Header Ads

Venus Transit In Aries 2021: 10 अप्रैल को शुक्र का मेष राशि में गोचर,जानिए सभी 12 राशियों के जातको पर इसका प्रभाव

venus transit in aries 2021 venus transit in aries 10 Apr 2021 to 4 may 2021 venus transit 2021 venus transit 2021 effects
Venus Transit 2021


 Venus Transit In Aries 2021: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को वैभव और भौतिक सुखों का कारक ग्रह माना गया है। शुक्र के गोचर का प्रभाव न केवल धन पर बल्कि वैवाहिक जीवन पर भी पड़ता है। यदि शुक्र के राशि परिवर्तन की बात करें तो शुक्र 10 अप्रैल 2021 को शनिवार के दिन सुबह 8 बजकर 12 मिनट पर मेष राशि में गोचर करने जा रहा है। जिसके बाद शुक देव 4 मई 2021 तक मेष राशि में ही रहेंगे  और इसके बाद वृषभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे।  शुक्र के इस राशि परिवर्तन का कैसा रहेगा आपकी राशि पर असर आइए जानते हैं.... 

मेष राशि

मेष राशि के जातको के लिए शुक्र का गोचर पहले भाव यानी लग्न भाव में होने जा रहा है। इस समय में आप अपना धन अपने ऊपर अधिक खर्च कर सकते हैं। इस समय में आप अपने शौकों को पूरा करने में भी अपना धन खर्च करेंगे। शुक्र का यह गोचर आपके दांपत्य जीवन के लिए भी काफी अच्छा है। इस समय में आपके दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। वहीं यदि आपके वैवाहिक जीवन में किसी तरह का कोई तनाव चल रहा था तो वह भी इस समय में समाप्त हो जाएगा। व्यापारियों के लिए शुक्र का यह गोचर काफी शुभ है। इस समय में आपको अपने व्यापार में सफलता प्राप्त होगी और लाभ के भी कई अवसर प्राप्त होंगे।

वृषभ राशि 

वृषभ राशि के जातको के लिए शुक्र का यह गोचर बारहवें भाव में होने जा रहा है। शुक्र का व्यय भाव में गोचर होने के कारण आपका धन इस समय में अधिक खर्च हो सकता है।इसलिए आपको सोच समझकर ही धन खर्च करना चाहिए।इस समय में आपकी कोई अनचाही यात्रा भी हो सकती है। जिस पर भी आपका धन अधिक खर्च हो सकता है। इसलिए यात्राओं को टालने का प्रयास करें । लेकिन यदि आप विदेश जाना चाहते हैं तो शुक्र का यह गोचर आपके लिए काफी शुभ है। शुक्र के इस गोचर के कारण आपको स्वास्थय संबंधी कोई परेशानी आ सकती है। इसलिए स्वास्थय की प्रति लापरवाही न बरतें। 

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातको के लिए शुक्र का यह गोचर ग्यारहवें भाव में होने जा रहा है। शुक्र के इस गोचर के कारण आपकी आय और खर्चे समान मात्रा में रहेंगे। यदि आप व्यापार विदेशों से जुड़ा हुआ है तो शुक्र का यह गोचर आपके लिए काफी शुभ है। इस समय में आपको विदेश से अधिक लाभ प्राप्त हो सकता है। वहीं यदि आप किसी प्रेम करते हैं तो शुक्र का यह गोचर आपके लिए काफी शुभ है। इस समय में आपके प्रेम जीवन में मधुरता आएगी और पुरानी सभी गलतफहमियां दूर होंगी। मिथुन राशि के जो लोग कला से जुड़े हुए हैं उनके लिए भी शुक्र का यह गोचर काफी शुभ है। इस समय में आपको अपने कलात्मक क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी।

कर्क राशि 

कर्क राशि के जातको के लिए शुक्र का यह गोचर दशम भाव में हो रहा है। शुक्र का यह गोचर आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। लेकिन इस समय में आपको अपने कार्यस्थल में महिला कर्मियों से कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस अपने व्यवहार को उचित बनाए रखने का प्रयास करें। शुक्र के इस गोचर के कारण आपके पारिवारिक जीवन में सुखों की वृद्धि होगी। इस समय में आप अपने घर को रिनोवेशन भी करा सकते हैं। इसके अलावा आपके अपनी माता के भी संबंध मधुर होंगे। यदि आप काफी समय से कोई वाहन आदि खरीदना चाहते थे तो यह समय आपके लिए काफी शुभ है। 

सिंह राशि 

सिंह राशि के जातको के लिए शुक्र का यह गोचर नवम भाव में होने जा रहा है। नवम भाव में शुक्र का गोचर होने के कारण आपका नौकरी में परिवर्तन हो सकता है या फिर आपका कहीं ट्रांर्सफर हो सकता है। जो आपको कुछ परेशानी दे सकता है। वैसे यह परिवर्तन आपके हित में ही रहेगा। इस समय में आपको भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। वहीं इस समय में आपके पराक्रम में भी वृद्धि होगी। इस समय में आपके अपने छोटे भाई बहनों के साथ भी संबंध मधुर होंगे। इस समय में आपकी कुछ यात्राएं भी हो सकती है जो आपके लिए कष्टकारी हो सकती हैं। 

कन्या राशि 

कन्या राशि के जातको के लिए शुक्र का यह गोचर अष्टम भाव में होने जा रहा है। शुक्र का यह गोचर आपके लिए कुछ परेशानी भरा रह सकता है। इस समय में आपके पिता की सेहत खराब हो सकती है और आपका उन पर धन खर्च हो सकता है। लेकिन इस समय में आपकी आर्थिक मजबूत बनी रहेगी। इस समय में आपको भाग्य का बिल्कुल भी साथ नहीं मिलेगा। इसलिए भाग्य के भरोसे बिल्कुल भी न बैठें।ससुराल के साथ भी संबंधों को लेकर सतर्क रहें।इस समय में आपका अपने ससुराल वालों के साथ भी झगड़ा हो सकता है। वैसे इस समय में आपको अपने परिवार का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। 

तुला राशि

तुला राशि के जातको के लिए शुक्र का यह गोचर सप्तम भाव में होने जा रहा है। शुक्र के इस गोचर के कारण आपके जीवनसाथी को किसी तरह की परेशानियों का सामना कड़ सकता है। लेकिन इस समय में आपके दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। यदि आपका अपने जीवनसाथी के साथ किसी तरह का कोई विवाद चल रहा था तो वह इस समय में समाप्त हो जाएगा। वहीं इस समय में आपके व्यक्तित्व में भी निखार आएगा। यदि आप व्यापार करते हैं तो बिजनेस पार्टनर के साथ संबंधों को लेकर सतर्क रहें। वैसे इस समय में आप अपने व्यापार का विस्तार करने के लिए धन खर्च कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि 

वृश्चिक राशि के जातको के लिए शुक्र का यह गोचर छठे भाव में होने जा रहा है। शुक्र के इस गोचर के कारण आपके जीवनसाथी को स्वास्थय संबंधी कोई परेशानी आ सकती है। इस समय में आपका व्यय भी अधिक अधिक हो सकता है। जिसकी वजह से आपकी आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। इस समय में आपको अपने शत्रुओं से भी परेशानी हो सकती है। इसलिए अपने शत्रुओं से सतर्क रहें। यदि आपका कोई कोर्ट केस चल रहा था तो आपको उसमें भी असफलता प्राप्त हो सकती है। यदि आप कहीं पर निवेश करना चाहते हैं तो अभी आपको रूक जाना चाहिए क्योंकि अभी समय आपके अनुकूल बिल्कुल भी नहीं है।

धनु राशि 

धनु राशि के जातको के लिए शुक्र का यह गोचर पंचम भाव में होने जा रहा है। पंचम भाव में शुक्र का गोचर होने के कारण आपके अपने प्रेमी के साथ संबंध मधुर होंगे। यदि आपका अपने प्रेमी के साथ किसी तरह का कोई विवाद चल रहा था तो वह इस समय में समाप्त हो जाएगा। शुक्र के इस गोचर के कारण आपको कई तरह के लाभ प्राप्त होंगे। यदि आपने किसी से कर्ज लिया था तो आप इस समय में अपना वह कर्ज चुका सकते हैं। इस समय में आपको धन कमाने के लिए भी कई अवसर प्राप्त होंगे। लेकिन विद्यार्थियों के लिए शुक्र का गोचर का ठीक नहीं कहा जा सकता। इस समय में आपका मन पढ़ाई भटक सकता है। 

मकर राशि 

मकर राशि के जातको के लिए शुक्र का यह गोचर चतुर्थ भाव में होने जा रहा है। चतुर्थ भाव में शुक्र का गोचर होने के कारण आपके पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। इस समय में आप अपने घर के रखाव और उसे सजाने पर अधिक ध्यान देंगे।पारिवार की सुख और समृद्धि को बढ़ाने के लिए आप परिवार के लोगों पर धन भी खर्च कर सकते हैं। शुक्र के इस गोचर के कारण आपको मान-सम्मान की प्राप्ति भी होगी। यदि आप नौकरी करते हैं तो इस समय में आपका प्रमोशन हो सकता है। इस समय में आपके काम को आपके उच्च अधिकारियों के द्वारा सरहाया जाएगा। माता पिता के संबंधों में भी मधुरता आएगी। 

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातको के लिए शुक्र का गोचर तीसरे भाव में होने जा रहा है। शुक्र के इस भाव से गोचर करने के कारण आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। इस समय में आपको अपने छोटे भाई बहनों और मित्रों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। शुक्र के इस गोचर के कारण आपका भाग्य भी आपका पूरा साथ देगा। जिसकी वजह से आपको कुछ रूके हुए काम इस अवधि में बन सकते हैं। वहीं इस समय में आपकी कुछ यात्राएं भी हो सकती है। जो आपके लिए सुखद रहेंगी। यदि आप परिवार के साथ किसी तीर्थ स्थान पर जाना चाहते थे तो शुक्र का यह गोचर आपके लिए काफी शुभ है।

मीन राशि

मीन राशि के जातको के लिए शुक्र का यह गोचर दूसरे भाव में होने जा रहा है। शुक्र के इस गोचर के कारण आपकी वाणी में मधुरता आएगी। जिसकी वजह से आपका दूसरों पर काफी अच्छा प्रभाव पड़ेगा। इस समय में आप धन को संचय करने में भी सफल होंगे। शुक्र के इस गोचर के कारण आपके परिवार में कोई शुभ और मांगलिक कार्य हो सकता है। परिवार के संबंधों में इस समय में मधुरता आएगी। यदि आपका अपने ससुराल वालों के साथ किसी तरह का कोई विवाद चल रहा था तो इस समय में आपके उनके साथ मधुर हो जाएंगे।वहीं इस समय में आपको अपने ससुराल पक्ष से भी किसी तरह का कोई लाभ प्राप्त हो सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं

If you have and doubts. Please Let Me Know

Blogger द्वारा संचालित.