Header Ads

Ganga Dussehra Importance: जानिए क्या है गंगा दशहरा का महत्व

ganga dussehra importance ganga dussehra significance ganga dussehra ka mahatva
Ganga Dussehra Importance

Ganga Dussehra Importance: गंगा दशहरा ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। राजा भागीरथ की तपस्या से प्रसन्न होकर, मां गंगा इस दिन भागीरथ के पूर्वजों की शापित आत्माओं को शुद्ध करने के लिए पृथ्वी पर अवतरित हुईं थीं। गंगा दशहरा पृथ्वी पर गंगा नदी के आगमन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। पृथ्वी पर अवतरित होने से पहले गंगा भगवान ब्रह्मा की शरण में निवास करती थीं। इसलिए, उनमें स्वर्ग की पवित्रता है। आमतौर पर यह त्योहार निर्जला एकादशी (Nirjala Ekadashi) से एक दिन पहले मनाया जाता है। इसके अलावा और क्या है गंगा दशहरा का महत्व (Ganga Dussehra Ka Mahatva) आइए जानते हैं...

ये भी पढ़ें- Ganga Dussehra 2024 Date and Time: गंगा दशहरा 2024 में कब है, जानिए शुभ मुहूर्त और गंगा दशहरा की कथा

गंगा दशहरा का महत्व (Ganga Dussehra Significance)

हिंदू धर्म के अनुसार ज्येष्ठ मास की दशमी तिथि के दिन मां गंगा का धरती पर अवतरण हुआ था। मां गंगा भगीरथ की कठोर तपस्या के बाद उनके पूर्वजों के पाप धोने के लिए धरती पर प्रकट हुई थीं। इसी कारण से इस दिन को गंगा दशहरा के रूप में पूजा जाता है। 

ये भी पढ़ें- Dhumavati Jayanti Puja Vidhi: यहां जानें धूमावती जयंती की पूजा विधि

माना जाता है कि इस दिन गंगा स्नान करने और गंगा स्तोत्र का पाठ करने से मनुष्य को अपने सभी पापों से मुक्ति मिलती है। गंगा दशहरा के दिन दान को भी विशेष महत्व दिया जाता है। माना जाता है कि इस दिन जो भी व्यक्ति अपने सामर्थ्य के अनुसार दान करता है उसे उस दान का कई गुना फल प्राप्त होता है।

इस दिन दिया गया दान कभी भी व्यर्थ नहीं जाता। लेकिन इस दिन जो भी दान किया जाता है, वह दस की संख्या में किया जाता है। ऐसा फल कई गुना बढ़कर प्राप्त होते हैं।


कोई टिप्पणी नहीं

If you have and doubts. Please Let Me Know

Blogger द्वारा संचालित.