Header Ads

25 January 2023 : आज का राशिफल (Today's Horoscope)


25 January 2023 aaj ka rashifal today horoscope in hindi daily zodiac
Aaj Ka Rashifal

25 January 2023 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज माघ मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। वहीं व्रत और त्योहारों की बात करें तो आज से माघ गुप्त नवरात्रि का चौथा दिन, गणेश जयंती और विनायक चतुर्थी है। इसके अलावा आज के दिन चंद्रमा कुंभ राशि में रहेगा। जिसकी वजह से आज के दिन कुछ राशियों के जातको के लिए आज का दिन कुछ शुभ और कुछ राशियों के लिए अशुभ रह सकता है। इसलिए आपको आज अपने दिन के बारे में अवश्य जान लेना चाहिए तो बिना किसी देरी के चलिए जानते हैं आज का राशिफल।

25 अगस्त 2022 का पंचांग

• नक्षत्र : पूर्व भाद्रपद

• योग : परिघ

• करण : विष्टि

• सूर्योदय: 07:13

• सूर्यास्त : 5:54

🐂25 जनवरी 2023 मेष राशिफल

आज के दिन स्वास्थ्य आपके लिए प्राथमिकता है। घर का काम कराने से बजट बिगड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में काम की प्रशंसा होगी। रोमांस के लिए आज का दिन लकी है। घर के सदस्य का स्वास्थ्य चिंता बढ़ा सकता है। टूर की वजह से थका हुआ मासूस करेंगे। घर के लिए लोन मिलने में कुछ वक्त लग सकता है।

शुभ अंक:18

शुभ रंग: गुलाबी

🐏25 जनवरी 2023 वृषभ राशिफल
कार्यक्षेत्र में प्रमोशन के संकेत हैं। प्रेमी के बदले स्वभाव से आप परेशान रहेंगे। जीवनसाथी के साथ तालमेल बिठाएं। घर के कुछ काम आपको व्यस्त रखेंगे। मन की शांति करने के लिए यात्रा अच्छा विकल्प है। प्रॉपर्टी खरीदने के लिए पैसे कम पड़ सकते है। सेहत पर खास ध्यान देने की जरूरत है।

शुभ अंक:11

शुभ रंग:पीच

 👫25 जनवरी 2023 मिथुन राशिफल

अच्छे स्वास्थ्य से मन को शांति मिलेगी। आर्थिक स्तर पर आपकी स्थिति सामान्य रहेगी। आफिस में आपका काम नजरअंदाज हो सकता है। रोमांस के लिए आज का दिन संतोषजनक रहेगा। घर में शांति और प्यार का माहौल बना रहेगा। सड़क पर सतर्क रहने की जरूरत है। संपत्ति से जुड़ा कोई मसला आपसी समझ से हल होगा।

शुभ अंक:7

शुभ रंग: ग्रे

🦀25 जनवरी 2023 कर्क राशिफल

फिट रहेंगे तो खुश रहेंगे। किसी को पैसे उधर देने से पहले सोच लें। कार्यक्षेत्र में आप अच्छा काम करेंगे। प्रेमी को लुभाने के लिए कुछ खास करने की जरूरत है। घर में मेहमान आ सकते हैं, अपने मूड को ठीक रखें। प्रॉपर्टी के संबंध में दिन सामान्य रहेगा। छात्र टाइम टेबल बना कर पढ़ाई करें।

शुभ अंक:11

शुभ रंग:डीप स्काई ब्लू

🐅25 जनवरी 2023 सिंह राशिफल

सेहत अच्छी है, आप चुनौती लेने के लिए तैयार हैं। खर्चों पर काबू रखें, आगे परेशानी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में काम का मज़ा लें, सब ठीक चल रहा है। रोमांस में सीरियस होने का वक्त है। घर पर आराम करने का दिन है।अकेले यात्रा करने से तनाव मुक्त रहेंगे। प्रॉपर्टी में अच्छी डील आपके हाथ लग सकती है।

शुभ अंक:6

शुभ रंग:वायलेट

🙍‍♀️25 जनवरी 2023 कन्या राशिफल

जितनी मेहनत करेंगे उतनी आमदनी बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में कुछ नया करेंगे। जीवनसाथी के साथ बात करना अच्छा होगा। घर में चल रहे किसी तनाव से परेशान रहेंगे। रूटीन पर ब्रेक लगाएं और छुट्टियों की योजना बनाएं। प्रॉपर्टी बिज़नेस के लिए यह अच्छा वक्त है। सेहत के मामले में आप फिट है।

शुभ अंक:8

शुभ रंग:पैरेट ग्रीन

⚖️25 जनवरी 2023 तुला राशिफल

जिन के पास अथॉरिटी है उनकी पावर कम हो सकती है। काम को पूरा करके सीनियर्स की नज़र में जगह बनाए। प्यार के मामले में गलतफहमी को दूर करें। परिवार के लिए निर्णय लेना आप की जिम्मेदारी है पैतृक संपत्ति मिलने के योग बन रहे हैं। सेहत पर ध्यान देंगे तो बीमार पड़ने से बच सकते हैं। घूमने जाने का प्लान पोस्टपोंड हो सकता है।

शुभ अंक:5

शुभ रंग: सफेद

🦂25 जनवरी 2023 वृश्चिक राशिफल

आर्थिक स्तर पर काम पूरा करने से लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में आप नई ऊंचाइयों की तरफ बढ़ेंगे। प्रेमी की बातों को नज़रअंदाज़ करें। कोई दूर का रिश्तेदार आपसे मिलने आ सकता है। नयी जगह पर जाना हो सकता है। प्रॉपर्टी में निवेश किया है तो लाभ होगा। डॉक्टर की सलाह से सेहत में सुधार होगा।

शुभ अंक:15

शुभ रंग:लाइट ग्रीन

🏹25 जनवरी 2023 धनु राशिफल

बिज़नेस में मुनाफा होगा। बॉस आपके काम में खामी निकाल सकता है। प्यार में कुछ नया करके प्रेमी का दिल जीतें। नवविवाहितों को कोम्प्रोमाईज़ करना होगा।कहीं आते जाते वक्त परेशानी हो सकती है। पैतृक संपत्ति के मिल सकती है। स्वास्थ्य रहने के लिए योग आदि करें।

शुभ अंक:9

शुभ रंग :गोल्डन ब्राउन

🐊25 जनवरी 2023 मकर राशिफल

जो पूंजी आपने बचा रखी है वह काम आएगी। काम को बढ़ा चढ़ा कर बताने से फायदा मिलेगा। प्रेम संबंध में खटास आ सकती है। घर परिवार में शांति बनाए रखें। घूमने जाएंगे लेकिन मज़ा नही आएगा। प्रॉपर्टी में निवेश करना हैं तो इंतज़ार करें। सेहत को लेकर परेशान रहेंगे।

शुभ अंक:4

शुभ रंग: नीला

🍯25 जनवरी 2023 कुंभ राशिफल

पैसे खर्च करते वक्त बचत की भी सोचे। आफिस में सहकर्मियों से मदद की उम्मीद न रखें। प्यार में इनकार सुनने को मिल सकता है। आपसे छोटो को आपकी जरूरत है, उनकी मदद करें। यात्रा पर जा रहे हैं तो उसका आनंद लें। प्रॉपर्टी खरीदने जा रहे हैं तो आज रुक जाएं। सेहत के मामले में आप बिलकुल फिट हैं।

शुभ अंक:17

शुभ रंग:गहरा पीला

🐟25 जनवरी 2023 मीन राशिफल

सैलरी में कटौती हो सकती है। ध्यान से काम करें, गड़बड़ हो सकती है। आज के दिन प्रेमी को मनाना पड़ सकता है। परिवार में चल रहे तनाव को खत्म करें। सहकर्मी के साथ यात्रा मजेदार रहेगी। घर खरीदने का योग बन रहा है। स्वास्थ्य के मामले में चिंता न करें।

शुभ अंक: 3

शुभ रंग: मरुन






कोई टिप्पणी नहीं

If you have and doubts. Please Let Me Know

Blogger द्वारा संचालित.