Header Ads

Devshayani Ekadashi Puja Vidhi: देवशयनी एकादशी की पूजा विधि



devshayani ekadashi puja vidhi devshayani ekadashi puja kaise kare
 Devshayani Ekadashi Puja Vidhi

Devshayani Ekadashi Puja Vidhi: देवशयनी एकादशी (Devshayani Ekadashi) को साल की सबसे बड़ी एकादशियों में से एक माना जाता है। पुराणों के अनुसार इस दिन भगवान विष्णु (Lord Vishnu) निद्रा अवस्था में चले जाते हैं। जिसके बाद वह कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी यानी देवउठनी एकादशी पर निद्रा अवस्था से बाहर आते हैं। इसी वजह से देवशयनी की पूजा को भी बहुत अधिक महत्व दिया जाता है तो बिना किसी देरी के चलिए जानते हैं देवशयनी एकादशी की पूजा विधि (Devshayani Ekadashi ki Puja Vidhi)

ये भी पढ़ें- Devshayani Ekadashi Significance: जानिए क्या है देवशयनी एकादशी का महत्व

देवशयनी एकादशी पूजा विधि (Devshayani Ekadashi Pujan Vidhi)

1. देवशयनी एकादशी का व्रत का पालन दशमी तिथि से ही किया जाता है। इस दिन साधक को सुबह सूर्योदय से पूर्व उठकर स्नान आदि से निवृत्त होकर पीले रंग के वस्त्र धारण करने चाहिए।

2. इसके बाद एक साफ चौकी लेकर उस पर गंगाजल अवश्य छिड़कना चाहिए और उस पर पीले रंग का वस्त्र बिछाना चाहिए।

3. पीले रंग का वस्त्र बिछाने के बाद भगवान विष्णु की मूर्ति या तस्वीर को पंचामृत से स्नान करना चाहिए। जिसमें तुलसी दल अवश्य हो। 

4. इसके बाद भगवान विष्णु को तुलसी दल,फल, फूल, तिल, दूध, नैवेद्य, मिठाई आदि अर्पित करें। 

5. यह सभी वस्तुएं अर्पित करने के बाद भगवान विष्णु की विधिवत पूजा करें और भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करें।

ये भी पढ़ें- Devshayani Ekadashi 2024 Kab Hai: देवशयनी एकादशी 2024 में कब है, जानिए शुभ मुहूर्त और देवशयनी एकादशी की कथा

6. पूजा के बाद देवशयनी एकादशी की कथा अवश्य पढ़ें या सुने।

7. कथा सुनने के बाद भगवान विष्णु की धूप व दीप से आरती उतारें।

8. इसके बाद भगवान विष्णु को पीले रंग की मिठाई का भोग लगाएं 

9.इसके बाद सफेद चादर से ढंके गद्दे तकिये वाले पलंग पर श्री विष्णु को शयन कराएं। अंत में पूजा से उठने से पहले भगवान विष्णु से पूजा में हुई किसी भी भूल के लिए क्षमा याचना अवश्य करें।

10. इसके बाद किसी ब्राह्मण या निर्धन व्यक्ति को यथा संभव दान दक्षिणा अवश्य दें। अंत में गाय को भोजन कराकर उसका भी आशीर्वाद लें। 

कोई टिप्पणी नहीं

If you have and doubts. Please Let Me Know

Blogger द्वारा संचालित.