Header Ads

Sawan 2024 Start and End Date: जानिए साल 2024 में कब से शुरू होगा सावन और क्या है सावन मास की कथा

sawan 2024 start and end date shravan 2024 kab se hai sawan month story
Sawan 2024 Start and End Date

Sawan 2024 Start and End Date: सावन के महिने में भगवान शिव (Lord Shiva) की विशेष पूजा अर्चना की जाती है। शास्त्रों के अनुसार सावन के महिने में भगवान शिव पृथ्वीं लोक पर भ्रमण करते हैं। इस पूरे महीने में भगवान शिव की विशेष पूजा अर्चना की जाती है। सावन के महीने में कांवड़ लाने की भी परंपरा है। जहां लोग पवित्र नदियों से जल लाकर सावन शिवरात्रि पर भगवान शिव का अभिषेक करते हैं। वहीं इसके अलावा सावन के महीने में में पड़ने वाले सोमवार को भी विशेष माना जाता है। सावन के सोमवार पर भगवान शिव की पूजा और व्रत करने से सभी सुखों की प्राप्ति होती है। अगर कोई कुंवारी कन्या सावन के सोमवार का व्रत (Sawan Somwar Vrat) रखती है तो उसे मनचाहा वर प्राप्त होता है। तो आइए जानते हैं, सावन मास के प्रारंभ और समाप्ति की तिथि (Sawan Month Starting And Ending Date) और सावन की कथा (Sawan Ki Katha)



सावन मास 2024 प्रारंभ और समाप्ति की तिथि (Sawan Month 2024 Starting And Ending Date)

सावन मास का प्रारंभ- 22 जुलाई 2024

सावन मास की समाप्ति- 19 अगस्त 2024

ये भी पढ़ें- Vyasa Puja Importance: जानिए क्या है व्यास पूजा का महत्व

सावन मास की कथा (Sawan Month Story)

पौराणिक कथा के अनुसार राजा दक्ष की बेटी सती ने जब अपने जीवन को त्याग दिया था तब उन्होंने हिमालय राजा के घर में पार्वती के रूप में पुनर्जन्म लिया था। पार्वती भगवान शिव से विवाह करना चाहती थीं। यही कारण है कि उन्होंने श्रावण मास में तपस्या की। भगवान शिव पार्वती की भक्ति से प्रसन्न हुए और उन्होंने उनकी इच्छा पूरी की। भगवान शिव को श्रावण मास बहुत पसंद है क्योंकि इसी दौरान उन्हें अपनी पत्नी से पुनर्मिलन हुआ था।

वहीं श्रावण मास की एक अन्य कथा  'समुद्र मंथन' से संबंधित है जो श्रावण माह के दौरान किया गया था। इस मंथन के दौरान समुद्र से निकले चौदह तत्वों में से 'हलाहल' जहर को भगवान शिव ने दुनिया को बचाने के लिए पी लिया था। इसी वजह से उन्हें नीलकंठ के नाम से जाना जाने लगा। क्योंकि उन्होंने विष को अपने कंठ में धारण कर लिया था जो कि घातक विष के कारण नीला हो गया था। इसी वजह से सावन के महीने में भगवान शिव की पूजा को बहुत अधिक महत्व दिया जाता है।


कोई टिप्पणी नहीं

If you have and doubts. Please Let Me Know

Blogger द्वारा संचालित.