Header Ads

Baglamukhi Jayanti 2024 Date: बगलामुखी जयंती 2024 में कब है, जानिए शुभ मुहूर्त और बगलामुखी जयंती की कथा

baglamukhi jayanti 2024 date and time baglamukhi jayanti kab hai baglamukhi jayanti story
Baglamukhi Jayanti 2024 Date

Baglamukhi Jayanti 2024 Date: बगलामुखी जयंती का पर्व (Baglamukhi Jayanti Festival) वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है।माना जाता है कि मां बगलामुखी की पूजा करने से मनुष्य को न केवल अपने शत्रुओं से बल्कि बड़ी से बड़ी विपत्ति से भी छुटकारा प्राप्त हो जाता है। इतना ही मां बगलामुखी की पूजा करने वाले साधक का बुरी से बुरी शक्तियां भी कुछ नहीं बिगाड़ पाती तो बिना किसी देरी के चलिए जानते हैं बगलामुखी जयंती 2024 में कब है (Baglamukhi Jayanti 2024 Mein Kab Hai) और क्या है बगलामुखी जयंती का शुभ मुहूर्त (Baglamukhi Jayanti Shubh Muhurat)

ये भी पढ़ें- Ganga Saptami Puja Vidhi: जानिए गंगा सप्तमी की संपूर्ण पूजा विधि


बगलामुखी जयंती 2024 तिथि (Baglamukhi Jayanti 2024 Tithi)

15 मई 2024

बगलामुखी जयंती 2024 शुभ मुहूर्त (Baglamukhi Jayanti 2024 Shubh Muhurat)

बगलामुखी जयंती पर पूजा का शुभ मुहूर्त- सुबह 11 बजकर 57 मिनट से दोपहर 12 बजकर 38 मिनट तक (15 मई 2024)

अष्टमी तिथि- पूरे दिन


ये भी पढ़ें- Ganga Saptami Significance: गंगा सप्तमी का महत्व

बगलामुखी जयंती की कथा (Baglamukhi Jayanti Story)

हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार सतयुग में पृथ्वी पर भारी तूफान आया था और पृथ्वी नष्ट होने वाली थी। जिसमें विश्व की सभी प्रजातियां लुप्त होने वाली थीं। जिसकी वजह से भगवान विष्णु चिंतित हुए और इसका समाधान पाने के लिए भगवान शिव के पास गए। भगवान शिव ने उन्हें बताया कि केवल 'देवी शक्ति' ही इस दुनिया को बचा सकती हैं। 

इसलिए भगवान विष्णु ने हल्दी की झील, हरिद्रा सरोवर की सीमा पर देवी पार्वती को प्रसन्न करने के लिए तपस्या की। भगवान विष्णु की भक्ति से प्रभावित होकर देवी बगलामुखी के रूप में हल्दी की झील से प्रकट हुईं। देवी बगलामुखी ने तूफान को शांत किया और ब्रह्मांड में व्यवस्था बहाल की। जिसकी वजह से उस रात्रि को वीर रात्रि कहा जाता है।


कोई टिप्पणी नहीं

If you have and doubts. Please Let Me Know

Blogger द्वारा संचालित.