Header Ads

ज्योतिष शास्त्र: मीन राशि की महिलाओं होती हैं हृदय से कोमल , जानिए उनका स्वाभाव,प्रेम जीवन,शौक, गुण और अवगुण

jyotish shastra pisces sign woman nature in hindi love life fond qualities and demerit
Pisces Sign Woman Nature 


Jyotish Shastra: मीन राशि का स्वामी गुरु ग्रह होता है। इस राशि की महिलाएं बहुत ही भावुक मानी जाती हैं। जिन्हें छोटी से छोटी बात चुभ जाती है। लेकिन आज हम आपको बताएंगे कैसी होती है वृषभ राशि की महिलाएं कैसा होता है इनका स्वाभाव,कैसा रहता है इनका प्रेम जीवन,क्या होते हैं इनमें गुण और अवगुण तो चलिए जानते हैं मीन राशि की महिलाओं के बारे में सभी बातें... 

ये भी पढ़ें- ज्योतिष शास्त्र: कुंभ राशि की महिलाएं होती हैं मेहनती, जानिए इनकास्वाभाव, प्रेम जीवन, शौक, गुण और अवगुण

मीन राशि की महिलाओं का स्वाभाव (Pisces Sign Woman Nature)

इस राशि की महिलाएं कोमल हृदय की होती हैं। जिसकी वजह से कई बार परिवार के लोग और इन्हीं के दोस्त इनका फायदा भी उठाते हैं। मीन राशि की महिलाओं का स्वाभाव बेशख सरल होता है। लेकिन बुद्धि बहुत तीव्र होती है। यह किसी भी बात को करते हुए काफी शर्माती हैं। लेकिन यह हमेशा आंख में आंख डालकर ही बात करती हैं। जिससे इनकी सत्यता और असत्यता का पता लगाया जा सकता है। इस राशि की महिलाएं ईमानदारी और सत्य का साथ देने वाली होती हैं और अपने आस पास के लोगों से भी यही आशा करती हैं। मीन राशि की महिलाएं खुद को लड़ाई झगड़ों और विवादों से दूर रखना पसंद करती हैं। इस राशि की महिलाओं में आध्यात्मिक लोगों के साथ रहना और उनसे ज्ञान प्राप्त करना काफी पसंद होता है। 

मीन राशि की महिलाओं का प्रेम जीवन (Pisces Sign Woman Love Life)

मीन राशि की महिलाएं प्रेम और विवाह दोनों ही स्थितियों में बहुत ईमानदार रहती हैं परंतु फिर भी इनका जीवनसाथी इनसे संतुष्ट नहीं रहता। इस राशि की लड़कियां ईमानदार और दयालु किस्म के लड़कों को ही पसंद करती हैं। इस राशि की लड़कियां काफी रोमांटिक होती हैं। इस राशि की लड़कियां काफी इमोशनल होती हैं। इसलिए इन्हें छोटी से छोटी बात भी चुभ जाती है। शादी के बाद यह लड़कियां अपने ससुराल वालों और पति को ही खुश करने में लगी रहती हैं। यह अपने दांपत्य जीवन के प्रति पूरी तरह से ईमानदार रहती हैं। इतना ही नहीं इस राशि की लड़कियां शादी के बाद अपने पति का हर परिस्थिति में साथ निभाती हैं। लेकिन कई बार इन्हें ऐसा लगता है कि यह बिल्कुल अकेली हैं और इनका जीवनसाथी इन्हें बिल्कुल भी नहीं समझता।

मीन राशि की महिलाओं के शौक (Pisces Sign Woman Fond)

इस राशि की महिलाओं को प्रतिस्तर्धा का शौक होता है। लेकिन इनके अंदर हार जीत को लेकर किसी तरह की कोई होड़ नहीं होती। लेकिन फिर भी यह अपनी काबलियत को सिद्ध करने के लिए किसी भी हद तक जा सकती हैं। इस राशि की महिलाओं को घूमने फिरने का बहुत अधिक शौक होता है। यह ऐसी जगहों पर घूमना ज्यादा पसंद करती हैं, जहां पानी अधिक हो। वहीं इस राशि की महिलाओं के अंदर कला कूट कूट कर भरी होती है। इसलिए इस राशि की महिलाओं को कलात्मक कार्य करना बहुत अधिक अच्छा लगता है। इस राशि की महिलाओं को चित्रकारी और लेखन का भी शौक होता है।

ये भी पढ़ें- ज्योतिष शास्त्र: मकर राशि की महिलाएं होती हैं भावुक और कोमल,जानिएइनका स्वाभाव, प्रेम जीवन,शौ क गुण और अवगुण

मीन राशि की महिलाओं के गुण (Pisces Sign Woman Qualities)

मीन राशि की महिलाओं में गजब की सहनशक्ति होती है और इनके अंदर ज्ञान का भंडार होता है। इस राशि की महिलाएं किसी की भी मदद निस्वार्थ भाव से करती हैं। लेकिन फिर भी इन पर कई बार भेदभाव करने का आरोप लगता है। इस राशि की महिलाओं का ज्यादातर ध्यान अपने परिवार के पालन-पोषण पर रहता है। मीन राशि की महिलाएं जटिल से जटिल समस्याओं को सुलझाने में समर्थ होती हैं। इस राशि की महिलाओं किसी के भी मन के भावों को सरलता से माप लेती हैं। इसी कारण से इनके सामने ढोंग करना बेकार साबित होता है। इस राशि की महिलाओं में कला के प्रति विशेष आदर होता है। मीन राशि की महिलाएं हर वातावरण में खुद को आसानी से ढाल लेती हैं और इनका यही गुण इन्हें समाज व परिवार में आदर दिलवाता है। 

मीन राशि की महिलाओं के अवगुण (Pisces Sign Woman Demerit)

मीन राशि एक द्वि स्वाभाव राशि है। इसलिए इस राशि की महिलाओं में सबसे बड़ा अवगुण होता है कि इन्हें निरंतर परिवर्तन की चाह रहती हैं। इस राशि की महिलाएं लगातार एक चीज पर निरंतर काम नहीं कर सकतीं। मीन राशि की महिलाओं में अधिकांश समय आत्मविश्वास की कमीं रहती है। इस राशि की महिलाओं में सबसे बड़ा अवगुण यह होता है कि यदि चीजें इनके हिसाब से हो तो ठीक हैं। लेकिन यदि चीजें इनके हिसाब से न हो तो यह दूसरे पर दोष लगाने से भी नहीं चूकतीं। मीन राशि की महिलाएं छोटी-छोटी बातों पर नाराज हो जाती हैं। इस राशि की महिलाओं में गुस्सा भी बहुत अधिक होता है। लेकिन जितना जल्दी इस राशि की महिलाओं को गुस्सा आता है, उतनी ही जल्दी यह शांत भी हो जाती हैं। इस राशि की महिलाएं विषम परिस्थितियों के आगे जल्द ही हार भी मान जाती है।

कोई टिप्पणी नहीं

If you have and doubts. Please Let Me Know

Blogger द्वारा संचालित.