| Significance of Durga Ashtami |
दुर्गा अष्टमी का महत्व (Durga Ashtami Importance)
दुर्गा अष्टमी पर मां दुर्गा की पूजा की जाती है। पुराणों के अनुसार इसी दिन मां दुर्गा ने महिषासुर नामक राक्षस का वध किया था और महिषासुर के वध के उपरांत ही देवताओं को फिर स्वर्ग की प्राप्ति हुई थी।
वहीं इस दिन कुछ लोग नौ वर्ष तक की कन्याओं को भोजन कराकर नवरात्रि के व्रत का पारण करके उनका आशीर्वाद लेते हैं और मां दुर्गा को विदा करते हैं।
माना जाता है कि इस दिन मां दुर्गा की विधिवत पूजा करने से मनुष्य के जीवन के सभी संकट समाप्त हो जाते हैं। इस दिन विशेष रूप से मां दुर्गा के मंत्रों का जाप किया जाता है और दुर्गा सप्तशती का पाठ किया जाता है।
0 टिप्पणियाँ
If you have and doubts. Please Let Me Know