Header Ads

Saraswati Visarjan 2022 Kab Hai: सरस्वती विसर्जन 2022 में कब है, जानिए शुभ मुहूर्त, महत्व और कैसे करें मां सरस्वती का विसर्जन

saraswati visarjan 2022 kab hai saraswati visarjan 2022 date and time importance and goddess saraswati visarjan vidhi
Saraswati Visarjan 2022 Kab Hai



Saraswati Visarjan 2022 Kab Hai: शारदीय नवरात्रि के दौरान सरस्वती पूजा समारोह का अंतिम दिन सरस्वती विसर्जन के रूप में मनाया जाता है। यह पारंपरिक हिंदू कैलेंडर के 'अश्विन' महीने में 'शुक्ल पक्ष' की दौरान 'दशमी' तिथि को मनाया जाता है। जो सितंबर-अक्टूबर के महीनों के बीच आती है, तो बिना किसी देरी के चलिए जानते हैं सरस्वती विसर्जन 2022 में कब है (Saraswati Visarjan 2022 Mein Kab Hai), सरस्वती विसर्जन का शुभ मुहूर्त (Saraswati Visarjan Ka Shubh Muhurat), सरस्वती विसर्जन का महत्व और मां सरस्वती विसर्जन विधि (Saraswati Visarjan Importance and Goddess Saraswati Visarjan Vidhi)

ये भी पढ़ें- Saraswati Puja 2022 October: सरस्वती पूजा 2022 में कब है, जानिए शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि

सरस्वती विसर्जन का महत्व (Saraswati Visarjan Ka Mahatva)

शारदीय नवरात्रि की दसवीं तिथि को माता सरस्वती की विसर्जन किया जाता है। चार दिनों तक चलने वाले सरस्वती समारोह का यह आखिरी दिन होता है। इस दिन मां सरस्वती की विधिवत पूजा की जाती है और उनकी प्रतिमा का किसी पवित्र नदी में विसर्जन कर दिया जाता है। 

मां सरस्वती के विसर्जन से पहले भक्त माता से ज्ञान, बुद्धि, शिक्षा और संगीत का वरदान मांगते हैं। क्योंकि देवी सरस्वती को इन सभी चीजों की आराध्य देवी माना जाता है और उनसे अगले साल फिर से आने की प्रार्थना करते हैं। 

मां सरस्वती विसर्जन विधि (Goddess Saraswati Visarjan Vidhi)

1.सरस्वती विसर्जन के दिन भक्त जल्दी उठते हैं और पारंपरिक कपड़े पहनते हैं। महिलाएं खुद को गहनों से सजाती हैं और एक-दूसरे के माथे पर सिंदूर लगाने के रिवाज को निभाती हैंय़ है।

2. इसके बाद सरस्वती विसर्जन के अवसर पर देवी को अर्पित करने के लिए विशेष मिठाई और भोजन तैयार किया जाता है।

3. इसके बाद माता सरस्वती विधिवत पूजा और अनुष्ठान किया जाता है।

4. पूजा के बाद मां सरस्वती की आरती उतारी जाती है और फिर बड़ी ही धूमधाम के साथ उनकी प्रतिमा को किसी पवित्र नदी के पास लाया जाता है। इस दौरान लोग खुशी से नाचते गाते हैं। 

5. इसके बाद मां सरस्वती का उस नदी में विसर्जन कर दिया जाता है और उनसे फिर से जल्दी आने की प्रार्थना की जाती है। 

ये भी पढ़ें- Saraswati Avahan 2022 Kab Hai: सरस्वती आवाहन 2022 में कब है, जानिए शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि

सरस्वती विसर्जन 2022 तिथि (Saraswati Visarjan 2022 Date)

4 अक्टूबर 2022

सरस्वती विसर्जन 2022 शुभ मुहूर्त (Saraswati Visarjan 2022 Shubh Muhurat)

श्रवण नक्षत्र विसर्जन मुहूर्त - दोपहर 1 बजकर 21 मिनट से शाम 6 बजकर 57 मिनट तक

श्रवण नक्षत्र प्रारम्भ - दोपहर 1 बजकर 21 मिनट से (4 अक्टूबर 2022)

श्रवण नक्षत्र समाप्त - अगले दिन सुबह 11 बजकर 45 मिनट तक (5 अक्टूबर 2022)

कोई टिप्पणी नहीं

If you have and doubts. Please Let Me Know

Blogger द्वारा संचालित.