Header Ads

स्वप्न शास्त्र: सपने में अर्थी देखना शुभ या अशुभ, जानें यहां

स्वप्न शास्त्र: सपने में अर्थी देखना शुभ या अशुभ, जानें यहां
sapne mein arthi dekhna

 Swapna Shastra-Sapne Me Arthi Dekhna: सपने में अर्थी देखना यह सपना वास्तविक जीवन में बहुत ही ज्यादा मायने रखता है। क्योंकि यह सपना कई बार हमें डराता भी है। लेकिन स्वप्न शास्त्र क्या कहता है इसके बारे में क्या सपने में अर्थी देखना शुभ होता है या अशुभ (Sapne Mein Arthi Dekhna Shubh Hai ya Ashubh) आइए जानते हैं...

सपने में अर्थी देखना (Sapne Mein Arthi Dekhna)

सपने में अर्थी देखना स्वप्न शास्त्र के अनुसार एक शुभ सपना माना जाता है। इस सपने के अनुसार आने वाले समय में आपकी संभी परेशानियों की समाप्ति होगी। यदि आप काफी समय से बीमार चल रहे हैं तो आपको जल्द ही आपका स्वास्थय ठीक हो जाएगा। इसलिए सपने में अर्थी देखना स्वप्न शास्त्र के अनुसार एक बेहद ही शुभ और अच्छा सपना माना जाता है।

सपने में अर्थी ले जाना (Sapne Mein Arthi Le Jana)

अगर आप सपने में किसी अर्थी को ले जाते हुए देखते हैं  तो इस सपने के अनुसार आने वाले समय में आपका भाग्य उदय होगा यानी आपके भाग्य में वृद्धि होगी। जिसके अनुसार आने वाले समय में आपको जीवन में सफलता प्राप्त होगी। आपको जीवन में सुख,समृद्धि और शांति की प्राप्ति होगी। इसलिए सपने में शव यात्रा देखना एक अच्छा सपना माना जाता है। 

सपने में जलती चिता देखना (Sapne Mein Jalti Hui Chita Dekhna)

यदि आप सपने में किसी जलती हुई चिता को देखते हैं तो स्वप्न शास्त्र के अनुसार यह सपना भी एक शुभ सपना माना जाता है। इस सपने के अनुसार आने वाले समय में आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। जो आपके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लेकर आएगा। इसलिए सपने में जलती हुई चिता को देखना एक बहुत ही शुभ सपना माना जाता है। 

ये भी पढ़ें- स्वप्न शास्त्र: जानिए कैसा होता है सपने में आसमान देखना,शुभ या अशुभ

सपने में शव को पानी में तैरता हुआ देखना (Sapne Mein Shav ko Pani Mein Tairte Hue Dekhna)

अगर आप सपने में किसी शव को पानी में तैरता हुआ देखते हैं तो यह सपना भी एक अच्छा सपना माना जाता है। यह सपना जीवन में किसी नई शुरुआत को बताता है। यदि आप कोई भी नया काम करना करना चाहते हैं तो यह सपना आपके लिए बहुत ही शुभ है। इसलिए सपने में शव को पानी में तैरता हुआ देखना अच्छा माना जाता है। 

सपने में खुद का शव देखना (Sapne Mein Khud ka Shav Dekhna)

अगर आप सपने में खुद का शव देखते हैं तो यह सपना  बताता है कि जल्द ही आपके जीवन में कोई सकारात्मक बदलाव आने वाला है। जिसका फायदा आपको अपने पूरे जीवनकाल में मिलेगा। यह बदलाव किसी भी प्रकार का हो सकता है। लेकिन यह आपको लाभ ही देगा। इसलिए सपने में खुद का शव देखना भी एक अच्छा सपना माना जाता है।


कोई टिप्पणी नहीं

If you have and doubts. Please Let Me Know

Blogger द्वारा संचालित.