Header Ads

Mars Transit 2021 Effect : मंगल का वृषभ राशि में गोचर, राहु भी होंगे साथ, जानिए अपनी राशि पर इसका प्रभाव

 

Mars Transit 2021 Effect : मंगल का वृषभ राशि में गोचर, राहु भी होंगे साथ, जानिए अपनी राशि पर इसका प्रभाव
Mars Transit 2021

Mars Transit 2021 Effect : मंगल ग्रह 22 फरवरी 2021 को सुबह 6 बजकर 34 मिनट पर राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। मंगल अपनी स्वंय की राशि मेष को छोड़कर वृषभ राशि में गोचर करने जा रहे हैं। वृषभ राशि में मंगल 14 अप्रैल 2021 तक रहेंगे और इसके बाद मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। मंगल का यह राशि परिवर्तन बहुत ही खास है क्योंकि जब मंगल वृषभ राशि में गोचर करेंगे तो वहां वह राहु ग्रह पहले से होंगे और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगल और राहु की युति शुभ नहीं मानी जाती है। वृषभ राशि मंगल की शत्रु राशि मानी जाती है और कई विद्वानों के अनुसार राहु की यह उच्च राशि मानी जाती है। ऐसे में राहू ग्रह का मंगल पर पूर्ण प्रभाव रहेगा। जिसकी वजह से लोगों में गुस्सा बढ़ सकता है। जिसके कारण उनके लड़ाई झगड़े भी हो सकते हैं। लेकिन सभी 12 राशि के जातको पर कैसा रहेगा मंगल के इस राशि परिवर्तन का असर आइए जानते हैं....

मंगल का मेष राशि में गोचर (Mars Transit For Aries)

मेष राशि के जातको के लिए मंगल का यह गोचर दूसरे भाव में होने जा रहा है। दूसरे भाव से वाणी,धन और कुटूंब का विचार किया जाता है। मंगल के इस गोचर के कारण आपके घर में अशांति का माहौल रह सकता है। इस समय में आपकी वाणी में कटूता आ सकती है। जिसकी वजह से आपका परिवार या रिश्तेदारों में से किसी के साथ झगड़ा भी हो सकता है। ऐसे में आपको अपनी वाणी पर संयम रखना चाहिए। धन के लिहाज से भी यह समय ठीक नहीं है। आपको इस समय में धन संचय करने में भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपको इस समय में न तो किसी को धन उधार देना चाहिए और न हीं किसी से धन उधार लेना चाहिए।

मंगल का वृषभ राशि में गोचर (Mars Transit For Taurus) 

वृषभ राशि के जातको के लिए मंगल का यह गोचर दूसरे भाव में हो रहा है। दूसरे भाव में मंगल का गोचर होने के कारण आपके अंदर क्रोध बढ़ सकता है। जिसका असर आपके पारिवारिक जीवन पर भी पड़ सकता है। इस समय में आपको स्वास्थय की ओर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।आपको इस समय में कोई चोट आदि भी लग सकती है। इसलिए इस समय में विशेष सावधानी बरतें। वहीं इस समय में आपके खर्च भी बढ़ सकते हैं। इसलिए खर्चों को लेकर सावधान रहें। यदि आप कोई प्रॉपर्टी खरीदना या बेचना चाहते हैं तो यह समय आपके लिए शुभ नहीं है। 

मंगल का मिथुन राशि में गोचर (Mars Transit For Gemini) 

मिथुन राशि के जातको के लिए मंगल का यह गोचर बारहवें भाव में होने जा रहा है। बारहवें भाव से व्यय का विचार किया जाता है। मिथुन राशि के जातको का इस समय में व्यय अधिक हो सकता है या फिर यह भी कह सकते हैं कि इस समय में आप जो भी कमाएंगे वह खर्च हो जाएगा। आपका यह धन बीमारी या किसी मुकद्दमें आदि पर भी खर्च हो सकता है। इसलिए इस समय में सावधान रहें। वैसे मंगल के इस गोचर के कारण आपके पराक्रम में वृद्धि होगी।जिसकी वजह से आप अपने सभी कामों को करने में पूरी मेहनत करेंगे। यदि आप विदेश जाना चाहते हैं तो मंगल का यह गोचर आपके लिए शुभ है। 

मंगल का कर्क राशि में गोचर (Mars Transit For Cancer) 

कर्क राशि के जातको के लिए मंगल का यह गोचर ग्यारहवें भाव हो रहा है। ग्यारहवें भाव से लाभ का विचार किया जाता है। मंगल के इस गोचर के कारण आपके लाभ में वृद्धि होगी। यदि आप नौकरी करते हैं तो इस समय में आपकी आय बढ़ सकती है। वहीं यदि आप व्यापार करते हैं तो आपके व्यापार में भी वृद्धि हो सकती है। संतान पक्ष के लिए भी मंगल का यह गोचर काफी शुभ है। इस समय में आपकी संतान को भी किसी तरह का कोई लाभ मिल सकता है। वहीं इस राशि के जो लोग प्रेम संबंधों में है वह अपने प्रेमी के आगे विवाह का प्रस्ताव भी रख सकते हैं। 

मंगल का सिंह राशि में गोचर (Mars Transit For Leo)

सिंह राशि के जातको के लिए मंगल का यह गोचर दशम भाव में होने जा रहा है। दशम भाव में मंगल का गोचर होने के कारण इस समय में आपके मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है। यदि आप नौकरी करते हैं और काफी समय से प्रमोशन के लिए प्रयास कर रहे थे तो इस समय में आपका प्रमोशन भी हो सकता है।लेकिन इस समय में आप पर काम का प्रेशर भी बढ़ सकता है। इस समय में आप कोई भूमि,भवन या वाहन आदि भी ले सकते हैं। लेकिन यह समय आपकी माता के स्वास्थय के लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं है। इसलिए अपनी माता के स्वास्थय के ओर विशेष ध्यान दें।

मंगल का कन्या राशि में गोचर (Mars Transit For Virgo)

कन्या राशि के जातको के लिए मंगल का यह गोचर नवम भाव में होने जा रहा है। नवम भाव से भाग्य का विचार किया जाता है। मंगल के इस गोचर के कारण आपको अपने भाग्य का कम ही साथ मिलेगा। इसलिए भाग्य के भरोसे बिल्कुल भी न बैठें बल्कि अपनी मेहनत को पहले से अधिक बढ़ा दें। वैसे इस समय में आपको अपने भाई बहनों और मित्रों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। इस समय में आपकी व्यर्थ की भाग दौड़ अधिक हो सकती है। आपको इस समय में लंबी यात्राएं भी करनी पड़ सकती है। जिस पर खर्च भी अधिक होगा और आपको सफलता भी प्राप्त नहीं होगी। इसलिए यात्राओं को टालने की ही कोशिश करें।

मंगल का तुला राशि में गोचर  (Mars Transit For Libra)

तुला राशि के जातको के लिए मंगल का यह गोचर अष्टम भाव में हो रहा है। अष्टम भाव में मंगल का गोचर होने के कारण आपके जीवनसाथी की सेहत खराब हो सकती है। इसके साथ ही उनकी वाणी में कटूता आ सकती है। जिसकी वजह से आप दोनों के बीच में लड़ाई- झगड़ा भी हो सकता है।वहीं यदि आप व्यापार करते हैं तो आपको इस समय में कोई नुकसान भी हो सकता है और यदि आप पार्टनरशिप में व्यापार करते हैं तो आपका अपने बिजनेस पार्टनर के साथ भी मतभेद हो सकता है। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों को लेकर भी यह ठीक नहीं है। वहीं यदि आप वाहन स्वंय चलाते हैं तो इस समय में सावधानी से वाहन चलाएं नहीं तो आपके साथ किसी प्रकार की कोई दुर्घटना हो सकती है।

मंगल का वृश्चिक राशि में गोचर (Mars Transit For Scorpio)

वृश्चिक राशि के जातको के लिए मंगल का यह सप्तम भाव में  हो रहा। सप्तम भाव से जीवनसाथी का विचार किया जाता है। मंगल के इस गोचर के कारण आपके जीवन की साथी की सेहत खराब हो सकती है। यदि आपका जीवनसाथी पहले से ही बीमार है तो उनकी सेहत की ओर इस समय पर विशेष ध्यान दें। वहीं यदि आप व्यापार करते हैं तो आपका इस समय में अपने व्यापार पर अधिक खर्च हो सकता है। वहीं वृश्चिक राशि के जो जातक नौकरी करते हैं उन्हें इस समय में अपने उच्च अधिकारियों के साथ किसी भी तरह की बहस से बचना चाहिए नहीं तो इस समय में आप परेशानी में आ सकते हैं।

मंगल का धनु राशि राशि में गोचर (Mars Transit For Sagittarius)

धनु राशि के जातको के लिए मंगल का यह छठे भाव में होने जा रहा है। छठे भाव से रोग,शुत्र और ऋृण का विचार किया जाता है। धनु राशि के जातको को इस समय में अपनी और अपनी संतान की सेहत की ओर विशेष ध्यान देना चाहिए। आप और आपकी संतान को इस समय में खून से संबंधित कोई परेशानी हो सकती है। वहीं धनु राशि के जिन जातको का कोई कोर्ट केस चल रहा है उन्हें इस समय में असफलता हाथ लग सकती है। मंगल के इस गोचर के कारण धनु राशि के जातको का खर्च अधिक होगा। जिसकी वजह से इन्हें कर्ज भी लेना पड़ सकता है। 

मंगल का मकर राशि में गोचर (Mars Transit For Capricorn)

मकर राशि के जातको के लिए मंगल का यह गोचर पंचम भाव में हो रहा है। पंचम भाव से प्रेम, संतान और विद्या का विचार किया जाता है। मकर राशि के जो जातक प्रेम संबंधों में उनके प्रेमी का इस समय में गुस्सा बढ़ सकता है।जिसकी वजह से आपके प्रेम जीवन में तनाव उत्पन्न हो सकता है। वहीं इस राशि के विद्यार्थियों को पढ़ाई पर फोकस करने में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा मकर राशि के जातको को इस समय में अपनी संतान की सेहत की और भी ध्यान देने की आवश्यकता है। वैसे इस राशि के जो लोग खेल या मनोरंजन आदि के क्षेत्र में है उन्हें इस समय में लाभ हो सकता है। 

मंगल का कुंभ राशि में गोचर (Mars Transit For Aquarius)

कुंभ राशि के जातको के लिए मंगल का यह चतुर्थ भाव में हो रहा है। चतुर्थ भाव से सुख और माता का विचार किया जाता है। मंगल के इस गोचर के कारण आपके सुखों में कमीं देखी जा सकती है। आपके अंदर इस समय में गुस्सा बढ़ सकता है। जिसकी वजह से पारिवारिक जीवन में आपको इस समय में निराशा हाथ लग सकती है। आपको इस समय में अपनी माता की सेहत की ओर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। इस समय में आपको कोई प्रॉपर्टी बेचना या खरीदना चाहते हैं तो अभी कुछ समय ओर रुक जाएं नहीं तो आपको नुकसान हो सकता है। 

मंगल का मीन राशि राशि में गोचर (Mars Transit For Pisces)

मीन राशि के जातको के लिए मंगल का यह गोचर तीसरे भाव में हो रहा है। तीसरे भाव से पराक्रम और छोटे भाई बहनों का विचार किया जाता है। मंगल के इस गोचर के कारण आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। आप इस समय में अपने काम को पूरा करने में पूरी मेहनत करेंगे। मंगल के इस गोचर के कारण आपके पराक्रम में तो वृद्धि होगी लेकिन इस समय में कोई अनैतिक कार्य बिल्कुल भी न करें नहीं तो आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। मंगल के इस गोचर के कारण आप और आपके छोटे भाई बहनों के बीच में भी मतभेद उत्पन्न हो सकता है। इसलिए भाई बहनों को साथ संबंधों को लेकर भी सतर्क रहें। आपकी इस समय में कोई छोटी मोटी यात्रा भी हो सकती है।  

कोई टिप्पणी नहीं

If you have and doubts. Please Let Me Know

Blogger द्वारा संचालित.