Header Ads

Mercury Transit Aquarius 2021: बुध का कुंभ राशि में गोचर, जानिए किस राशि के जातको को मिलेगा धन और मान- सम्मान

 

mercury transit aquarius 2021 mercury transit 11 mar to 1 apr budh ka kumbh rashi mein gochar
Mercury Transit 2021 

Mercury Transit Aquarius 2021: 
ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा के बाद बुध को सबसे तेज गति का ग्रह माना जाता है। जो 27 दिन में ही राशि परिवर्तन कर जाता है और इस बार भी बुध का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। बुध इस बार 11 मार्च 2021 को दोपहर 2 बजकर 17 मिनट पर मकर राशि को छोड़कर कुंभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिसके बाद बुध 1 अप्रैल 2021 को मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे बुध के इस राशि परिवर्तन का कैसा रहेगा सभी 12 राशियों के जातको पर असर आइए जानते हैं... 

मेष राशि 

मेष राशि के जातको के लिए बुध का यह गोचर लाभ भाव यानी ग्यारहवें भाव में होने जा रहा है। जिसकी वजह से इन्हें आय में वृद्धि हो सकती है। इस राशि के जो जातक नौकरी करते हैं उनकी सैलरी बढ़ सकती है। वहीं इस राशि के जो लोग व्यापार कर रहे हैं उन्हें भी इस समय में अपने व्यापार में लाभ प्राप्त हो सकता है। यदि आप किसी से प्रेम करते हैं तो प्रेम संबंधों के लिए यह समय काफी अच्छा लेकिन इस समय में आपका प्रेमी कुछ चालाक प्रवृत्ति का हो सकता है।वहीं इस राशि के जो लोग शादीशुदा हैं उनके दांपत्य जीवन में भी इस समय में प्रेम बढ़ेगा और जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे।


वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातको के लिए बुध का यह गोचर कर्म भाव यानी दशम भाव में हो रहा है। जिसकी वजह से इस समय में इस राशि के जातको को परिवार और रिश्तेदारी में मान- सम्मान की प्राप्ति होगी। वहीं इस समय में आप अपने कार्यक्षेत्र में बुद्धि का प्रयोग अधिक करेंगे। जिसकी वजह से आपको अपने उच्च अधिकारियों से भी सरहाना मिलेगी। इस समय में आपके परिवारिक सुखों में वृद्धि होगी। वहीं माता पिता के संबंधों में भी मजबूती आएगी। धन के लिहाज से भी यह काफी अच्छा है। इस समय में आप अपने धनार्जन के लिए अधिक मेहनत करेंगे। 

मिथुन राशि 

मिथुन राशि के जातको लिए बुध का यह गोचर भाग्य भाव यानी नवम भाव में होने जा रहा है। जिसकी वजह से आपको इस समय में आपको अपने भाग्य और परिवार का पूरा साथ मिलेगा। यदि आप प्रॉपर्टी से संबंधित कोई कार्य करते हैं तो यह इस समय में आपको लाभ प्राप्त हो सकता है। वहीं इस समय में आप अपने सभी कामों को पूरी मेहनत से करने की कोशिश करेंगे। आपको इस समय में आपके छोटे भाई बहनों और दोस्तों का भी पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। इस समय में आपकी यात्राएं भी हो सकती है। आपकी यह यात्राएं धार्मिक भी हो सकती है। 

कर्क राशि 

कर्क राशि के जातको के लिए बुध का यह गोचर मृत्यु भाव यानी अष्टम भाव में होने जा रहा है। बुध के इस राशि परिवर्तन के कारण आपको समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस समय में आपका व्यय भी अधिक हो सकता है। आपका यह खर्च आपके ससुरालवालों पर हो सकता है। वहीं इस समय में आपको नसों से जुड़ी भी कोई समस्या हो सकती है। यदि आप पहले से ही बीमार हैं तो इस समय में सावधान रहें। वहीं बुध के इस गोचर के कारण आपके छोटे भाई बहनों को भी कष्ट हो सकता है या फिर आपका उनसे कोई विवाद हो सकता है। इसलिए छोटे भाई बहनों के साथ संबंधों को लेकर भी सतर्क रहें।  

सिंह राशि 

सिंह राशि के जातको के लिए बुध का यह गोचर सातवें भाव होने जा रहा है। जिसकी वजह से सिंह राशि के जातको के दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। वहीं यदि आप अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर कोई व्यापार करते हैं तो आपको अपने जीवनसाथी की वजह से लाभ की प्राप्ति हो सकती है। इस समय में आपके ने केवल आपके पारिवरिक सुखों में वृद्धि होगी बल्कि आपको धन लाभ भी हो सकता है। बुध के इस गोचर के कारण आप अपने सभी कामों को बुद्धिमता से निपटाने की कोशिश करेंगे। जिसमें आपको सफलता भी प्राप्त होगी।  

कन्या राशि 

कन्या राशि के जातको के लिए बुध का यह गोचर रोग भाव यानी छठे भाव में होने जा रहा है। बुध के इस गोचर के कारण आपको स्वास्थय संबंधी किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इस समय में आपको अपनी दिनचर्या पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। आपको इस समय नसों से जुड़ी कोई समस्या परेशान कर सकती है। वहीं इस राशि के जो जातक नौकरी करते हैं उनके ऊपर इस समय में काम का बोझ बढ़ सकता है। बुध के इस गोचर के कारण आपके खर्च भी बढ़ सकते हैं।इसलिए खर्चों को लेकर सावधान रहें। वहीं यदि आपने किसी लोन के अप्लाई किया है तो आपको इस समय में लोन की प्राप्ति हो सकती है।

तुला राशि

तुला राशि के जातको के लिए बुध का यह गोचर प्रेम और शिक्षा के भाव यानी पंचम भाव में होने जा रहा है। जो आपको मिले जुले परिणाम देगा। आप इस समय में आपने प्रेमी की इच्छाओं को पूरा करने पर ज्यादा ध्यान देंगे। जिसकी वजह से आपका अपने प्रेमी पर खर्चा भी अधिक हो सकता है।आपको इस समय में अधिक खर्च से बचना चाहिए नहीं तो आपको आने वाले समय में परेशानी हो सकती है।वहीं इस राशि के जो विद्यार्थी विदेश जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं उनके लिए समय काफी शुभ है। इसके अलावा इस राशि के जो जातक संतान प्राप्ति के इच्छुक है उनकी यह इच्छा पूरी हो सकती है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातको के लिए बुध का यह गोचर सुख भाव यानी चतुर्थ भाव में होने जा रहा है। बुध के इस गोचर के कारण आपके परिवार में सुख और शांति का वास होगा। आप इस समय में अपने पारिवारिक माहौल को सुखमय बनाने की पूरी कोशिश करेंगे। यदि आप काफी समय में कोई प्रॉपर्टी खरीदना या बेचना चाहते थे तो यह समय आपके लिए काफी शुभ है। आपको इस समय में प्रॉपर्टी खरीदने या बेचने से लाभ प्राप्त हो सकता है। वहीं इस समय में आपको पैतृक संपत्ति भी प्राप्त हो सकती है और साथ ही ससुराल से भी आपको किसी प्रकार का कोई लाभ प्राप्त हो सकता है। 

धनु राशि 

धनु राशि के जातको के लिए बुध का यह गोचर पराक्रम भाव यानी तीसरे भाव में होने जा रहा है। जिसकी वजह से आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। लेकिन आप इस समय में अपने सभी कामों को जल्दबाजी में पूरा करने की कोशिश करेंगे। आपको इस समय में जल्दबाजी से बचना चाहिए। यदि आपका अपने छोटे भाई बहनों के साथ किसी तरह का कोई विवाद चल रहा था तो वह इस समय में समाप्त हो जाएगा और आपके उनके साथ संबंध मधुर होंगे। वहीं बुध के इस गोचर के कारण आपको अपने भाग्य का पूर्णत: साथ मिलेगा। जिसकी वजह से आपको अपने सभी कामों में सफलता प्राप्त होगी।

मकर राशि 

मकर राशि के जातको के लिए बुध का यह गोचर धन भाव यानी दूसरे भाव में होने जा रहा है। बुध का यह गोचर आपके धन के लिहाज से अच्छा कहा जा सकता है। इस समय में आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इस समय में आपकी वाणी में मधुरता आएगी। जिसकी से आप दूसरों को प्रभावित करने में सफल होंगे। अगर आपका अपने ससुराल वालों से कोई विवाद चल रहा था तो वह इस समय में समाप्त हो जाएगा। वहीं परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। यदि आपने कोई कर्ज ले रखा है और आप उसे चुका नहीं पा रहे थे तो उस कर्ज को भी आप चुकाने में आप पूरी तरह से सफल रहेंगे।

कुंभ राशि 

कुंभ राशि के जातको के लिए बुध का गोचर पहले भाव में होने जा रहा है। जिसकी वजह से आपका व्यक्तित्व पहले से ज्यादा बेहतर होगा। इस समय में आप हर काम को सोच समझकर ही करेंगे। लेकिन आप इस समय में आपके अंदर जल्दबाजी की प्रवृत्ति बढ़ेगी। जिसकी वजह से आपको नुकसान भी हो सकता है। वैवाहिक जीवन के लिए बुध का यह गोचर काफी शुभ है। इस समय में आपके वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी। यदि आप पार्टनरशिप में व्यापार करते हैं तो आपके अपने बिजनेस पार्टनर के साथ भी संबंध मधुर होंगे।

मीन राशि

मीन राशि के जातको के लिए बुध का यह गोचर व्यय भाव में होने जा रहा है। बुध के इस गोचर के कारण आपका व्यय बढ़ सकता है। इस समय में आपको अपनी माता जी और पत्नी की सेहत पर ध्यान देना चाहिए। क्योंकि आपका यह खर्च अपनी माता जी और जीवनसाथी की सेहत पर हो सकता है। लेकिन जो लोग विदेश जाना चाहते हैं उनके लिए बुध का यह गोचर काफी शुभ है। इस राशि के जो लोग विदेश जाकर विवाह करना चाहते हैं उनके लिए बुध का यह गोचर काफी शुभ है। मीन राशि के जिन जातको का व्यापार विदेश से जुड़ा हुआ है उन्हें इस समय में लाभ प्राप्त हो सकता है। 



कोई टिप्पणी नहीं

If you have and doubts. Please Let Me Know

Blogger द्वारा संचालित.