Header Ads

Sita Navami 2024 Kab Hai: सीता नवमी 2024 में कब है, जानिए शुभ मुहूर्त और कैसे मनाई जाती है सीता नवमी

sita navami 2024 kab hai sita navami 2024 date and time sita jayanti kab hai janki navami 2024 date and how to celebrate sita navami

Sita Navami 2024 Kab Hai

Sita Navami 2024 Kab Hai:  वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि (Navami Tithi) को सीता नवमी का त्योहार (Sita Navami Festival) मनाया जाता है। शास्त्रों के अनुसार इसी दिन माता सीता (Goddess Sita) धरती से प्रकट हुई थीं। सीता नवमी (Sita Navami) के दिन सुहागन स्त्रियां व्रत रखकर माता सीता (Maa Sita) से अपने पति की लंबी की उम्र के लिए प्रार्थना करती हैं तो बिना किसी देरी के चलिए जानते हैं सीता नवमी 2024 में कब है (Sita Navami 2024 Mein kab Hai), सीता नवमी का शुभ मुहूर्त (Sita Navami Ka Shubh Muhurat) और कैसे मनाई जाती है सीता नवमी (How to Celebrate Sita Navami)



सीता नवमी 2024 की तिथि (Sita Navami 2024 Date)

16 मई 2024


सीता नवमी 2024 शुभ मुहू्र्त (Sita Navami 2024 Shubh Muhurat)

सीता नवमी मध्याह्न मुहूर्त - सुबह 10 बजकर 56 मिनट से दोपहर 1 बजकर 39 मिनट तक (16 मई 2024)

सीता नवमी मध्याह्न का क्षण - 12:18 पीएम

नवमी तिथि प्रारम्भ -  सुबह 6 बजकर 22 मिनट से (16 मई 2024)

नवमी तिथि समाप्त - अगले दिन सुबह 08 बजकर 48 मिनट तक (17 मई 2024)

ये भी पढ़ें- Baglamukhi Jayanti Significance: जानिए क्या है बगलामुखी जयंती का महत्व

कैसे मनाई जाती है सीता नवमी  (How to Celebrate Sita Navami)

भारत में सीता नवमी का त्योहार बड़े ही उत्साह और भक्ति के साथ मनाया जाता है। देवी सीता के साथ हनुमान, लक्ष्मण और भगवान राम की भी पूजा की जाती है। उत्तर प्रदेश में अयोध्या, आंध्र प्रदेश में भद्राचलम, बिहार में सीता समाहित स्थल और तमिलनाडु में रामेश्वरम जैसी जगहों पर यह त्योहार बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। 

इस दिन मंदिरों में दर्शन, आरती और महाअभिषेक किया जाता है। देवी सीता, भगवान राम हनुमान और लक्ष्मण की मूर्ति लेकर यात्रा की जाती है। इसके अलावा मंदिरों में समूह में बैठकर रामायण का पाठ किया जाता है और भजन कीर्तन आदि भी किया जाता है।

कोई टिप्पणी नहीं

If you have and doubts. Please Let Me Know

Blogger द्वारा संचालित.