Header Ads

ज्योतिष शास्त्र: कुंभ राशि की महिलाएं होती हैं मेहनती, जानिए इनका स्वाभाव, प्रेम जीवन, शौक, गुण और अवगुण

jyotish shastra aquarius sign woman nature in hindi love life fond qualities and demerit


Jyotish Shastra: ज्योतिष शास्त्र में कुंभ राशि को राशि क्रम की ग्यारहवीं राशि माना जाता है। जिसके स्वामी शनिदेव माने जाते हैं। यह शनिदेव की दूसरी राशि होती है। शनि को नवग्रहों में न्याय का देवता माना जाता है। इसी कारण से इस राशि के लोगों में गंभीरता अधिक होती है तो बिना किसी देरी के चलिए जानते हैं कैसा होता है कुंभ राशि की महिलाओं का स्वाभाव, गुण, अवगुण, शौक और प्रेम जीवन।

कुंभ राशि की महिलाओं का स्वाभाव (Aquarius Sign Woman Nature)

कुंभ राशि की महिलाएं स्वतंत्र रूप से जीवन जीना पसंद करती हैं। यदि आप इस राशि की महिलाओं के ऊपर दबाव डालकर इनकी राय बदलने का प्रयास करेंगे तो आपको सदैव ही मुंह की खानी पड़ेगी। इस राशि की महिलाएं सदैव ढोंग और पाखंड से दूरी बनाकर रखती हैं। यह सदैव अपने आस-पास के लोगों को कुरीतियों और गलत प्रथाओं से दूर रखने का प्रयास करती हैं। सादा जीवन और उच्च विचार इनके अंदर साफ झलकता है। इस राशि की महिलाएं जितना है जैसा है उतने में ही संतुष्ट रहती हैं। इस राशि की महिलाएं ज्यादा दिखावे बाज और अहंकारी लोगों से दूरी बनाकर रखती हैं। आत्मनिर्भरता इनकी एक बहुत ही बड़ी पहचान है। किसी भी कार्य को करने के लिए यह भीड़ में जाना पसंद नहीं करतीं। परिवार और दोस्तों की राय पर भी यह निर्भर नहीं रहतीं। इन्हें यदि किसी कार्य करने के लिए कोई ठोस वजह मिल जाए तो इस राशि की महिलाएं उस कार्य को अवश्य ही करती हैं। चाहें इन्हें अपने परिवार और दोस्तों के विरोध में हीं क्यों न जाना पड़े।

कुंभ राशि की महिलाओं के गुण  (Aquarius Sign Woman Qualities)

कुंभ राशि की महिलाएं बहुत ही कल्पनाशील और बुद्धिमान होती हैं। इस राशि की महिलाएं हमेशा न्याय का ही पक्ष लेती हैं। क्योंकि इस राशि के स्वामी ग्रह शनिदेव हैं। जो स्वंय ही न्याय के देवता माने जाते हैं। कुंभ राशि की महिलाओं को वस्त्र पहनने का बहुत अच्छा सलीखा होता है और सामान्यत: इनके ऊपर पुराने वस्त्र भी खूब खिलते हैं। कुंभ राशि की महिलाओं की भाषा पर अच्छी पकड़ होती है। यह कम शब्दों में अपनी बात रखने में निपुण होती हैं। इस राशि की महिलाएं कठोर से कठोर शब्दों को हंसते-हंसते कह देती हैं। परिवार और मित्रों में इन्हें एक अच्छे सलाहकार के रूप में जाना जाता है। कल्पनाओं को वास्तविकता में कैसे बदलना है, यह कुंभ राशि की महिलाओं से बेहतर कोई नहीं जानता। सरलता,बुद्धिमानी और नित्य चिंतन से यह बड़ी-बड़ी योजनाओं को सफलतापूर्वक पूरा कर लेती हैं। इस राशि की महिलाएं कई बार भीड़ भाड़ में तो कई बार एकांत में रहना पसंद करती हैं। जहां यह अपने आस-पास किसी को भी बर्दाश्त नहीं करतीं।

कुंभ राशि की महिलाओं का प्रेम जीवन  (Aquarius Sign Woman Love Life)

कुंभ राशि की महिलाएं प्रेम हो या विवाह किसी के विरुद्ध नहीं जातीं।लेकिन जब बात आती है बंधन की और स्वतंत्रता की तो वहां इनका व्यवहार किसी को भी समझ नहीं आता। विवाह के पश्चात् इस राशि की महिलाएं काफी ईमानदार रहती हैं। लेकिन विवाह के बाद यह किसी भी प्रकार का कोई दबाव स्वीकार नहीं करतीं। इस राशि की महिलाएं अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन दोनों में ही गलतियों को स्वीकार करने में पीछे नहीं हटतीं और उसके लिए पश्चाताप भी करती हैं। जिसकी वजह से इनके प्रेम जीवन और वैवाहिक के टिकने में कोई परेशानी नहीं होती। कुंभ राशि की महिलाएं किसी भी परिस्थिति में अपने जीवनसाथी के साथ नही छोड़ती हैं। इतना ही नहीं इस राशि की महिलाएं अपने जीवनसाथी की इच्छाओं का पूरी तरह से ख्याल रखती हैं। कुंभ राशि की महिलाएं घर को सजाने और संवारने में भी निपुण होती हैं। इसी वजह से इन्हें ससुराल में काफी पसंद किया जाता है। 

कुंभ राशि की महिलाओं के शौक   (Aquarius Sign Woman Fond)

कुंभ राशि की महिलाएं बहुत ही बड़ी कला प्रेमी होती हैं। इस राशि की महिलाएं अपने जीवन में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से कला के श्रेत्र से जुड़ी रहती हैं।संगीत में इनकी कुछ ज्यादा ही रूची होती है और यदि इनकी कुंडली में शनि और शुक्र की स्थिति अच्छी हो तो ऐसी महिलाएं अपने जीवन में कला के श्रेत्रों में विशेष सम्मान व पुरस्कार भी प्राप्त करती हैं। इस रासि की महिलाओं को कुंकिग का भी बहुत अधिक शौक होता है। इन्हें अच्छा खाना बनाकर दूसरों को खिलाना काफी पसंद होता है। इस राशि की महिलाओं को क्रिएटिव काम करने ज्यादा पसंद होते हैं और इन्हें नई-नई जानकारियां भी प्राप्त करना ज्यादा पसंद होता है। इस राशि की महिलाओं को हरियाली जगहों पर घूमना काफी पसंद होता है। 

कुंभ राशि की महिलाओं के अवगुण  (Aquarius Sign Woman Demerit)

कुंभ राशि की महिलाएं दोस्त बनाने में और राशियों के मुकाबले थोड़ा ज्यादा समय लेती हैं। वहीं इस राशि की महिलाओं को यदि अपने अनुसार कोई दोस्त न मिले तो यह किसी से दोस्ती भी नहीं करतीं।इस राशि की महिलाएं किसी भी विषय और समस्या को समझने के लिए बहुत ही गहराई से तथ्यों का विश्लेषण करती हैं और हल के रूप में आश्चर्यचकित करने वाले समाधान लाती हैं। लेकिन इनका यह गुण कई बार इनका सबसे बड़ा अवगुण भी बन जाता है। कई बार कुंभ राशि की महिलाएं अपने इसी अवगुण के कारण डिप्रेशन का शिकार भी बन जाती हैं। कुंभ राशि की महिलाएं बुद्धिमान लोगों को पसंद करती हैं। इसी कारण से यह ज्यादा लोगों के साथ घुलती-मिलती नहीं हैं। इस राशि की महिलाएं अगर किसी से एक बार नफरत कर लें तो उससे फिर कभी भी प्रेम नहीं करतीं। इस राशि की महिलाओं का अपने खर्च पर कंट्रोल नहीं होता। जिसकी वजह से ये कई बार आय से अधिक खर्च कर देती हैं।  

कोई टिप्पणी नहीं

If you have and doubts. Please Let Me Know

Blogger द्वारा संचालित.