Header Ads

Makar Sankranti Puja Vidhi Hindi: यहां जानें क्या है मकर संक्रांति की संपूर्ण पूजा विधि

Makar Sankranti Puja Vidhi Makar Sankranti Worship in Hindi Makar Sankranti Puja Vidhanam
Makar Sankranti Puja Vidhi Hindi


Makar Sankranti Puja Vidhi Hindi: मकर संक्रांति का त्योहार (Makar Sankranti Festival) सूर्यदेव के मकर राशि में गोचर करने पर मनाया जाता है। इस त्योहार को भारत में कई नामों से जाना जाता है। इस दिन सूर्यदेव की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। इसके अलावा इस दिन दान और स्नान को भी विशेष महत्व दिया जाता है। माना जाता है कि इस दिन सूर्यदेव की पूजा (Surya Dev Puja) करने से न केवल उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है, बल्कि कुंडली में सूर्य भी अच्छा होता है। लेकिन आप यह नहीं जानते कि मकर संक्रांति की पूजा विधि क्या है तो आज हम आपको इसके बारे में बताएंगे तो बिना किसी देरी के चलिए जानते हैं मकर संक्रांति की पूजा विधि (Makar Sankranti Puja Method)

ये भी पढ़ें- Makar Sankranti Importance: जानिए क्यों दिया जाता है मकर संक्रांति को हिंदू धर्म में बहुत अधिक महत्व

मकर संक्रांति पूजा विधि (Makar Sankranti Puja Vidhi/ Pujan Vidhi)

1. मकर संक्रांति के दिन किसी पवित्र नदी में स्नान अवश्य करना चाहिए। यदि आप किसी पवित्र नदी में स्नान नहीं कर सकते तो आपको घर पर ही नहाने के पानी में तिल और गंगाजल डालकर स्नान करना चाहिए और साफ वस्त्र धारण करने चाहिए।

2. एक साफ चौकी लेकर उस पर गंगाजल छिड़कें और लाल वस्त्र बिछाएं और उसके बाद उस चौकी पर लाल चंदन से अष्टदल कमल बनाएं। 

3.इसके बाद सूर्य देव का चित्र या तस्वीर स्थापित करें और एक ताबं के लोटे में जल लेकर चौकी पर रखें।

4. इसके बाद हाथ में अक्षत लेकर सूर्यदेव की आह्वाहन करें और सूर्यदेव को लाल चंदन का तिलक करें। 

5. इसके बाद उन्हें लाल पुष्पों की माला पहनाएं और लाल पुष्प अर्पित करें। इसके साथ ही ही नैवेद्य, लाल फल आदि भी अर्पित करें। 

ये भी पढ़ें- Makar Sankranti 2024 Date and Time: जानिए साल 2024 में कब है मकर संक्रांति, शुभ मुहूर्त, इतिहास और मकर संक्रांति की कथा 

6. यह सभी चीजें अर्पित करने के बाद सूर्यदेव के मंत्रों को जाप करें और आदित्यहृदय स्रोत का भी पाठ करें। 

7. इसके बाद उनका विधिवत पूजन करें और धूप व दीप से उनकी आरती उतारें।

8. इसके बाद उन्हें तिल और गुड़ से बने लड्डूओं का भोग लगाएं। 

9. भोग लगाने के बाद तांबे के लोटे का जल सूर्यदेव को अर्पित करें और ऊं घृणि सूर्याय नम: मंत्र का जाप करें।

10. इस दिन खिचड़ी का दान करना सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है। इसलिए मकर संक्रांति के दिन किसी निर्धन व्यक्ति या ब्राह्मण को खिचड़ी का दान अवश्य करें।


कोई टिप्पणी नहीं

If you have and doubts. Please Let Me Know

Blogger द्वारा संचालित.