Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Shardiya Navratri 2025: झण्डेवाला देवी मंदिर में हुई भव्य श्रृंगार के साथ मां सिद्धिधात्री की विधिवत पूजा-अर्चना

shardiya navratri 2025 a grand decoration and ritualistic worship of goddess siddhidhatri took place at the jhandewala devi temple
Shardiya Navratri 2025

Shardiya Navratri 2025: राजधानी स्थित प्राचीन एवं ऐतिहासिक झण्डेवाला देवी मंदिर (Jhandewalan Devi Mandir) मे आज नवरात्रि के अंतिम दिन मां के नवें स्वरूप “माँ सिद्धिदात्री ’’ का श्रृंगार व पूजा अर्चना पूर्ण विधि-विधान के साथ की गई l मा सिद्धिदात्री (Goddess Siddhidhatri) कमल पुष्प पर विराजमान अपने साधकों को समस्त सिद्धियां प्रदान करने मे समर्थ हैं।

देवी पुराण के अनुसार भगवान शिव ने इनकी कृपा से ही सिद्धियों को प्राप्त किया था। इन्ही की अनुकंपा से ही भगवान शिव का आधा शरीर देवी का हुआ था और वह “अर्धनारीश्वर’’ नाम से प्रसिद्ध हुए।

नवरात्रि का अंतिम दिन महत्वपूर्ण माना जाता है क्योकि आज मां की उपासना करने से साधारण भक्तों की मनचाही मुरादें भी पूरी होती हैं। उन्हें सुख–समृद्धि प्राप्त होती है। झण्डेवाला देवी मंदिर मे पूरे नौं दिन माँ के नौं स्वरूपों का पूजन किया जाता है और नवरात्रि पर्व संपन्न होता है।


आज भी सारा दिन भक्त मां के दर्शन कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करते रहे। प्रात: 4:00 बजे व सायं 7.00 बजे की आरती व अन्य  कार्यक्रमों का सीधा प्रसारण मंदिर द्वारा मंदिर यूट्यूब चैनल,फेसबुक व वेबसाइट  पर किया जाएगा। 


मां के भक्त श्री अशोक भारद्वाज जी एंड पार्टी द्वारा दोपहर 12.00 बजे से सांय 4.00 बजे तक दुर्गा स्तुति के पाठ का आयोजन मंदिर मे किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ