Header Ads

Guru Purnima Puja Vidhi: यहां जानें गुरु पूर्णिमा की संपूर्ण पूजा विधि


guru purnima puja vidhi guru purnima puja at home guru purnima pooja
Guru Purnima Puja Vidhi

Guru Purnima Puja Vidhi: गुरु पूर्णिमा को हिंदू धर्म में बहुत ही अधिक महत्व दिया जाता है। क्योंकि इस दिन सभी शिष्य अपने गुरुओं की पूजा करते हैं और उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। यह पर्व आषाढ़ मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। जिसे व्यास पूर्णिमा (Vyas Purnima) के नाम से भी जाना जाता है। माना जाता है कि इस दिन महाभारत के रचयिता वेद व्यास जी का जन्म हुआ था। इसी वजह से जिन लोगों के गुरु नहीं होते वे लोग इस दिन वेद व्यास जी की पूजा (Ved Vyas Puja) करते हैं तो बिना किसी देरी के चलिए जानते हैं क्या है गुरु पूर्णिमा की पूजा विधि।

ये भी पढ़ें- Guru Purnima Importance: जानिए क्या है गुरु पूर्णिमा का महत्व

गुरु पूर्णिमा का पूजा विधि (Guru Purnima Pujan Vidhi)

1. गुरु पूर्णिमा के दिन साधक को ब्रह्ममुहूर्त में उठकर स्नान करना चाहिए और फिर पीले या सफेद रंग के वस्त्र पहनने चाहिए।

2. इसके बाद अपने गुरु के पास जाकर उनकी पूजा करें। यदि आपके कोई गुरु नहीं है तो आप व्यास जी की इस दिन दिन पूजा कर सकते हैं। 

3. इस दिन सबसे पहले एक चौकी पर व्यास जी का चित्र स्थापित करें और फिर इस चित्र को फूल-मालाओं से सजाएं। उनकी विधिवत पूजा करें।

ये भी पढ़ें- Guru Purnima 2024 Date and Time: गुरु पूर्णिमा 2024 में कब है, जानिए शुभ मुहूर्त और गुरु पूर्णिमा की कथा

4. वहीं यदि आपके गुरु हैं तो आप अपने गुरु के पास जाकर सबसे पहले उनके चरण छुएं और फिर उन्हें वस्त्र और दक्षिणा आदि देकर उनका आर्शीवाद लें।

5. इसके बाद अपने माता-पिता और बड़े भाई -बहन का भी आशीर्वाद ले सकते हैं। गुरु पूर्णिमा का दिन गुरु से मंत्र प्राप्त करने के लिए भी श्रेष्ठ माना जाता है।

कोई टिप्पणी नहीं

If you have and doubts. Please Let Me Know

Blogger द्वारा संचालित.