्त हो सकता है और आपके अपनी संतान के साथ संबंध मधुर हो सकते हैं। वहीं इस समय में आपको अपनी संतान की तरफ से मान-सम्मान की प्राप्ति भी हो सकती है।

गुरु गोचर 2022 मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातको के लिए गुरु का यह गोचर दशम भाव में होने जा रहा है। दशम भाव को कर्म भाव माना जाता है। गुरु के इस गोचर के मिथुन राशि के जातको के मान-सम्मान में वृद्धि सकती है। नौकरी करने वाले जातको को अपने कार्यस्थल पर शुभ परिणामों की प्राप्ति होगी। इस समय में आपकी मेहनत को सरहाया जाएगा। वहीं यदि आपका प्रमोशन काफी समय से रुका हुआ था तो इस समय में आपको प्रमोशन भी मिल सकता है। वहीं इस राशि के व्यापारियों के लिए भी गुरु का यह गोचर शुभ है। इस समय में आप अपने व्यापार का विस्तार कर सकते हैं।  गुरु के इस गोचर के कारण आपकी वाणी में मधुरता आएगी। जिसकी वजह से आपके अपने परिवार और कटूंब के लोगों के साथ संबंध मधुर होंगे। पारिवारिक सुख में बढ़ोतरी होगी। यदि आपके अपने माताजी के साथ संबंध काफी समय से खराब चल रहे थे तो उसमें भी सुधार होने की संभावना है। वहीं इस समय अवधि में आप अपने धन को संचित करने में भी पूरी तरह से सफल रहेंगे। इस राशि के जो विद्यार्थी किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें इस समय अवधि में सफलता प्राप्त हो सकती है। मिथुन राशि के जो जातक काफी समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे उनकी यह तलाश इस समय में पूरी हो सकती है।

गुरु गोचर 2022 कर्क राशि

कर्क राशि के जातको के लिए गुरु का यह गोचर नवम भाव होने जा रहा है। नवम भाव को भाग्य भाव माना जाता है। इस भाव में गुरु का गोचर आपके लिए अत्यंत ही लाभकारी है। इस समय में कर्क राशि के जातको की प्रवृत्ति कुछ धार्मिक भी हो सकती है। कर्क राशि के जातको  को इस समय में अपने भाग्य का पूर्ण साथ मिलेगा। यदि आप धर्म कर्म के कामों से जुड़े हैं या फिर आप शिक्षक हैं तो गुरु का यह गोचर आपके लिए अत्यंत ही लाभकारी रहेगा। इस समय में आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। इस समय में आपकी लंबी दूरी की यात्राएं भी हो सकती हैं। जिनसे आपको लाभ भी प्राप्त हो सकता है। आपकी यह यात्राएं धार्मिक भी हो सकती है। यदि आप और आपके पिता के बीच संबंध खराब थे तो इस समय में आपके अपने पिता के साथ संबंध मधूर हो सकते हैं। शादीशुदा जातको के जातको के वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी। वहीं इस समय में आपका अपने जीवनसाथी के साथ भी प्रेम बढ़ेगा। इसके साथ ही आपके अपनी संतान के साथ भी संबंध मधुर होंगे। वहीं इस राशि के जो जातक प्रेम संबंधों में उनके भी प्रेम जीवन में इस समय में मधुरता आएगी। 

गुरु गोचर 2022 सिंह राशि

सिंह राशि के जातको के लिए गुरु का यह गोचर अष्टम भाव में होने जा रहा है। अष्टम भाव को मृत्यु भाव माना जाता है। गुरु के इस गोचर के कारण आपको अप्रत्याशित स्रोतों से आय का लाभ हो सकता है। लेकिन यदि आप शराब और मांसाहार का सेवन करते हैं तो आपको इस समय में आपको कुछ परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है। इस समय में आपको धन की प्राप्ति तो होगी लेकिन इसके साथ ही आपके खर्चों में भी बढ़ोतरी हो सकती है। सिंह राशि के जिन जातको के अपने ससुराल पक्ष के साथ संबंध खराब चल रहे थे। उनके अपने ससुराल पक्ष के साथ संबंधों में सुधार हो सकता है। इस समय में आपको पैतृक संपत्ति भी हो सकती है। वहीं यदि आप किसी रिसर्च ,बीमा या फिर किसी गुप्त विद्या आदि को सीख रहे हैं तो गुरु का यह गोचर आपके लिए काफी शुभ है। इस समय में आपके पारिवारिक सुखों में बढ़ोतरी होगी। यदि परिवार के साथ आपका किसी तरह का कोई विवाद चल रहा था तो उसमें भी सुधार होने की संभावना है। इस समय में आपकी वाणी में भी मधुरता आएगी। जिसकी वजह से आपके अपने करीबी लोगों के साथ संबंध मधुर होंगे। वहीं इस समय में आपके परिवार में कोई शुभ और मांगलिक कार्य भी हो सकता है।

गुरु गोचर 2022 कन्या राशि

कन्या राशि के जातको के लिए गुरु का यह गोचर सप्तम भाव में होने जा रहा है। सप्तम भाव को वैवाहिक जीवन और व्यापार का भाव माना जाता है। गुरु के इस गोचर के कारण आपके वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी। यदि आपका अपने जीवनसाथी के साथ किसी तरह का कोई विवाद चल रहा था तो वह भी इस समय में समाप्त हो जाएगा। इस समय आपके जीवनसाथी का झुकाव अध्यात्म की और अधिक हो सकता है। वहीं आपके भी व्यक्तित्व में इस समय में निखार आएगा। गुरु का यह गोचर उन जातको विवाह करा सकता है,जो विवाह योग्य हैं। इसके अलावा गुरु का यह गोचर इस राशि के व्यापारियों के लिए अत्यंत ही शुभ है। इस समय में आप अपने व्यापार का विस्तार कर सकते हैं। यदि आप साझेदारी में व्यापार करते हैं तो इस समय में आपके बिजनेस पार्टनर के साथ भी संबंध मधुर होंगे। जिसकी वजह से आपको लाभ की प्राप्ति होगी। वहीं नौकरी करने वाले जातको का भी इस समय में वेतन बढ़ सकता है। यदि आपका अपने भाई बहनों के साथ किसी तरह का कोई विवाद चल रहा था तो इस समय में आपके उनके साथ संबंध मधुर हो सकते हैं।

गुरु गोचर 2022 तुला राशि

तुला राशि के जातको के लिए गुरु का यह गोचर छठे भाव में होने जा रहा है। छठे भाव को रोग,शत्रु और ऋृण का भाव माना जाता है। गुरु के इस गोचर के कारण आपको कुछ छोटी-मोटी स्वाथ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपको इस समय में पेट से संबंधित रोग परेशान कर सकते हैं। इसलिए स्वास्थय के प्रति लापरवाही न बरतें। नौकरी करने जातको के लिए गुरु का यह गोचर शुभ रहेगा। इस समय में आपको अपनी नौकरी में अनुकूल परिणामों की प्राप्ति होगी। इस समय में आपको अपने शत्रुओं से भी मुक्ति मिलेगी। वहीं यदि आपका कोई कोर्ट केस आदि चल रहा है तो आपको उसमें भी सफलता प्राप्त हो सकती है। लेकिन इस समय में आपके खर्चों में वृद्धि हो सकती है। इसलिए सोच समझकर ही खर्च करें। वैसे इस समय में आप अपना धन भी संचित करने में सफल रहेंगे। यदि आप काफी समय से कोई लोन आदि लेना चाहते थे तो आपको इस समय में वह लोन मिल सकता है। लेकिन बहुत ही आवश्यकता होने पर ही लोन लें नहीं तो आने वाले समय में आपको यह लोन चुकाने में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। प्रतियोगी परीक्षा दे रहे विद्यार्थियों के लिए भी यह समय अनुकूल है।

गुरु गोचर 2022 वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातको के लिए गुरु का यह गोचर पंचम भाव में होने जा रहा है। पंचम भाव को संतान, शिक्षा और प्रेम का भाव माना जाता है। इस राशि के जो विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं उन्हें इस समय में अनुकूल परिणामों की प्राप्ति हो सकती है। इस समय में आपकी आय में बढ़ोतरी हो सकती है। लेकिन इस राशि के जातको खेल या फिर कला आदि के श्रेत्रों से जुड़े हुए हैं। उन्हें इस समय में अधिक लाभ प्राप्त हो सकता है। यदि आप प्रेम संबंधों में हैं तो इस समय में आपके प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी।शादीशुदा जातको का भी इस समय में अपने जीवनसाथी के साथ प्रेम बढ़ेगा।वहीं इस राशि के जिन जातको का अपने बड़े भाई बहनों के साथ किसी तरह का कोई विवाद चल रहा था, उनके इस समय में अपने बड़े भाई बहनों के साथ संबंध मधुर होंगे। वहीं इस समय में आपको अपने बड़े भाई बहनों से किसी तरह का कोई लाभ भी प्राप्त हो सकता है। भाग्य का भी इस समय में आपको पूरा साथ मिलेगा। पिता का स्नेह और आर्शीवाद की प्राप्ति भी आपको इस समय अवधि में हो सकती है। वहीं संतान के साथ भी आपके संबंध मधुर होंगे। इसके अलावा इस समय में आपको अपनी संतान की ओर से मान-सम्मान की भी प्राप्ति हो सकती है।

गुरु गोचर 2022 धनु राशि

धनु राशि के जातको के लिए गुरु का यह गोचर चतुर्थ भाव में होने जा रहा है। चतुर्थ भाव को सुख और माता का भाव माना जाता है। गुरु के इस भाव में गोचर करने के कारण इस समय में धनु राशि के पारिवारिक सुखों में वृद्धि होगी। यदि आप इस समय में कोई नई संपत्ति या वाहन आदि खरीदने की योजना बने रहे हैं तो वह इस समय अवधि में पूरी हो सकती है। वहीं यदि आपके अपने माता जी के साथ यदिं संबंध खराब चल रहे थे तो उसमें भी सुधार होगा और यदि उनकी सेहत खराब चल रही थी तो उसमें भी सुधार होगा। इस समय में आपके मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आपके काम को सरहाया जाएगा। जिसकी वजह से आपको मन चाहा परिणाम भी प्राप्त होगा। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों में सुधार होगा। वहीं यदि आपका पैतृक संपत्ति का कोई विवाद चल रहा था तो वह भी इस समय में समाप्त हो जाएगा। लेकिन इस समय में आपके खर्चों में वृद्धि होगी। लेकिन आपका यह खर्च सुख-सुविधाओं की वस्तुओं का क्रय करने और परिवार की खुशी के लिए खर्च हो सकता है। इस समय में आप अपने परिवार के साथ कहीं दूर की यात्रा भी करने जा सकते हैं।

गुरु गोचर 2022 मकर राशि

मकर राशि के जातको के लिए गुरु का यह गोचर तीसरे भाव में होने जा रहा है। तीसरे भाव को पराक्रम और छोटे भाई बहनों का भाव माना जाता है। गुरु का यह गोचर न केवल आपके लिए बल्कि आपके भाई बहनों के लिए शुभ रहेगा। इस समय में आपके भाई बहनों को भी अपने कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। वहीं आपके उनके साथ संबंध मधुर होंगे। इस समय में आपके पराक्रम में भी वृद्धि होगी। यदि आप मार्किटिंग, इंटरनेट या फिर टूर एंड ट्रैवल्स आदि के क्षेत्रों से जुड़े हुए हैं तो इस समय में आपको अधिक लाभ प्राप्त हो सकता है। इस समय में आपकी यात्राएं भी हो सकती हैं। जो काफी सुखद रहेंगी। मकर राशि के जिन जातको का अपने पिता के साथ मतभेद चल रहा था। उनके इस समय अवधि में अपने पिता के साथ संबंध मधुर हो सकते हैं। वहीं यदि आपके पिता का स्वास्थय काफी समय से खराब चल रहा था तो उन्हें स्वास्थय लाभ हो सकता है। धनु राशि के शादीशुदा जातको के लिए गुरु का यह गोचर शुभ रहेगा। इस समय में आप और आपके जीवनसाथी के बीच संबंधों में मधुरता आएगी। वहीं यदि आपका अपने जीवनसाथी के साथ कोई विवाद चल रहा था को वह भी इस समय में सुलझ जाएगा। यदि इस राशि के व्यापारियों की बात की जाए तो वह इस समय में अपने व्यापार का विस्तार कर सकते हैं।

गुरु गोचर 2022 कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातको के लिए गुरु दूसरे भाव में राशि परिवार्तन करने जा रहे हैं। दूसरे भाव को धन, वाणी और कुटूंब का भाव माना जाता है। गुरु के इस भाव में गोचर करने के कारण इस समय में आपकी वाणी में मधुरता आएगी। जिसकी वजह से आप दूसरों पर अपना प्रभाव छोड़ने में पूरी तरह से सफल रहेंगे।। वहीं गुरु के इस गोचर के कारण आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत रहेगी। इस समय में आप धन को संचित करने में पूरी तरह से कामयाब रहेंगे। गुरु के इस गोचर आपके घर में कोई शुभ और मांगलिक कार्य भी हो सकता है। कुंभ राशि के जो लोग काफी समय से किसी नौकरी की तलाश कर रहे थे उनकी यह तलाश इस समय में पूरी हो सकती है। वहीं जो लोग नौकरी बदलना चाहते हैं उनके लिए भी समय काफी शुभ है। कुंभ राशि के जिन लोगों का कोई पैतृक संपत्ति का विवाद चल रहा है। उन्हें इस समय में सफलता प्राप्त हो सकती है। लेकिन इस समय अवधि में आपको शराब और मांसाहार का प्रयोग बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। क्योंकि यदि आप ऐसा करते हैं तो आपको इसके विपरित परिणाम भी प्राप्त हो सकते हैं।

गुरु गोचर 2022 मीन राशि

मीन राशि के जातको के लिए गुरु का यह गोचर पहले भाव में होने जा रहा है। पहले भाव को लग्न भाव कहा जाता है। गुरु के इस गोचर के कारण आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आपके विचार सात्विक होंगे। आप इस समय में आपका धर्म की और अधिक झुकाव हो सकता है। गुरु के इस गोचर के कारण आपके अपने जीवनसाथी और बच्चों के साथ संबंध मधुर होंगे। वहीं इस राशि के जो महिलाएं मां बनना चाहती थीं। उनके लिए भी यह समय काफी शुभ है। मीन राशि के जो जातक प्रेम संबंधों में हैं। उनके प्रेम जीवन में मधुरता आएगी। वहीं इस राशि के जो लोग बिजनेस करते हैं उनके व्यापार में लाभ स्थितियां निर्मित होंगी। इस समय में आपको भाग्य का भी साथ मिलेगा। वहीं इस समय में आपके अपने पिता के साथ भी संबंध मधुर होंगे। यदि आपके पिता के स्वास्थय खराब चल रहा था तो आपको उसमें भी सुधार देखने को मिलेगा। इस राशि के जो लोग काफी समय से किसी तीर्थ स्थान पर जाना चाहते थे। उनकी यह इच्छा इस समय अवधि में पूरी हो सकती है। लेकिन भूलकर भी इस समय में पिता तुल्य लोगों को अपमान न करें नहीं तो आपको इसके विपरित परिणाम भी भुगतने पड़ सकते हैं। 

कोई टिप्पणी नहीं

If you have and doubts. Please Let Me Know

Blogger द्वारा संचालित.