Header Ads

Saturn Retrograde 2022 Effects: 4 जून को होने जा रहे हैं शनि वक्री, जानिए 141 दिनों तक किन राशियों के जातको को रहना पड़ेगा सावधान

saturn retrograde 2022 effects 4 june 2022 to 23 oct 2022 shani vakri 2022 dates saturn retrograde in aquarius 2022
Saturn Retrograde 2022 Effects


Saturn Retrograde 2022 Effects: शनि ग्रह इस साल शनिवार, 4 जून को शाम 5 बजकर 46 मिनट पर कुंभ राशि में वक्री (Saturn Retrograde) होने जा रहे है। जिसके बाद शनि अपनी इसी वक्र गति से 12 जुलाई 2022 को रात 12 बजकर 57 मिनट पर अपनी ही मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे। जिसके बाद शनि 23 अक्टूबर 2022 को रात 12 बजकर 7 मिनट पर मकर राशि में ही शनि मार्गी (Saturn Progressive) होंगे। जिसके बाद कुछ राशियों के जातको को इसके शुभ तो कुछ को अशुभ परिणाम प्राप्त होंगे। लेकिन कैसी होगी शनि की यह चाल आपकी राशि के लिए आइए जानते हैं...

मेष राशि

मेष राशि के जातको के लिए शनि ग्यारहवें भाव में वक्री होने जा रहे हैं। जिसकी वजह से आपके हाथ से कई लाभ के मौके निकल सकते हैं। इन सभी लाभों को प्राप्त करने के लिए आपको इस समय में अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। इस समय में आपको सेहत संबधी भी कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं इस समय में आपके अंदर आलस्य भी बढ़ सकता है। इसलिए आलस्य का त्याग करें और लाभों को अर्जित करने के लिए अपनी मेहनत को बढ़ाएं। लेकिन जब शनि 12 जुलाई को आपकी राशि से दशम स्थान पर जाएंगे। उस समय आप पर काम का बोझ बढ़ सकता है। लेकिन इस समय में आपको मान-सम्मान की भी प्राप्ति हो सकती है। लेकिन इस समय में आपका पारिवारिक माहौल खराब हो सकता है। वहीं आपके खर्चों में भी वृद्धि हो सकती है। इसके अलावा आपका इस समय में अपने जीवनसाथी और बिजनेस पार्टनर के भी तनाव हो सकता है। 

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातको के लिए शनि दसम भाव में वक्री हो रहे हैं। जिसकी वजह से इस समय में आपके पिता की सेहत खराब हो सकती है। इसलिए पिता की सेहत की और विशेष ध्यान दें वहीं इस समय में आप और आपके पिता के बीच में संबंध भी खराब हो सकते हैं।आपके पारिवारिक सुखों में भी इस समय में कमीं देखी जा सकती है। यदि आप कोई प्रॉपर्टी या वाहन आदि खरीदना चाहते हैं तो इस समय में आपको रूक जाना चाहिए क्योंकि यह समय आपके लिए शुभ नहीं कहा जा सकता है। लेकिन जब शनि 12 जुलाई को आपकी राशि से नवम स्थान पर जाएंगे। उस समय आपको भाग्य का साथ मिल सकता है। इस समय में आपकी लंबी दूरी की यात्राएं भी हो सकती हैं। जो तीर्थ यात्रा भी हो सकती है। लेकिन इस समय में आपको अपने पिता के स्वास्थय और उनके साथ संबंधों को लेकर सावधान रहना चाहिए। वहीं भाई बहनों का साथ भी इस समय में आपका विवाद हो सकता है। इसके अलावा आपको इस समय में लाभ कमाने के लिए भी अधिक मेहनत करनी पड़ेगी।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातको के लिए शनि नवम भाव में वक्री होने जा रहे हैं। जिसकी वजह से आपके भाग्य में इस समय में कमीं देखी जा सकती है। आपको इस समय में भाग्य के भरोसे बिल्कुल भी नहीं बैठना चाहिए और अपनी मेहनत को पहले से ज्यादा बढ़ा देना चाहिए। इस समय में आपकी कुछ यात्राएं भी हो सकती है। जो आपके लिए कष्टकारी होंगी। इसलिए संभव हो तो इस समय में यात्राओं को टाल दें। वहीं इस समय में आपके अपने छोटे भाई बहनों के साथ भी संबंध खराब हो सकते हैं।लेकिन जब शनि 12 जुलाई को अपनी वक्री चाल से मकर राशि में गोचर में करेंगे तो उस समय आपको एक बार फिर से शनि की ढैय्या लग जाएगी। जिसकी वजह से आपको काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस समय में आपको धन, कुटूंब और अपनी वाणी को लेकर खास ध्यान रखने की आवश्यकता है। वहीं इस समय में आपको अपने कार्यस्थल और शारीरीक रूप से भी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। 

कर्क राशि

कर्क राशि के जातको के लिए शनि अष्टम भाव में वक्री होने जा रहे हैं। अष्टम भाव में शनि के वक्री होने के कारण इस समय में आपको कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि इस समय में आपको शनि की ढैय्या भी चल रही है। आपको इस समय में भाग्य का कम ही साथ मिलेगा। इसलिए भाग्य के भरोसे बिल्कुल भी न बैठें। वहीं इस समय में आपकी वाणी में भी कटूता आ सकती है। जिसकी वजह से आपके अपने परिवार के लोगों और ससुरालवालों के साथ भी झगड़े हो सकते हैं। लेकिन जब शनि 12 जुलाई को अपनी वक्री चाल से आपके सप्तम भाव में गोचर करेंगे, उस समय आपको अपने वैवाहिक जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस समय में आप और आपके जीवनसाथी के बीच में किसी प्रकार का कोई झगड़ा हो सकता है या फिर आपके जीवनसाथी की सेहत खराब हो सकती है। इसलिए वैवाहिक जीवन की और विशेष ध्यान दें। वहीं यदि आप व्यापार करते हैं तो इस समय में आपके अपने बिजनेस पार्टनर के साथ भी संबंध खराब हो सकते हैं। 

सिंह राशि 

सिंह राशि के जातको के लिए शनि सप्तम भाव में वक्री होने जा रहे हैं। सप्तम भाव में शनि देव के वक्री होने के कारण इस समय में आपको वैवाहिक जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस समय में आप और आपके जीवनसाथी के बीच में किसी प्रकार का कोई झगड़ा हो सकता है या फिर आपके जीवनसाथी की सेहत खराब हो सकती है। इसलिए वैवाहिक जीवन की और विशेष ध्यान दें। लेकिन जब शनि 12 जुलाई को आपकी राशि से छठे भाव में गोचर करेंगे उस समय आपको कुछ स्वास्थय संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस समय में आपके पैरो और कमर में अधिक दर्द रह सकता है। इसलिए स्वास्थय के प्रति कोई भी लापरवाही न बरतें। इस समय में आपको अपने शत्रुओं की वजह से परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं यदि आपका कोई कोर्ट केस चल रहा है तो आपको उसमें भी असफलता प्राप्त हो सकती है। इस समय में आपके खर्चों में भी वृद्धि हो सकती है। आपको इस समय में अपने ससुराल के लोगों के साथ भी संबंधों को लेकर सतर्क रहना चाहिए।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातको के लिए शनि छठे भाव में वक्री हो रहे हैं। जिसकी वजह से आपको कुछ स्वास्थय संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस समय में आपके पैरो और कमर में अधिक दर्द रह सकता है। इसलिए स्वास्थय के प्रति कोई भी लापरवाही न बरतें। इस समय में आपको अपने शत्रुओं की वजह से परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं यदि आपका कोई कोर्ट केस चल रहा है तो आपको उसमें भी असफलता प्राप्त हो सकती है। इस समय में आपके खर्चों में भी वृद्धि हो सकती है। लेकिन जब शनि 12 जुलाई को अपनी वक्री चाल से आपके पंचम भाव में गोचर करेंगे। उस समय शादीशुदा जातको को अपनी संतान की तरफ से परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। यदि आपकी संतान छोटी है तो उनकी सेहत की और विशेष ध्यान दें। वहीं इस राशि के जो जातक प्रेम संबंधों में है उन्हें भी अपने प्रेम जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस समय में आपका अपने प्रेमी से बिना वजह का कोई झगड़ा हो सकता है। इसलिए प्रेम संबंधों की और विशेष ध्यान दें।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातको के लिए शनि छठे भाव में वक्री हो रहे हैं। जिसकी वजह से आपको कुछ स्वास्थय संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस समय में आपके पैरो और कमर में अधिक दर्द रह सकता है। इसलिए स्वास्थय के प्रति कोई भी लापरवाही न बरतें। इस समय में आपको अपने शत्रुओं की वजह से परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं यदि आपका कोई कोर्ट केस चल रहा है तो आपको उसमें भी असफलता प्राप्त हो सकती है। इस समय में आपके खर्चों में भी वृद्धि हो सकती है। लेकिन जब शनि 12 जुलाई को अपनी वक्री चाल से आपके पंचम भाव में गोचर करेंगे। उस समय शादीशुदा जातको को अपनी संतान की तरफ से परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। यदि आपकी संतान छोटी है तो उनकी सेहत की और विशेष ध्यान दें। वहीं इस राशि के जो जातक प्रेम संबंधों में है उन्हें भी अपने प्रेम जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस समय में आपका अपने प्रेमी से बिना वजह का कोई झगड़ा हो सकता है। इसलिए प्रेम संबंधों की और विशेष ध्यान दें।

तुला राशि

तुला राशि के जातको के लिए शनि पंचम भाव में वक्री होने जा रहे हैं। पंचम भाव में शनि के वक्री होने के कारण शादीशुदा जातको को अपनी संतान की तरफ से परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। यदि आपकी संतान छोटी है तो उनकी सेहत की और विशेष ध्यान दें। वहीं इस राशि के जो जातक प्रेम संबंधों में है उन्हें भी अपने प्रेम जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन जब शनि 12 जुलाई को अपनी वक्री चाल से तुला राशि के चतुर्थ भाव में गोचर करेंगे। उस समय आपकी राशि पर एक बार फिर शनि की ढैय्या प्रारंभ हो जाएगी। जिसकी वजह से आपका मन अशांत रह सकता है। लेकिन इस समय में आपको प्रॉपर्टी से संबधित कोई लाभ हो सकता है। इस समय में आपको अपने शत्रुओ से सावधान रहने की काफी आवश्यकता होगी। क्योंकि आपके शत्रु इस समय में आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। वहीं यदि आपका कोई कोर्ट केस चल रहा है तो आपको उसमें भी असफलता प्राप्त हो सकता है। इसके अलावा आपको अपने कार्यक्षेत्र में भी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातको के लिए शनि चतुर्थ भाव में वक्री होने जा रहे हैं। चतुर्थ भाव में शनि के वक्री होने के कारण इस समय में आपके सुखों में कमीं देखी जा सकती है। इस समय में आपको प्रॉपर्टी संबंधी परेशानयों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए इस समय में न तो कोई प्रॉपर्टी खरीदें  और न हीं कोई प्रॉपर्टी बेंचे। इस समय में आपकी माता और पिता की सेहत भी खराब हो सकती है या फिर आपके उनके साथ संबंध खराब हो सकते है। वहीं कार्यक्षेत्र में आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन शनि जब 12 जुलाई को मकर राशि में गोचर करेंगे। उस समय आप पर से शनि की ढैय्या समाप्त हो जाएगी। जिसकी वजह से आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। लेकिन इस समय में आपका अपने छोटे भाई बहनों के साथ किसी तरह का कोई विवाद हो सकता है। इस समय में आपकी यात्राएं भी अधिक हो सकती हैं। जिसकी वजह से भी आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। 

धनु राशि

धनु राशि के जातको के लिए शनि तीसरे भाव में वक्री होने जा रहे हैं। जिसकी वजह से आप कुछ दुस्साहसी हो सकते हैं और आपको इसकी वजह से परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं इस समय में आपके अपने छोटे भाई बहनों के साथ भी संबंध खराब हो सकते हैं। इसलिए छोटे भाई बहनों के साथ संबंधो को लेकर अधिक सतर्क रहें। आपकी इस समय में कुछ यात्राएं भी हो सकती है। जिसकी वजह से भी आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन जब 12 जुलाई को शनि का राशि परिवर्तन होगा। उस समय शनि देव आपके दूसरे भाव में गोचर करेंगे। जिसकी वजह से आपके धन में वृद्धि हो सकती है। लेकिन इस समय में आपकी वाणी में कटूता आ सकती है। जिसकी वजह से आपके अपने परिवार वालों और ससुराल वालों के साथ संबंध खराब सकते हैं। वहीं इस राशि के जो जातक प्रेम संबंधों में हैं, उन्हें भी इस समय में अपने प्रेम जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा इस राशि के विद्यार्थियों का भी अपनी पढ़ाई में मन भटक सकता है।

मकर राशि

मकर राशि के जातको के लिए शनि दूसरे भाव में वक्री हो रहे है। जिसकी वजह से आपकी वाणी में कटूता आ सकती है और आपके अपने परिवार वालों और रिश्तेदारों के साथ झगड़े हो सकते हैं। इस समय में आपकी आर्थिक स्तिथि भी खराब हो सकती है। इसलिए धन को सोच समझकर ही खर्च करें। पारिवारिक सुखों में भी इस समय में कमीं देखी जा सकती है। इस समय में आपके अपने माता जी के साथ भी संबंध खराब हो सकते या फिर उनको स्वास्थय संबंधी कोई परेशानी हो सकती है। लेकिन 12 जुलाई के बाद शनि आपके राशि से प्रथम भाव में गोचर करेंगे। जिसकी वजह से आप कुछ गंभीर प्रवृति के हो सकते हैं। इस समय में आपके अंदर आलस्य भी बढ़ सकता है। वहीं आपका इस समय में अपने जीवनसाथी और बिजनेस पार्टनर के साथ भी झगड़ा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में भी आपको इस समय में अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। यदि आप अपनी नौकरी बदलना चाहते हैं तो इस समय में आपको थोड़ा रूक जाना चाहिए।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातको के लिए शनि उनके लग्न भाव में ही वक्री हो रहे हैं और इस समय में आपका शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण भी चल रहा है। वैसे शनि आपकी राशि के ही स्वामी है। लेकिन जब शनि देव के वक्री होने के कारण आपको इस समय में स्वास्थय संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपके अंदर इस समय में आलस्य बढ़ सकता है।इसलिए आपको इस समय में आलस्य को त्याग देना चाहिए नहीं तो आपके कई काम इस समय में रुक सकते हैं। लेकिन 12 जुलाई के बाद शनि आपके बारहवें भाव में गोचर करेंगे। जिसकी वजह से आपके खर्चों में वृद्धि हो सकती है। लेकिन यदि आप विदेश जाना चाहते हैं तो यह समय आपके लिए काफी शुभ है। इस समय में आपको अपने स्वास्थय पर भी अधिक ध्यान देना चाहिए। क्योंकि इस समय में आपको स्वास्थय संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस समय में आप पर कर्ज का भी बोझ बढ़ सकता है।इसलिए सोच समझकर ही कर्ज लें।

मीन राशि

मीन राशि के जातको के लिए शनि उनके बारहवें भाव में वक्री होने जा रहे हैं। इस समय में आपके ऊपर शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण चल रहा है। जिसकी वजह से आपके खर्चों में वृद्धि सकती है। लेकिन यदि आप विदेश जाना चाहते हैं तो यह समय आपके लिए शुभ है। वहीं इस समय में आपको स्वास्थय संबंधी कुछ परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है। अपने शत्रुओं से भी इस समय में आपको सावधान रहना चाहिए। लेकिन जब शनि 12 जुलाई को मकर राशि में गोचर करेंगे,उस समय यह आपके ग्यारहवें भाव को प्रभावित करेंगे। जिसकी वजह से आप पर शनि की साढ़ेसाती कुछ समय के लिए समाप्त हो जाएगी। इस समय में आपको कुछ लाभ भी प्राप्त हो सकते हैं। इस समय में आपको अपने बड़े भाई बहनों से भी लाभ प्राप्त हो सकता है। लेकिन इस राशि के जो लोग प्रेम संबंधों में हैं। उनके प्रेम जीवन में इस समय में परेशानी उत्पन्न हो सकती है। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए भी यह समय शुभ नहीं कहा जा सकता है। क्योंकि इस राशि के विद्यार्थियों को इस समय में बेहतर परिणाम प्राप्त करने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी।


कोई टिप्पणी नहीं

If you have and doubts. Please Let Me Know

Blogger द्वारा संचालित.