Header Ads

Sapne Me Maa Durga Ko Dekhna: सपने में मां दुर्गा को देखने से मिलते हैं कई लाभ, आप भी जानें

swapna shastra sapne mein maa durga ko dekhna goddess durga dream meaning
Sapne Mein Maa Durga Ko Dekhna


Sapne Me Maa Durga Ko Dekhna: सपने में मां दुर्गा (Goddess Durga in Dreams) को देखना एक बहुत ही शुभ सपना माना जाता है। यदि आप मां दुर्गा के भक्त हैं तो यह सपना बताता है कि मां दुर्गा आपकी भक्ति से बहुत प्रसन्न हैं। वहीं अन्य लोगों के लिए भी मां दुर्गा (Goddess Durga) का सपना कई गुना लाभ को बताता है तो चलिए हैं  स्वप्न शास्त्र (Swapna Shastra) के अनुसार मां दुर्गा को विभिन्न अवस्थाओं में देखने पर क्या मिलते हैं लाभ।

सपने में मां दुर्गा को देखना (Sapne Mein Maa Durga Ka Dekhna)

सपने में मां दुर्गा को देखना स्वप्न शास्त्र के अनुसार बहुत ही शुभ सपना माना जाता है। यह सपना विजय का संकेत माना जाता है। इस सपने के अनुसार आने वाले समय में आपके जीवन की सभी परेशानियां समाप्त होंगी। आपको अपने सभी कामों में सफलता प्राप्त होगी। आपके सभी शत्रुओं का नाश होगा और यदि आप बीमार चल रहे हैं तो आपकी वह बीमारी भी जल्द ही ठीक हो जाएगी। 

सपने में मां दुर्गा की मूर्ति देखना (Sapne Me Maa Durga ki Murti Dekhna)

यदि आप सपने में मां दुर्गा की मूर्ति देखते हैं तो स्वप्न शास्त्र के अनुसार यह सपना एक बहुत ही अच्छा सपना माना जाता है। इस सपने के अनुसार आपके जीवन में जो भी कष्ट हैं वह जल्द ही समाप्त होने वाले हैं। यह सपना बताता है कि आने वाले समय में आपको मानसिक शांति की प्राप्ति होगी। आपके जीवन में सुख और समृद्धि का वास होगा। आपको अपने कार्यक्षेत्र में कई गुना लाभ की प्राप्ति होगी।

सपने में मां दुर्गा का मंदिर देखना (Sapne Mein Maa Durga ka Mandir Dekhna)

अगर आप सपने में मां दुर्गा का मंदिर देखते हैं तो यह सपना भी एक बहुत ही अच्छा सपना माना जाता है। इस सपने के अनुसार आने वाले समय में आपको कोई इच्छा पूरी हो सकती है और आपको जीवन में सफलता प्राप्त हो सकती है।यह सपना बताता है कि आपको जल्द ही मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त होने वाला है। इसलिए सपने में मां दुर्गा का मंदिर देखना एक बहुत ही शुभ और अच्छा सपना माना जाता है।   

सपने में मां दुर्गा की पूजा करना (Sapne Mein Maa Durga Ki Puja Karna)

यदि आप सपने में स्वंय को मां दुर्गा की पूजा करते हुए देखते हैं तो स्वप्न शास्त्र के अनुसार यह सपना एक बहुत ही शुभ और अच्छा सपना माना जाता है। यह सपना बताता है कि मां दुर्गा आपसे बहुत अधिक प्रसन्न हैं और आप अपने उनकी पूर्ण कृपा है। यदि आप मां दुर्गा के भक्त हैं तो यह सपना आपको कई गुना लाभ दे सकता है। इसलिए सपने में मां दुर्गा की पूजा करना बहुत ही शुभ और अच्छा सपना माना जाता है।

सपने में मां दुर्गा की खंडित मूर्ति देखना (Sapne Mein Maa Durga Ki Khandit Murti Dekhna)

अगर आप सपने में मां दुर्गा की खंडित मूर्ति को देखते हैं तो स्वप्न शास्त्र के अनुसार यह सपना अशुभ सपना मा्ना जाता है। इस सपने के अनुसार आने वाले समय में आपकी परेशानियां बढ़ सकती हैं। वहीं यदि आप पहले से ही परेशानियों से घिरे हुए हैं तो आपको इस समय में सावधान हो जाना चाहिए और आपको मां दुर्गा की पूजा अवश्य करनी चाहिए। जिससे आपको आपके सभी संकटों से मुक्ति मिल सके।

कोई टिप्पणी नहीं

If you have and doubts. Please Let Me Know

Blogger द्वारा संचालित.