Header Ads

Purnima Shraddha 2022 Kab Hai: पूर्णिमा श्राद्ध 2022 में कब है, जानिए कुतुप,रौहिण,अपराह्न काल मुहूर्त और पूरी श्राद्ध लिस्ट

purnima shraddha 2022 kab hai purnima shraddha 2022 date and time qutup rohin aparahna kaal muhurta and complete shradh list
Purnima Shraddha 2022 Kab Hai

Purnima Shraddha 2022 Kab Hai: भाद्रपद मास की पूर्णिमा तिथि से पूर्णिमा श्राद्ध,श्राद्ध पूर्णिमा और प्रोष्ठपदी पूर्णिमा श्राद्ध आदि नामों से जाता है।लेकिन जिन लोगों की मृत्यु की पूर्णिमा तिथि को होती है उनका श्राद्ध केवल सर्वपित्रु अमावस्या (Sarva Pitru Amavasya 2022) को ही किया जाता है। क्योंकि शास्त्रों के अनुसार इस दिन केवल ऋषियों का ही श्राद्ध किया जाता है। हालांकि भाद्रपद पूर्णिमा श्राद्ध पितृ पक्ष से एक दिन पहले पड़ती है, लेकिन यह पितृ पक्ष का हिस्सा नहीं है। इसी कारण से आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि से ही श्राद्ध पक्ष का आरंभ होता है तो बिना किसी देरी के चलिए जानते हैं पूर्णिमा श्राद्ध 2022 में कब है (Purnima Shraddha 2022 Mein Kab Hai), पूर्णिमा श्राद्ध का मुहूर्त और श्राद्ध लिस्ट (Purnima Shraddha Muhurat and Shraddha List)

ये भी पढ़ें-  When is Anant Chaturdashi in 2022: अनंत चतुर्दशी 2022 में कब है, जानिएशुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि

पूर्णिमा श्राद्ध का महत्व (Purnima  Shraddha 2022 Importance)

पूर्णिमा श्राद्ध को श्राद्ध पूर्णिमा और प्रोष्ठपदी पूर्णिमा श्राद्ध (प्रोष्ठपदीपूर्णिमा) के नाम से भी जाना जाता है। भाद्रपद मास की पूर्णिमा तिथि को पूर्णिमा श्राद्ध किया जाता है। माना जाता है कि जिन लोगों की मृत्यु पूर्णिमा को हुई है, उनका श्राद्ध केवल अमावस्या श्राद्ध तिथि को ही किया जा सकता है, लेकिन भाद्रपद पूर्णिमा पर नहीं किया जा सकता। हालांकि भाद्रपद पूर्णिमा श्राद्ध पितृ पक्ष से एक दिन पहले पड़ती है, लेकिन यह पितृ पक्ष का हिस्सा नहीं है।

भाद्रपद पूर्णिमा श्राद्ध, जैसे कि पितृ पक्ष श्राद्ध, पार्वण श्राद्ध होते हैं। इन श्राद्धों को सम्पन्न करने के लिए कुतुप, रौहिण आदि मुहूर्त शुभ मुहूर्त माने गये हैं। अपराह्न काल समाप्त होने तक श्राद्ध सम्बन्धी अनुष्ठान सम्पन्न कर लेने चाहिये। श्राद्ध के अन्त में तर्पण किया जाता है।

श्राद्ध लिस्ट 2022 (Shraddha List 2022)

शनिवार, 10 सितंबर 2022 - पूर्णिमा श्राद्ध, भाद्रपद, शुक्ल पूर्णिमा

रविवार, 11 सितंबर 2022 - प्रतिपदा श्राद्ध, अश्विना, कृष्ण प्रतिपदा

सोमवार, 12 सितंबर 2022 - अश्विना, कृष्णा द्वितीया

मंगलवार, 13 सितंबर 2022 - अश्विना, कृष्ण तृतीया

बुधवार, 14 सितंबर 2022 - अश्विना, कृष्ण चतुर्थी

गुरुवार, 15 सितंबर 2022 - अश्विना, कृष्ण पंचमी

शुक्रवार, 16 सितंबर 2022 - अश्विना, कृष्ण षष्ठी

शनिवार, 17 सितंबर 2022 - अश्विना, कृष्ण सप्तमी

रविवार, 18 सितंबर 2022 - अश्विना, कृष्ण अष्टमी

सोमवार, 19 सितंबर 2022 - अश्विना, कृष्ण नवमी

मंगलवार, 20 सितंबर 2022 - अश्विना, कृष्ण दशमी

बुधवार, 21 सितंबर 2022 - अश्विना, कृष्ण एकादशी

गुरुवार, 22 सितंबर 2022 - अश्विना, कृष्ण द्वादशी

शुक्रवार, 23 सितंबर 2022 - अश्विना, कृष्ण त्रयोदशी

शनिवार, 24 सितंबर 2022 - अश्विना, कृष्ण चतुर्दशी

रविवार, 25 सितंबर 2022 - अश्विना, कृष्ण अमावस्या

ये भी पढ़ें- Ganesh Visarjan Kab Hai 2022 Mein: गणेश विर्सजन 2022 में कब है,जानिए शुभ मुहूर्त, महत्व और विसर्जन विधि

श्राद्ध मुहूर्त 2022 (Shraddha Muhurat 2022)

कुतुप मूहूर्त - दोपहर 12 बजकर 28 मिनट से दोपहर 1 बजकर 19 मिनट तक

रौहिण मूहूर्त - दोपहर 1 बजकर 19 मिनट से दोपहर 2 बजकर 09 मिनट तक

अपराह्न काल - दोपहर 2 बजकर 09  मिनट से दोपहर 4 बजकर 42 मिनट तक


पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ - शाम 6 बजकर 09 मिनट से (09 सितम्बर 2022)

पूर्णिमा तिथि समाप्त - अगले दिन शाम 3 बजकर 30 मिनट तक (10 सितंबर 2022)

कोई टिप्पणी नहीं

If you have and doubts. Please Let Me Know

Blogger द्वारा संचालित.