Header Ads

Jupiter Transit 2021 In Aquarius: गुरु का कुंभ राशि में गोचर, जानिए क्या होगा सभी 12 राशियों के जातको पर इसका प्रभाव

Jupiter Transit 2021 In Aquarius Jupiter Transit 6 Apr To 14 Sept 2021 Jupiter Transit Effects jupiter transit in 2021
Jupiter Transit 2021 In Aquarius

Jupiter Transit 2021 In Aquarius:ज्योतिष शास्त्र में देव गुरु बृहस्पति को सबसे अधिक शुभ ग्रह माना जाता है। गोचर में देव गुरु बृहस्पति के राशि परिवर्तन को अधिक महत्व दिया जाता है। क्योंकि यह एक नैसर्गिक शुभ ग्रह है। जिसकी दृष्टि भी अधिक शुभ मानी जाती है। इस समय देव गुरु बृहस्पति मकर राशि में गोचर कर रहे हैं। जो गुरु की नीच राशि मानी जाती है। लेकिन 6 अप्रैल 2021 मंगलवार के दिन सुबह 3 बजकर 20 मिनट पर देव गुरु कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे और 14 सितंबर 2021 को मंगलवार के दिन दोपहर 1 बजकर 13 मिनट पर एक बार फिर से अपनी वक्री चाल से मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे। जिसके बाद एक बार फिर से 21 नवंबर 2021 को रविवार के दिन सुबह 3 बजकर 36 मिनट पर देव गुरु बृहस्पति कुंभ राशि में गोचर जाएंगे। गुरु के इस राशि परिवर्तन का कैसा रहेगा सभी 12 राशियों के जातको पर आइए जानते हैं।

Sun Transit 2021 March: सूर्य का मीन राशि में गोचर, जानिए मेष से लेकर मीन तक इसका प्रभाव


मेष राशि
 

मेष राशि के जातको के लिए गुरु का यह गोचर ग्यारहवें भाव में होने जा रहा है। जो आपके लिए शुभ है। गुरु के इस गोचर के कारण आपको कई प्रकार के लाभ प्राप्त हो सकते हैं। आपको इस समय में आय के कई साधन प्राप्त हो सकते हैं। आपको इस समय में अपने भाई बहनों और दोस्तों से भी लाभ प्राप्त हो सकता है। इस समय में आपके सोशल सर्कल में वृद्धि होगी। जिसकी वजह से भी आपको कई तरह के लाभ प्राप्त हो सकते हैं। वहीं इस राशि के जो जातक प्रेम संबंधों में उनके प्रेम जीवन में भी मधुरता आएगी। शादीशुदा लोगों के लिए भी गुरु का यह गोचर काफी शुभ है। आपके दांपत्य जीवन में चल रहा तनाव इस समय में समाप्त होगा। गुरु के इस गोचर के कारण आपको यात्राओं से भी लाभ प्राप्त होगा। यदि आप धर्म कर्म के कामों से जुड़े हुए हैं तो गुरु का यह गोचर आपके लाभ में कई गुना वृद्धि करेगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातको के लिए गुरु का यह गोचर दशम भाव में हो रहा है। जिसकी वजह से आप पर काम का प्रेशर बढ़ सकता है। लेकिन इस समय में की गई मेहनत आपको आने वाले समय में लाभ देगी। गुरु के इस गोचर के कारण आपके पारिवारिक सुखों में वृद्धि होगी। इस समय में आपकी वाणी मधुरता आएगी। जिसकी वजह से आपको परिवार और समाज में सम्मान प्राप्त हो सकता है। धन के लिहाज से भी गुरु का यह गोचर आपके लिए काफी शुभ है। यदि आपकी माता जी और आपके बीच में किसी तरह का कोई तनाव चल रहा था तो वह इस समय में समाप्त हो जाएगा। वहीं गुरु के इस गोचर के कारण आपकी माता के स्वास्थय में भी सुधार होगा। लेकिन इस समय में आपके पिता का स्वास्थय खराब हो सकता है।इसलिए पिता के स्वास्थय की ओर विशेष ध्यान दें। 

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातको के लिए गुरु का यह गोचर नवम भाव में होने जा रहा है। गुरु के इस गोचर के आपको भाग्य का साथ मिलेगा। इस समय में आपकी योजनाएं सफल हो सकती हैं। यदि आपके वैवाहिक जीवन में किसी प्रकार का कोई तनाव चल रहा था तो वह इस समय में समाप्त हो जाएगा। आपके व्यक्त्तित्व में इस समय में निखार आएगा। जिसकी वजह से लोग आपसे आकर्षित भी होंगे। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए भी गुरु का यह गोचर काफी शुभ है। जो विद्यार्थी इस समय में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं या फिर उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं उन्हें इस समय में सफलता मिलेगी। वहीं मिथुन राशि के व्यापारियों के लिए भी गुरु का यह गोचर काफी अच्छा है। इस समय में आपके व्यापार में वृद्धि हो सकती है। बिजनेस पार्टनर के साथ भी संबंधों में मधुरता आएगी।

कर्क राशि 

कर्क राशि के जातको के लिए गुरु का यह गोचर अष्टम भाव में हो रहा है। जिसकी वजह से इन्हें कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। यदि आप अध्यात्म के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं तो गुरु का यह गोचर आपके लिए शुभ है। आपको इस समय में आध्यात्मिक ज्ञान की प्राप्ति हो सकती है। लेकिन जो लोग अध्यात्म के क्षेत्र से नहीं जुड़े हैं उन्हें इस समय में कष्ट हो सकता है। इस समय में कर्क राशि के जातको को भाग्य का कम ही साथ ही मिलेगा। इसके अलावा इनका अपने पिता के साथ भी मतभेद हो सकता है या फिर पिता के स्वास्थय की वजह से इन्हें परेशानी हो सकती है। ससुराल पक्ष के साथ भी आपके रिश्ते इस समय में खराब हो सकते हैं। इस समय में आपको अपने स्वास्थय  पर भी अधिक ध्यान दे देना चाहिए। क्योंकि गुरु के इस गोचर के कारण आपको स्वास्थय सबंधी कोई परेशानी हो सकती है। 

Mercury Transit Aquarius 2021: बुध का कुंभ राशि में गोचर, जानिए किस राशि के जातको को मिलेगा धन और मान- सम्मान

सिंह राशि

सिंह राशि के जातको के लिए गुरु का यह गोचर सप्तम भाव में हो रहा है। गुरु के इस गोचर के कारण आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। लेकिन आपके वैवाहिक जीवन में किसी तरह का कोई तनाव उत्पन्न हो सकता है। इसलिए वैवाहित जीवन को लेकर सावधान रहें। वहीं इस राशि के जो लोग प्रेम संबंधों में हैं उनके प्रेम जीवन में मधुरता आएगी। इस राशि के जो जातक विवाह करना चाहते हैं उनके लिए गुरु का यह गोचर काफी शुभ है। इसके अलावा यदि आप अपने प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो उसके लिए भी गुरु का यह गोचर काफी शुभ है। गुरु के  इस गोचर के कारण सिंह राशि के व्यापारियों को भी अधिक लाभ प्राप्त होगा। इस समय में आप अपने व्यापार का विस्तार कर सकते हैं।वहीं इस समय में आपके अपने भाई बहनों और दोस्तों के साथ संबंध मधुर होंगे और आपको उनका भरपूर साथ भी मिलेगा।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातको के लिए गुरु का यह गोचर छठे भाव में  रहा है। छठे भाव में गुरु का गोचर होने के कारण आपके जीवनसाथी की सेहत खराब हो सकती है। इस समय में आपका अपने जीवनसाथी पर खर्च भी अधिक हो सकता है। वहीं इस राशि के व्यापारियों को भी बिजनेस पार्टनर के साथ संबंधों को लेकर सर्तक रहना चाहिए आपका अपने बिजनेस पार्टनर के साथ किसी तरह का कोई विवाद हो सकता है। यदि आप कोई प्रॉपर्टी खरीदना या बेचना चाहते हैं तो इस समय में थोड़ा रुक जाएं नहीं तो आप कानूनी विवाद में फंस सकते हैं। वैसे इस समय में कन्या राशि के नौकरी करने वाले जातको को प्रमोशन मिल सकता है। इस समय में आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।धन लाभ के भी इस समय में आपको अवसर प्राप्त हो सकते हैं। परिवार के साथ  संबंधों में भी मधुरता आएगी।

तुला राशि 

तुला राशि के जातको के लिए गुरु का यह गोचर पंचम भाव में होने जा रहा है। इस राशि के जो शादीशुदा जातक संतान प्राप्ति के इच्छुक थे। उनकी यह इच्छा इस समय में पूरी हो सकती है। वहीं इस राशि के विद्यार्थियों के लिए भी गुरु का यह गोचर शुभ कहा जा सकता है। इस समय में आपको आपकी मेहनत का उचित परिणाम प्राप्त होगा।गुरु की पंचम दृष्टि आपके भाग्य भाव पर पढ़ रही है।जिसकी वजह से आपका भाग्य इस समय में आपका पूरी तरह से साथ देगा। वहीं इस समय में आपकी कुछ यात्राएं भी हो सकती हैं। गुरु की सप्तम दृष्टि आपके लाभ पर पड़ रही है। जिसकी वजह से आपकी धन से जुड़ी समस्याएं दूर होंगी और आपकी आय में भी वृद्धि होगी। यदि गुरु की नवम दृष्टि की बात करें तो यह आपके लग्न भाव पर पड़ रही है। जिसकी वजह से आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातको के लिए गुरु का यह गोचर चतुर्थ भाव में होने जा रहा है। जिसकी वजह से आपके परिवार में इस समय में कोई धार्मिक कार्य भी भी हो सकता है। इस समय में आपके परिवार में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आपकी माता का स्वास्थय इस समय में खराब हो सकता है। इस समय में आपका संचित धन अपने परिवार पर अधिक खर्च हो सकता है। लेकिन नौकरी करने वाले जातको को इस समय में प्रमोशन मिल सकता है। वहीं यदि आपका अपने पिता के साथ किसी तरह का कोई विवाद चल रहा था तो इस समय में वह समाप्त हो जाएगा और आपके अपने पिता के साथ संबंध मधुर होंगे। गुरु के इस गोचर के कारण आपके मान- सम्मान में भी वृद्धि होगी। इस समय में आप प्रॉपर्टी पर भी इंवेस्ट कर सकते हैं। जिससे आपको आने वाले समय में लाभ प्राप्त हो सकता है।

धनु राशि 

धनु राशि के जातको के लिए गुरु का यह गोचर तीसरे भाव में होने जा रहा है। गुरु के इस गोचर के कारण आपके अंदर कुछ आलस्य आ सकता है। इस समय में आपका अपने छोटे भाई बहनों के साथ भी तरह का कोई विवाद हो सकता है। वैसे इस समय में आपको अपने भाग्य का पूर्ण साथ मिलेगा। इस समय में आपको यात्राएं भी अधिक होंगी। जो आपके लिए सुखद ही रहेंगी। यदि वैवाहिक जीवन की बात करें तो इस समय में आपके वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी। अगर आपका अपने जीवनसाथी के साथ किसी तरह का कोई विवाद चल रहा था तो वह इस समय में समाप्त हो जाएगा। व्यापारियों के लिए भी गुरु का यह गोचर काफी शुभ है। इस समय में आपके अपने बिजनेस पार्टनर के साथ संबंध मधुर होंगे और साथ ही आपको व्यापार में भी लाभ प्राप्त होगा। 

मकर राशि 

मकर राशि के जातको के लिए गुरु का यह दूसरे भाव में होने जा रहा है। दूसरे भाव में गुरु का गोचर होने के कारण आपके घर में कोई शुभ कार्य हो सकता है। जिस पर आपका खर्च भी अधिक हो सकता है। लेकिन गुरु के इस गोचर के कारण आप धन संचय करने में सफल रहेंगे। लेकिन इस समय में आपकी वाणी कुछ कटू हो सकती है। जिसकी वजह से आपका अपने परिवार के लोगों के साथ विवाद हो सकता है। इसलिए अपनी वाणी पर संयम रखें।लेकिन इस समय में आपको पैतृक संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। अगर आपका अपने ससुराल पक्ष के साथ किसी तरह का कोई विवाद चल रहा था तो वह इस समय में समाप्त हो जाएगा। आपको इस समय में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। यदि आप नौकरी करते हैं तो आपके उच्च अधिकारी इस समय में काफी प्रसन्न रहेंगे।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातको के लिए गुरु का यह गोचर लग्न भाव में हो रहा है। गुरु के इस गोचर के कारण आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। लेकिन गुरु का यह गोचर आपके स्वास्थय के लिए ठीक नहीं कहा जा सकता। इसलिए स्वास्थय के प्रति किसी तरह की भी लापरवाही न बरतें। गुरु के इस गोचर के कारण आपके वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी। आपको इस समय में अपने जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। इस राशि के जो जातक प्रेम संबंधों में हैं। उनके लिए भी गुरु का यह गोचर ठीक कहा जा सकता है। इस समय में उनके प्रेम जीवन में भी मधुरता आएगा। इस राशि के विद्यार्थी वर्ग को भी अपनी शिक्षा में मनचाहा परिणाम प्राप्त हो सकता है।  वहीं इस राशि के व्यापारी अपने व्यापार का विस्तार करने के बारे में सोच सकते हैं। जिसमें भाग्य का भी इन्हें पूर्ण साथ मिलेगा।  

मीन राशि 

मीन राशि के जातको के लिए गुरु का यह गोचर व्यय भाव में होने जा रहा है। गुरु के इस गोचर के कारण आपको स्वास्थय संबंधी परेशानियां हो सकती है। इस समय में आपका व्यय भी अधिक हो सकता है। जिसकी वजह से भी आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। वैसे इस राशि के जो लोग विदेश जाना चाहते हैं उनके लिए यह काफी शुभ है। इस समय में आपको परिवार के लोगों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। आप इस समय में अपने परिवार पर धन खर्च कर सकते हैं या फिर अपने परिवार के भविष्य के लिए कहीं पर इंवेस्ट कर सकते हैं। गुरु के इस गोचर के कारण आपको अपने शत्रुओं से भी मुक्ति मिलेगी। यदि आपका कोई कोर्ट केस चल रहा है तो आपको उसमें भी सफलता प्राप्त हो सकती है। इस समय में आपके अपने ससुराल पक्ष के साथ भी संबंध मधुर होंगे। 

 


कोई टिप्पणी नहीं

If you have and doubts. Please Let Me Know

Blogger द्वारा संचालित.