Header Ads

स्वप्न शास्त्र: सपने में पतंग देखना देता है ये लाभ, आप भी जानें

https://kvsastrology.blogspot.com/2021/07/swapna-shastra-sapne-mein-patang-dekhna-kite-dream-meaning.html
sapne mein patang dekhna

 

Swapna Shastra : सपने में पतंग देखना यह एक ऐसा सपना है जो बहुत ही कम लोगों को आता है। लेकिन यह सपना जिस किसी भी व्यक्ति को आता है उसे जीवन में कई प्रकार के लाभों की प्राप्ति होती है। लेकिन यह भी इस बात पर निर्भर करता है कि आप ने सपने में पतंग की कौन सी अवस्था देखी है तो चलिए जानते हैं कैसा होता है सपने में पतंग देखना (Kaisa Hota Hai Sapne Mein Patang Dekhna)।

ये भी पढ़ें- स्वप्न शास्त्र: सपने में शादी देखना शुभ या अशुभ, जानें यहां

सपने में पतंग देखना (Sapne Me Patang Dekhna)

सपने में पतंग देखना स्वप्न शास्त्र के अनुसार एक शुभ सपना माना जाता है। जिसके अनुसार भविष्य में आपको कोई ऐसा मौका मिल सकता है। जिसका आपको काफी समय से इंतजार था। यह सपना आपकी सफलता के बारे में बताता है। इस समय में आपको अपने सभी कामों में सफलता प्राप्त होगी। इसलिए सपने में पतंग देखना एक बहुत ही शुभ सपना माना जाता है।

सपने में पतंग उड़ाना (Sapne Me Patang Udana)

अगर आप सपने में स्वंय को पतंग उड़ाते हुए देखते हैं तो यह सपना बताता है कि आने वाले समय में आपको अपनी सभी समस्याओं से मुक्ति मिलेगी और आपके सभी रूके हुआ काम इस समय में पूरे होंगे और आप जीवन में सफलता को प्राप्त करेंगे।यह सपना स्त्री और पुरुष दोनों के लिए ही एक समान माना गया है। जो समस्याओं से मुक्ति की और इशारा करता है।

सपने में पतंग लूटना (Sapne me Patang Lutna)

यदि आप सपने में स्वंय को पतंग लूटते हुए देखते हैं तो स्वप्न शास्त्र के अनुसार यह सपना एक शुभ सपना माना जाता है। जिसके अनुसार आप जिस भी क्षेत्र में काम कर रहे हैं उसमें आपको सफलता अवश्य ही प्राप्त होगी। यदि आप नौकरी करते हैं तो आपको प्रमोशन मिल सकता है और अगर आप व्यापार करते हैं तो आपको व्यापार में सफलता प्राप्त हो सकती है। 

ये भी पढ़ें- Sapne Mein Angoor Dekhna: जानिए कैसा होता है सपने में अंगूर देखना, शुभ या अशुभ

सपने में पतंग काटना (Sapne Mein Patang Katna)

अगर ऐसा सपना देखते हैं जिसमें आप किसी की पतंग को काट रहे हैं तो यह सपना बताता है कि आने वाले समय में आपको मानसिक प्रसन्नता प्राप्त होगी। आपको अपनी सभी परेशानियों से जल्द ही छुटकारा मिल जाएगा। आपको इस समय में अपने कामों में भी सफलता प्राप्त हो सकती है। इसलिए सपने में पतंग काटना एक अच्छा सपना माना जाता है।

सपने में कटी पतंग देखना (Sapne Mein Kati Patang Dekhna)

सपने में कटी पतंग देखना स्वप्न शास्त्र के अनुसार एक अशुभ सपना माना जाता है। जिसके अनुसार आने वाले समय में आपके कामों में रूकावट पैदा हो सकती है। वहीं यह सपना यात्रा में रूकावट की और भी संकेत करता है। सपने में कटी पतंग देखना स्त्री और पुरुष दोनों के लिए ही एक समान माना गया है। जो कार्यों में रूकावट की और संकेत करता है। 


कोई टिप्पणी नहीं

If you have and doubts. Please Let Me Know

Blogger द्वारा संचालित.