Header Ads

Sapne Mein Nahana : सपने में नहाना देता है भविष्य के ये संकेत, आप भी जानें

स्वप्न शास्त्र : सपने में नहाना देता है भविष्य के ये संकेत, आप भी जानें
Sapne Mein Nahana Bathing Dream


Sapne Mein Nahana : स्वप्न शास्त्र (Swapna Shastra) के अनुसार सपने हमारे जीवन में होने वाली शुभ और अशुभ घटनाओं के बारे में तो बताते ही हैं साथ ही सपने हमें अशुभ घटनाओं के प्रति पहले से ही सतर्क भी कर देते हैं। इन्हीं सपनों में से एक सपना है नहाने का सपना (Bath in Dream Meaning)। यह सपना शुभ और अशुभ दोनों तरह का माना जाता है। लेकिन यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपने स्वंय को नहाते हुए देखा है या फिर किसी और को नहाते हुए देखा है। तो चलिए जानते हैं कैसा होता है सपने में नहाना (Sapne Me Nahana Kaisa Hota Hai)

सपने में खुद को नहाते हुए देखना (Sapne Mein Khud Ko Nahate Dekhna)

यदि आप सपने में खुद को नहाते हुए देखते हैं तो स्वप्न शास्त्र के अनुसार यह सपना एक शुभ सपना माना जाता है। इस सपने के अनुसार आने वाले समय में आपके स्वास्थय में सुधार होगा और यदि आप बीमार चल रहे हैं तो आपको अपनी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है और आपको स्वास्थय लाभ हो सकता है। इसलिए सपने में नहाना  एक शुभ और अच्छा सपना माना जाता है। 

Also Read: स्वप्न शास्त्र: कैसा होता है सपने में रेत देखना, जानें यह

सपने में नदी में नहाना (Sapne Mein Nadi Mein Nahana)

अगर आप सपने में स्वंय को या फिर किसी और को नदी में नहाते हुए देखते हैं तो स्वप्न शास्त्र के अनुसार यह एक शुभ सपना माना जाता है। जिसके अनुसार आने वाले समय में आपको प्रसन्नता प्राप्त हो सकती है। इतना ही नहीं इस समय में आपके में वृद्धि हो सकती है और आपका स्वास्थय भी उत्तम हो सकता है। इसलिए सपने में नदी में नहाना बहुत ही शुभ सपना माना जाता है।  

सपने में गंदे पानी से नहाना (Sapne Me Gande Pani Me Nhana)

यदि आप सपने में स्वंय को या फिर किसी और को गंदे पानी से नहाते हुए देखते हैं तो यह सपना आपके लिए बिल्कुल भी अच्छा सपना नहीं है। इस सपने के अनुसार आने वाले समय में आपकी परेशानियां बढ़ सकती हैं और आपको मानसिक कष्ट हो सकता है। अगर आप इस तरह का कोई भी सपना देखते हैं तो आपको सतर्क हो जाना चाहिए क्योंकिं सपने में गंदे पानी से नहाना बिल्कुल भी शुभ सपना नहीं माना जाता।

Also Read: स्वप्न शास्त्र : सपने में कुत्ता देखना देता है कई प्रकार के लाभ, आप भी जानें

सपने में स्त्री को नहाते हुए देखना (Sapne Me Stri Ko Nahate Hue Dekhna)

अगर आप एक पुरुष हैं और सपने में किसी स्त्री को नहाते हुए देखते हैं तो स्वप्न शास्त्र के अनुसार यह सपना एक शुभ सपना माना जाता है। इस सपने के अनुसार आने वाले समय में आपके जीवन में कोई खूबसूरत महिला आ सकती है और यदि आप पहले से शादीशुदा हैं तो आपके दांप्तय जीवन में मधुरता आएगी। वहीं यदि आप एक महिला हैं और किसी पुरुष को नहाते हुए देखती हैं तो आपके जीवन में कोई भी कोई योग्य पुरुष  आ सकता है।

सपने में किसी पुरुष को नहाते हुए देखना (Sapne Mein Kisi Purush Ko Nahate Hue Dekhna)

यदि आप एक पुरुष हैं और किसी पुरुष को नहाते हुए देखते हैं तो यह सपना आपके लिए बिल्कुल भी नहीं है। इस सपने के अनुसार आने वाले समय में आपको आपका कोई करीबी धोखा दे सकता है। वहीं यदि आप महिला हैं और सपने में किसी महिला को नहाते हुए देखती हैं तो भी आपको इस सपने का यही फल मिलेगा यानी आपको भी आपका कोई करीबी धोखा दे सकता है। 

सपने में बहुत सारे लोगों को  नहाते हुए देखना (Sapne Mein Bahut Sare Logo Ko Nahate Hue Dekhna)

यदि आप सपने में बहुत सारे लोगों को नहाते हुए देखते हैं तो स्वप्न शास्त्र के अनुसार यह सपना एक बहुत ही शुभ सपना माना जाता है। जो आने वाले समय में आपके जीवन में खुशियों के बढ़ने की और इशारा करता है। यह सपना इस बात की और भी संकेत करता है कि आपके जीवन में जो भी परेशानियां चल रही थई वह जल्द ही समाप्त हो जाएंगी।

सपने में बच्चे को नहाते हुए देखना (Sapne Mein Bacche Ko Nahate Hue Dekhna)

अगर आप अपने सपने में किसी बच्चे को नहाते हुए देखते हैं तो यह सपना भी एक अच्छा सपना माना जाता है। जिसके अनुसार आने वाले समय में आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। जिसकी वजह से आपके घर में खुशियों का वातावरण उत्पन्न होगा और आपको प्रकार की सुख और समृद्धि भी प्राप्त होगी।

कोई टिप्पणी नहीं

If you have and doubts. Please Let Me Know

Blogger द्वारा संचालित.