Header Ads

Ganesh Visarjan 2022 Kab Hai: इस सरल विधि से ऐसे ही करें भगवान गणेश का घर पर ही विसर्जन

 

ganesh visarjan 2022 kab hai ganesh visarjan 2022 vidhi ganpati visarjan at home vidhi
Ganesh Visarjan 2022 Kab Hai

Ganesh Visarjan 2022 Kab Hai: गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) पर भगवान गणेश की स्थापना (Lord Ganesha Sthapna) करने के बाद इस साल गणेश जी का विसर्जन 9 सिंतबर 2022 (Ganesh Ji ka Visarjan) को किया जाएगा। लेकिन कई बार लोग किसी कारणवश नदी, तालाब या सरोवर में भगवान गणेश का विसर्जन करने में असमर्थ होते हैं या फिर उनके घर के आस पास ऐसा कोई साधन ही नहीं होता। ऐसे में हम आपको बताएंगे की आप घर पर ही किस प्रकार से भगवान गणेश का विसर्जन कर सकते हैं तो बिना किसी देरी के चलिए जानते हैं घर पर भगवान गणेश का विसर्जन करने की सरल विधि। 

ये भी पढ़ें- Ganesh Visarjan Kab Hai 2022 Mein: गणेश विर्सजन 2022 में कब है,जानिए शुभ मुहूर्त, महत्व और विसर्जन विधि

भगवान गणेश का घर पर विर्सजन करने की विधि (Lord Ganesh Visarjan vidhi at Home)

1. गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश की स्थापना के बाद उनका विसर्जन अत्यंत आवश्यक होता है। लेकिन यदि आप भगवान गणेश का विसर्जन किसी नदी , तालाब या सरोवर में नहीं कर सकते तो आप उनका विसर्जन घर पर ही कर सकते हैं।

2.  इसके लिए आपको एक नई बाल्टी की आवश्यकता होगी। इसके बाद आप उस बाल्टी में शुद्ध जल भरें और साथ ही उसमें गंगा जल भी डालें।

3.इसके बाद भगवान गणेश की विधिवत पूजा करें। आप भगवान गणेश की उसी प्रकार से पूजा करें जैसी आप गणेश चतुर्थी से लेकर अब तक

करते आएं हैं और उन्हें उनकी प्रि य वस्तुओं का भी उन्हें भोग लगाएं।

4. भोग लगाने के बाद एक चौकी या पाटा लें और उस पर गंगा जल और गौ मूत्र छिड़कें और उस पर साफ वस्त्र बिछाएं और स्वास्तिक बनाएं।

5. इसके बाद उस पाटे पर अक्षत रखें और गुलाब के फूल की पंखुड़िया उस पर रखें और कपड़े चारों कोनों पर सुपारी रखें।

ये भी पढ़ें- When is Anant Chaturdashi in 2022: अनंत चतुर्दशी 2022 में कब है, जानिए शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि

6. सुपारी रखने के बाद गणेश जी को उनके स्थान से उठाकर उस पाटे पर स्थापित करें।

7.इसके बाद एक पोटली में चावल, गेहूं ,पंचमेवा और अपने सामर्थ्य के अनुसार दक्षिणा रखें।

8.यह सभी चीजें रखने के बाद भगवान गणेश की आरती उतारें और उनका जयघोष करें।

9. इसके बाद भगवान गणेश की प्रतिमा को पानी वाली बाल्टी में आदर के साथ रखें। जब भगवान गणेश की प्रतिमा उस पानी में घुल जाए तो उस पानी को साफ पेड़ पौधों में डाल दें। 

10. इसके बाद भगवान गणेश को अर्पित की गई सभी चीजों को किसी मंदिर में दान दे दें। आप चाहें तो ये वस्तुएं आप किसी निर्धन व्यक्ति को भी दान स्वरूप दे सकते हैं। 


कोई टिप्पणी नहीं

If you have and doubts. Please Let Me Know

Blogger द्वारा संचालित.