Header Ads

Samudrik Shastra: शरीर के बर्थ मार्क देते हैं ये संकेत, जानिए कौन से जन्म चिन्ह होते हैं शुभ और अशुभ

 



samudrik shastra birthmark astrology in hindi birthmark prediction birthmark zodiac sign
Samudrik Shastra


Samudrik Shastra: सामुद्रिक शास्त्र ऐसा विज्ञान है। जिसके द्वारा हम शरीर के अंगों और चिन्हों के द्वारा दूसरे व्यक्ति की पहचान आसानी से कर सकते हैं। कई लोगों के शरीर पर अक्सर जन्म के समय कुछ चिन्ह होते हैं। जिन्हें देखकर लोग अक्सर परेशान होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह चिन्ह आपके व्यक्तित्व के बारे में भी बताते हैं। अगर अभी तक आप इस बारे में नहीं जानते थे तो आज हम आपको इसके बारे में बताएंगे तो बिना किसी देरी के चलिए जानते क्या संकेत देते हैं आपके शरीर पर ये बर्थ मार्क।

ये भी पढ़ें- सामुद्रिक शास्त्र: ऐसे वक्षस्थल वाली स्त्रियां होती हैं बहुत ही ज्यादा भाग्यशाली, जीवन के मिलते हैं इन्हें सभी सुख

पेट पर बर्थ मार्क (Birth Mark in Stomach)

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन लोगों के पेट पर कोई बर्थ मार्क होता है। ऐसे लोग काफी लालची होते हैं। ऐसे लोगों के दोस्तों की संख्या कम होती है। क्योंकि ऐसे लोग सबसे पहले अपने बारे में सोचते हैं। ऐसे लोग अक्सर मतलबी किस्म के पाए जाते हैं। यह लोग दूसरों से अपना काम निकलवाना काफी अच्छी तरह से जानते हैं। ऐसे लोग काफी चालाक भी होते हैं। जो सिर्फ अपने स्वार्थ को ही महत्व देते हैं। 

दांए गाल पर बर्थ मार्क (Birth Mark Right Cheek)

जिन लोगों के दांए गाल पर बर्थ मार्क होता है। ऐसे लोगों को सामुद्रिक शास्त्र में बहुत ही मेहनती बताया गया है। यह लोग हर चीज को अपनी मेहनत से पाने में विश्वास रखते हैं। इस तरह के लोग चाहें भले ही किसी गरीब घर में जन्म लें। लेकिन अपनी मेहनत के दम पर वह जरूर अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार कर ही लेते हैं। वहीं अगर इनके वैवाहिक जीवन की बात की जाए तो ऐसे लोगों का वैवाहिक जीवन भी काफी अच्छा होता है। 

बांए गाल पर बर्थ मार्क (Birth Mark on Left Cheek)

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार बाएं गाल पर बर्थ मार्क वाले लोग काफी संवेदनशील होते हैं। ऐसे लोग छोटी-छोटी बातों को दिल से लगा बैठते हैं। इस तरह के लोगों को अपने जीवन में आर्थिक समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है। लेकिन इस तरह के लोग दिल के बहुत ही साफ होते हैं। इस तरह के लोग कभी भी अपने प्रेमी या जीवनसाथी को किसी भी तरह का धोखा नहीं देते और हर परिस्थिति में उनके साथ खड़े रहते हैं।

माथे के बीच में बर्थ मार्क (Birth Mark on Forehead)

जिन लोगों के माथे पर जन्म चिन्ह होता है। ऐसे लोग सदैव ही प्रेम के रस में डूबे रहते हैं। इसी वजह से ऐसे लोग जीवन में अक्सर धोखा खाते हैं। यह हर बात दिल से सोचते हैं और अपने प्रेमी या प्रेमिका सदैव ही अपना सबकुछ न्यौछावर कर देते हैं। इसी कारण से यह लोग अक्सर जीवन में अधिक सफल नहीं हो पाते। ऐसे लोगों के प्रेम संबंध भी ज्यादा टूटते हुए देखा गया और यह लोग हर किसी से प्रेम कर बैठते हैं।

ये भी पढ़ें-  सामुद्रिक शास्त्र: महिलाओं के होंठ बताते हैं उनके गहरे राज, क्या आप जानते हैं

उंगलियों पर बर्थ मार्क (Birth Mark on Finger)

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन लोगों की उंगलियों पर जन्म का चिन्ह होता है। ऐसे लोग स्वतंत्र विचार के होते हैं। इस तरह के लोग कभी भी किसी पर निर्भर नहीं रहते। इस तरह के लोग सफल होने के लिए पूरी मेहनत करते हैं और सफलता को प्राप्त कर ही लेते हैं। 

नाक पर बर्थ मार्क (Birth Mark on Nose)

जिन लोगों की नाक पर कोई जन्म चिन्ह होता है। ऐसे लोगों को सामुद्रिक शास्त्र में बहुत ही ज्यादा क्रिएटिव होते हैं। यह लोग हमेशा अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए नजर आते हैं। इसी वजह से ऐसे लोग ज्यादातर फिल्म इंडस्ट्री में पाए जाते हैं। 


 



कोई टिप्पणी नहीं

If you have and doubts. Please Let Me Know

Blogger द्वारा संचालित.