Header Ads

Chhath Puja 2022 Date: शोभन, सर्वार्थ सिद्धि और रवि योग में शुरू होगी छठ पूजा

 

chhath puja 2022 date chhath puja shubh sanyog
Chhath Puja 2022 Date

Chhath Puja 2022 Date: लोक आस्था का महापर्व छठ दिवाली (Diwali) के 6 दिन बाद मनाया जाता है। छठ महापर्व (Chhath Festival) की शुरुआत नहाय-खाय के साथ शुरू हो जाती है। इस वर्ष छठ पर्व की शुरुआत 28 अक्तूबर से हो रही है। चार दिनों तक चलने वाले इस पर्व के पहले दिन नहाय-खाय, दूसरे दिन खरना, तीसरे दिन संध्या अर्ध्य और चौथे दिन उषा अर्घ्य देते हुए समापन होता है।

ये भी पढ़ें- Chhath Puja 2022 Date: छठ पूजा 2022 में कब है, जानिए शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि

छठ महापर्व सूर्य उपासना का सबसे बड़ा त्योहार होता है। पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर - जोधपुर  के निदेशक  ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास ने बताया कि हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक शुक्ल पष्ठी तिथि पर छठ पूजा मनाई जाती है। इस पर्व में भगवान सूर्य के साथ छठी माई की भी पूजा-उपासना विधि-विधान के साथ की जाती है। छठी माई सूर्यदेव की बहन है। 

ये भी पढ़ें- Gopashtami 2022 Kab Hai: गोपाष्टमी 2022 में कब है, जानिए शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि

धार्मिक मान्यता के अनुसार छठ का त्योहार व्रत संतान प्राप्ति करने की कामना,कुशलता,सुख-समृद्धि और उसकी दीर्घायु की कामना के लिए किया जाता है। चतुर्थी तिथि पर नहाय-खाय से इस पर्व की शुरुआत हो जाती है और षष्ठी तिथि को छठ व्रत की पूजा-व्रत और डूबते हुए सूरज को अर्घ्य के बाद अगले दिन सप्तमी को उगते सूर्य को जल देकर प्रणाम करने के बाद व्रत का समापन किया जाता है। छठ पूजा की शुरुआत नहाय-खाय शुक्रवार 28 अक्टूबर से हो रही है।

कोई टिप्पणी नहीं

If you have and doubts. Please Let Me Know

Blogger द्वारा संचालित.