Header Ads Widget

झण्डेवाला देवी मन्दिर में धूमधाम से हुई गोवर्धन पूजा

 


प्राचीन ऐतिहासिक झण्डेवाला देवी मन्दिर मैं आज गोवर्धन पूजन पर्व  धूम धाम से मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर में गोबर से गोवर्धन महाराज को आकृति बना कर उन का विधिवत पूजन किया गया।

इस अवसर पर मन्दिर की महिला कीर्तन मंडली द्वारा प्रात 10-00 से ले कर 12-00 बजे तक भजन कीर्तन किया गया। 12-00 बजे मन्दिर की आरती के पश्चात गोवर्धन महाराज का विधिवत पूजन व आरती की गयी।

 उपस्थित भक्तों को प्रसाद वितरण किया  गया व सभी को अन्नकूट के भंडारे का प्रसाद पैक्ड दिया गया। प्रसाद वितरण सांय तक चलता रहा।


(रवींद्र गोयल)

न्यासी व अतिरिक्त प्रबंधक

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ