Header Ads

Sun Transit in Capricorn 2024: 15 जनवरी को होगा सूर्य का मकर राशि में गोचर, जानिए क्या होगा आपकी राशि पर इसका असर

sun transit in capricorn 2024 surya ka makar rashi me pravesh 2024 sun transit in january 2024 surya ka makar rashi me gochar
Sun Transit in Capricorn 2024


Sun Transit in Capricorn 2024: सूर्य का मकर राशि में गोचर बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण माना जाता है। क्योंकि जिस दिन सूर्य का मकर राशि में गोचर होता है, उसी दिन मकर संक्रांति (Makar Sankranti) का त्योहार मनाया जाता है। इतना ही नहीं यह राशि परिवर्तन इसलिए भी महत्वपूर्ण होता है। क्योंकि इस दिन सूर्यदेव (Surya Dev) अपने पुत्र शनिदेव से मिलने के लिए उनके घर जाते हैं। ज्योतिष के अनुसार सूर्य को शनि का शत्रु माना जाता है। लेकिन अगर इस साल सूर्य के मकर राशि में जाने की बात करें तो यह गोचर 15 जनवरी 2024 सोमवार को रात 2 बजकर 54 मिनट पर होगा और फिर इसके बाद सूर्यदेव 13 फरवरी 2024 मंगलवार को दोपहर 3 बजकर 54 मिनट पर कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे तो बिना किसी देरी के चलिए डालते हैं सूर्य के मकर राशि में गोचर करने पर कैसा रहेगा सभी 12 राशियों के जातको का हाल। 

ये भी पढ़ें- Makar Sankranti Puja Vidhi: यहां जानें क्या है मकर संक्रांति की संपूर्ण पूजा विधि

मेष राशि

मेष राशि के जातको के लिए सूर्य का यह गोचर दसवें भाव में होने जा रहा है। दसवें भाव में सूर्य का गोचर होने के कारण इस समय में आपको अपने पेशेवर जीवन में उचित परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। इस राशि के जो लोग नौकरी कर रहे हैं उनकी पद्दोन्नति हो सकती है। वही जो लोग सरकारी नौकरी तैयारी कर रहे हैं उन्हें इस समय में लाभ प्राप्त हो सकता है। व्यापारियो भी अपने बिजनेस को बढ़ाने का इस समय में प्रयास कर सकते हैं। आपके मान-सम्मान में इस समय में वृद्धि होगी। लेकिन इस समय में आपका मन परिवार की ओर से कुछ खराब हो सकता है। पारिवारिक जीवन में आपको इस समय में कुछ परेशनियों का सामना करना पड़ सकता है। माता के संबंधों को लेकर इस समय में आपको इस समय में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातको के लिए सूर्य का गोचर नवम भाव में होने जा रहा है। नवम भाव में सूर्य का गोचर होने के कारण इस समय में आपको भाग्य का पूर्ण साथ मिलेगा। यदि आप काफी समय से बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो इस समय में आपको नौकरी मिल सकती है। वहीं यदि आपका अपने पिता के साथ किसी तरह का कोई मतभेद चल रहा था तो वह इस समय में समाप्त हो जाएगा और आपके अपने पिता के साथ संबंध मधूर होंगे। वहीं यदि आप काफी समय से किसी तीर्थ स्थान पर जाना चाहते थे तो आप अब तीर्थ यात्रा कर सकते हैं। सूर्य के इस गोचर के कारण आपके पराक्रम में भी वृद्धि होगी। लेकिन इस समय में आपका अपने छोटे भाई बहनों के साथ किसी तरह का कोई विवाद हो सकता है। 

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातको के लिए सूर्य का यह गोचर उनके अष्टम भाव में होने जा रहा है। सूर्य के अष्टम भाव में गोचर करने के कारण इस समय में आपको कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।आपको इस समय में आपको आखों या दांतो से संबंधित परेशानियों से भी दो चार होने पड़ सकता है। सूर्य का यह गोचर उन लोगों के लिए ज्यादा अच्छा है। जो लोग किसी रिसर्च के कार्य से जुड़े हुए हैं। इसके अलावा बीमा एजेंट,ज्योतिष और जासूसी के कार्यों से जुड़े लोगों के लिए भी सूर्य का यह गोचर अच्छा कहा जा सकता है।इस समय में आपकी वाणी में कटूता आ सकती है। जिसकी वजह से आपके कई बनते-बनते काम भी बिगड़ सकते हैं। यदि आप शराब या मांसहार का सेवन करते हैं तो यह समस्या अधिक बढ़ सकती है।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातको के लिए सूर्य का यह गोचर उनके सप्तम भाव में होने जा रहा है। सप्तम भाव में सूर्य का गोचर होने के कारण इस समय में आपका जीवनसाथी कुछ अहंकारी हो सकता है। जिसकी वजह से आप दोनों के बीच में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इस समय में आपको अपने और अपने जीवनसाथी के स्वास्थय पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। यदि आप साझेदारी में व्यापार करते हैं तो आपको इस समय में बहुत सावधानी बरतनी चाहिए,क्योंकि इस समय में आपको अपने बिजनेस पार्टनर से किसी तरह का कोई धोखा मिल सकता है। वहीं इस राशि के जो लोग विवाह करना चाहते हैं उन्हें अभी और कुछ समय इंतजार करना पड़ सकता है। वहीं इस राशि के जो लोग प्रेम संबंधों में हैं उनके लिए भी सूर्य का यह गोचर ठीक नहीं कहा जा सकता।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातको के लिए सूर्य का यह गोचर छठे भाव में होने जा रहा है। छठे भाव में सूर्य का गोचर होने के कारण इस समय में आप इस समय में अपने दुश्मनों पर हावी रहेंगे। वहीं यदि आपका कोई कोर्ट केस चल रहा है तो इस समय में आपको उसमें सफलता प्राप्त हो सकती है। लेकिन जीवनसाथी के स्वास्थय के लिए सूर्य का यह गोचर ठीक नहीं कहा जा सकता। इस समय में आपके जीवनसाथी की सेहत खराब हो सकती है या फिर आपका खर्च इस समय में अपने जीवनसाथी पर अधिक हो सकता है। वहीं कुंभ राशि जो लोग व्यापार करते हैं वह अपने व्यापार को बढ़ाने में इस समय में अपना धन खर्च कर सकते हैं। सूर्य के इस गोचर के कारण आपको स्वास्थय संबंधी परेशानियों से भी छुटकारा मिलेगा।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातको के लिए सूर्य का गोचर पंचम भाव में होने जा रहा है। पंचम भाव में सूर्य का गोचर होने के कारण इस समय में आपके अंदर गुस्सा बढ़ सकता है। यदि आप प्रेम संबंधों में हैं तो इस समय में अपने प्रेम जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। वहीं शादीशुदा जातको को भी इस समय में अपने वैवाहिक जीवन में प्रेम की कमीं महसूस हो सकती है। वहीं इस राशि के शादीशुदा जातको को अपनी संतान के स्वास्थय पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है। इस राशि के विद्यार्थियों को भी उचित परिणाम प्राप्त करने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। वैसे प्रतियोगी परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को इस समय में सफलता प्राप्त हो सकती है। 

ये भी पढ़ें- Makar Sankranti 2024 Date and Time: जानिए साल 2024 में कब है मकर संक्रांति, शुभ मुहूर्त, इतिहास और मकर संक्रांति की कथा 

तुला राशि 

तुला राशि के जातको के लिए सूर्य का यह राशि परिवर्तन चतुर्थ भाव में होने जा रहा है। सूर्य के इस राशि परिवर्तन के असर आपके पारिवारिक जीवन पर पड़ सकता है। परिवार से जुड़े फैसले लेने में इस समय में आपको काफी परेशानियो का सामना करना पड़ सकता है। शनि की सप्तम दृष्टि सूर्य देव पर पड़ने के कारण इस समय में आपका पारिवारिक माहौल खराब हो सकता है। जिसकी वजह से आपका मन भी खराब होगा। आपको इस समय में परिवार से जुड़ा कोई भी फैसला शांति पूर्वक लेना चाहिए। माता के साथ भी इस समय में आपको संबंध खराब हो सकते हैं या फिर इस समय में आपकी माता जी की सेहत खराब हो सकती है। इसलिए अपनी माता की सेहत पर अधिक ध्यान दें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातको के लिए सूर्य देव का यह गोचर तीसरे भाव में होने जा रहा है। तीसरे भाव में सूर्य का गोचर होने के कारण इस समय में आपका पराक्रम बढ़ा रहेगा। इस समय में आपकी कोई छोटी मोटी यात्राएं भी हो सकती हैं। लेकिन सूर्य का यह गोचर आप और आपके छोटे भाई बहन या फिर दोस्तों के बीच में मतभेद की स्थिति उत्पन्न कर सकता है। इसलिए आपको पहले से ही सावधान हो जाना चाहिए। जो लोग काफी समय से अपना घर बदलने के बारे में सोच रहे थे। उनके लिए सूर्य का यह गोचर शुभ कहा जा सकता है। इस राशि के जो लोग नौकरी करते हैं उनका नौकरी में परिवर्तन हो सकता है या फिर उनका किसी दूसरी जगह पर स्थानांतरण भी हो सकता है। 

धनु राशि

धनु राशि के जातको के लिए सूर्य का यह गोचर दूसरे भाव में होने जा रहा है। सूर्य के इस गोचर के कारण आपकी वाणी में कटूता आ सकती है। जिसकी वजह से आपके अपने परिवार के लोगों या फिर रिश्तेदारों के साथ झगड़े हो सकते हैं। ऐसी दशा में आपको अपनी वाणी पर संयम रखना चाहिए। इस समय में आपका अपने छोटे भाई बहनों के साथ भी किसी तरह का कोई विवाद हो सकता है। धन के लिहाज से भी यह समय ठीक नहीं कहा सकता। इस समय में आप अपना धन घूमने फिरने या फिर दोस्तो पर खर्च कर सकते हैं। जिसकी वजह से आपकी आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। इसलिए सोच समझकर ही धन को खर्च करें। मिथुन राशि के जातको के अपने सुसुराल पक्ष के साथ भी संबंध खराब हो सकते हैं। इसलिए ससुराल के साथ संबंधों को लेकर भी सावधान रहें।

मकर राशि 

मकर राशि के जातको के लिए सूर्य का यह गोचर उन्हीं के लग्न भाव में हो रहा है। सूर्य के इस गोचर के कारण आपको स्वास्थय संबंधी परेशानियो का सामना करना पड़ सकता है। इस समय में आपोक सिरदर्द और बुखार जैसी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। इसलिए स्वास्थय के प्रति बिल्कुल भी लापरवाही न बरतें। आप इस समय में कुछ अहंकारी भी हो सकते हैं। जिसकी वजह से समाज में आपकी छवि खराब हो सकती है। वहीं इसके अलावा इस समय में आपका अपने जीवनसाथी के साथ भी किसी तरह का कोई विवाद हो सकता है। इसलिए जीवनसाथी के साथ संबंधों को लेकर सतर्क रहें। वहीं इस राशि के जो लोग साझेदारी में व्यापार करते हैं उन्हें अपने बिजनेस पार्टनर के साथ सबंधों को मधुर बनाए रखने की कोशिश करनी चाहिए।

कुंभ राशि 

कुंभ राशि के जातको के लिए सूर्य का यह गोचर उनके बारहवें भाव में होने जा रहा है। बारहवें भाव में सूर्य का गोचर होने के कारण इस समय में आपके खर्चों में वृद्धि हो सकती है। इस समय में आपकी लंबी दूरी की यात्राएं भी हो सकती हैं। इसलिए संभव हो तो इन यात्राओं को टाल दें। इस समय में आपको स्वास्थय संबंधी परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है। इसलिए अपनी दिनचर्या पर अधिक ध्यान दें। नींद की समस्या इस समय में आपको परेशान कर सकती है। सिंह राशि के जातको को इस समय में शत्रु पक्ष से भी परेशानी हो सकती है। वहीं यदि आपका कोई कोर्ट केस चल रहा है तो आपको उसमें भी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

मीन राशि 

मीन राशि के जातको के लिए सूर्य का यह गोचर उनके ग्यारहवें भाव में होने जा रहा है। सूर्य के इस भाव में गोचर करने के कारण इस समय में आपको खर्च और आय समान मात्रा में रहेंगे। यदि आपका बिजनेस विदेशों से जुड़ा हुआ है तो इस समय में आपको लाभ हो सकता है। धन कमाने के नए-नए स्रोत भी इस समय में आपको प्राप्त हो सकते हैं। लेकिन यदि आप किसी से प्रेम करते हैं तो यह समय आपके प्रेम जीवन के लिए ठीक नहीं कहा जा सकता। इस समय में आप और आपके प्रेमी के बीच में तनाव की स्थितियां उत्पनन् हो सकती हैं। वहीं इस राशि के जो लोग शादीशुदा हैं उनकी संतान का स्वास्थय इस समय में खराब हो सकता है। विद्यार्थियों को भी उचित परिणाम प्राप्त करने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। 


कोई टिप्पणी नहीं

If you have and doubts. Please Let Me Know

Blogger द्वारा संचालित.